Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 20 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 20 Aug 2025 9:06 AM IST
मनीषा हत्याकांड की सीबीआई जांच होगी, सैनी सरकार ने भारी विरोध के बाद देर रात किया ऐलान
भिवानी की हमारी बेटी मनीषा और उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश सरकार तथा पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहे हैं। मैं स्वयं लगातार इस मामले की रिपोर्ट ले रहा रहा हूँ। परिवार की माँग के आधार पर हरियाणा सरकार निष्पक्ष जांच के लिए इस केस को CBI जांच को सौंप दिया है
- 20 Aug 2025 8:57 AM IST
बिना किसी ठोस आधार के अरेस्ट किया जाता है और गिरफ्तारी होते ही सीएम को पद से हटाया जाता है? सत्ता का गलत इस्तेमाल है - सिंघवी
कांग्रेस प्रवक्ता सिंघवी ने कहा कि यह कैसी राजनीति है जिसमें बिना किसी ठोस आधार के अरेस्ट किया जाता है और गिरफ्तारी होते ही सीएम को पद से हटाया जाता है? कांग्रेस प्रवक्ता ने ऐसे विधेयकों को गैरकानूनी, असंवैधानिक और लोकतंत्र के खिलाफ बताया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी का कोई मुख्यमंत्री इस कानून के दायरे में नहीं आएगा, लेकिन विपक्षी मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाया जाएगा। यह साफ तौर पर सत्ता का गलत इस्तेमाल है
- 20 Aug 2025 8:46 AM IST
भाजपा विपक्ष को कमजोर करने के लिए कानून का दुरुपयोग कर रही है-अभिषेक मनु सिंघवी
कांग्रेस प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि भाजपा विपक्ष को कमजोर करने के लिए कानून का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना है कि केंद्र की एजेंसियों से विपक्षी नेताओं को मनमाने ढंग से गिरफ्तार कराया जाए और फिर नए कानून के तहत उन्हें तुरंत पद से हटा दिया जाए।
- 20 Aug 2025 8:37 AM IST
केंद्र सरकार ने इंडियन एयरफोर्स के लिए 97 और LCA Mark-1A तेजस फाइटर प्लेन खरीदने की मंजूरी दी
भारतीय वायुसेना की ताकत पहले से और मजबूत होने वाली है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने इंडियन एयरफोर्स के लिए 97 और LCA Mark-1A तेजस फाइटर प्लेन खरीदने पर मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार 62 हजार करोड़ रूपए खर्च करने जा रही है। इससे पहले IAF ने 83 LCA तेजर जेट के ऑर्डर दिए थे।
- 20 Aug 2025 8:32 AM IST
विधेयकों के जरिए विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाना चाहती है केंद्र सरकार- विपक्ष
कांग्रेस ने आज पेश होने वाले विधेयकों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार इन विधेयकों के जरिए विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों को निशाना बनाना चाहती है
- 20 Aug 2025 8:20 AM IST
आज लोकसभा में पेश होने वाले विधेयक
बुधवार को केंद्र सरकार जिन विधेयकों को पेश करने वाली हैं, उनमें केंद्र शासित प्रदेश (संशोधन) विधेयक, 2025, संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 शामिल है।
- 20 Aug 2025 8:04 AM IST
केंद्र सरकार बुधवार को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है।
केंद्र सरकार बुधवार को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने जा रही है। इन विधेयकों का उद्देश्य यह है कि अगर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, किसी राज्य के मुख्यमंत्री या केंद्र शासित प्रदेश के मंत्री को गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिया जाता है तो उन्हें उनके पद से हटाया जा सके
Created On :   20 Aug 2025 8:00 AM IST