Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 20 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
20 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 21 July 2025 1:05 AM IST

    कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली में उत्साह और उमंग - सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "मुझे खुशी है कि कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली में उत्साह और उमंग है, हजारों, लाखों भोलेनाथ के भक्त दिल्ली से गुजर रहे हैं... दिल्ली सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है, आज हमने कांवड़ियों को गंगाजल की डोलची और जूट के बैग वितरित किए हैं, यह हमारी शुभकामनाओं का प्रतीक है..."

  • 21 July 2025 12:39 AM IST

    इंग्लैंड करेगा अगले 3 WTC फाइनल की होस्टिंग

    इंग्लैंड अगले तीन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी करेगा। आईसीसी ने सिंगापुर में आयोजित 4 दिन की एनुअल जरनल मीटिंग (AGM) में यह फैसला लिया। रविवार को जारी प्रेस रिलीज में आईसीसी ने कहा, इंग्लैंड 2027, 2029 और 2031 में होने वाले WTC फाइनल की मेजबानी करेगा। इंग्लिश बोर्ड को यह मेजबानी पिछले 3 सफल आयोजन को देखते हुए दी गई।

  • 21 July 2025 12:39 AM IST

    राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ में होना सौभाग्य की बात - सीएम विष्णुदेव साय

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "छत्तीसगढ़ के लिए यह सौभाग्य की बात है कि 16 से 20 तारीख तक छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससे पहले यह आयोजन 2017 में हुआ था, यह आयोजन 8 साल बाद हुआ है... इस आयोजन में 28 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया... इस प्रतियोगिता में पंजाब पहले, महाराष्ट्र दूसरे, तमिलनाडु तीसरे और हमारा छत्तीसगढ़ छठे स्थान पर रहा, सभी को बधाई।"

  • 21 July 2025 12:17 AM IST

    तीज उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तीज उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा, "दिल्ली सरकार की ओर से, हम दिल्ली हाट, पीतमपुरा में तीन दिवसीय तीज उत्सव मना रहे हैं। मैं सभी बहनों को आमंत्रित करती हूं कि वे ज़रूर आएं और मिलकर तीज का यह उत्सव मनाएं।"

  • 20 July 2025 11:57 PM IST

    अपने चरित्र के मुताबिक संसद सत्र को बाधित करेगा इंडिया गठबंधन - यूपी मंत्री दानिश आजाद अंसारी

    उत्तर प्रदेश के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "संसद का सत्र शुरू होने वाला है। विपक्षी दल, INDI गठबंधन के तमाम दल अपने चरित्र के अनुसार संसद सत्र को बाधित करने की नीयत के साथ आ रहे हैं। पूरा देश जानता है कि संसद का चलना देश के विकास और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन अगर विपक्ष सदन को बाधित करने के इरादे से सदन में आ रहा है, तो यह बेहद चिंताजनक है।"

  • 20 July 2025 11:30 PM IST

    भाषा को एकजुट करें, विभाजित नहीं - उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

    उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने कहा, "...हमारे पास समृद्ध भाषाएं हैं। संस्कृत, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, मराठी...हमारे पास शास्त्रीय भाषाएं हैं। भाषाओं के मामले में हम विश्व स्तर पर सबसे समृद्ध हैं। तो भाषा कैसे विभाजनकारी हो सकती है? भाषा को हमें एकजुट करना चाहिए। जो लोग भाषा के आधार पर विभाजनकारी हथकंडे अपनाते हैं या विभाजनकारी हथकंडे अपनाते हैं, उन्हें हमारी संस्कृति में शामिल होना होगा। हमारी भाषाएं हमारे देश तक सीमित नहीं हैं, वे विश्व स्तर पर जानी जाती हैं।"

  • 20 July 2025 10:59 PM IST

    बिहार की जनता मेरी सुरक्षा के लिए खड़ी है - प्रशांत किशोर

    जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "जो लोग हमारी सुरक्षा को लेकर बोल रहे हैं, उन्हें बता दें हम तीन साल से बिहार के गांव-गांव घूमे हैं, हमने तय किया है कि हम किसी सुरक्षा के साथ नहीं चलेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार की जनता मेरी सुरक्षा के लिए खड़ी है, अगर बिहार का युवा बिना सुरक्षा के चल रहा है तो प्रशांत किशोर भी बिना सुरक्षा के चल सकता है। जब तक पुलिस शराब और बालू माफिया से पैसा वसूलने में व्यस्त रहेगी, तब तक कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं सुधरेगी।"

  • 20 July 2025 10:43 PM IST

    विपक्ष चर्चा से भागने के बहाने ढूंढता है - बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर

    भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "भाजपा और NDA ने पिछले 11 वर्षों में, सदन में विपक्ष और सत्तापक्ष ने जिन भी मुद्दों पर चर्चा चाही लगभग हर विषय पर चर्चा हुई है। विपक्ष चर्चा से भागने के लिए बहाने ढूंढ़ता है। मैं कहूंगा कि हम जनता और देश से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। विपक्ष कई बार बहस से भागता है।"

  • 20 July 2025 10:22 PM IST

    शिक्षा व्यवस्था को ख़त्म करने पर तुली है योगी सरकार - सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

    समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, "मैं संसद सत्र का इंतज़ार कर रहा था, कल से यह शुरू हो रहा है। हम संसद में भी कहेंगे कि उत्तर प्रदेश में स्कूलों की संख्या कम करने का क्या कारण है... उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को ख़त्म करने पर तुली है... हम समाजवादी लोग बच्चों के स्कूल बंद होने को स्वीकार नहीं करेंगे। इसे लेकर संसद, विधानसभाओं और सड़कों पर भी संघर्ष होगा।"

  • 20 July 2025 10:03 PM IST

    बिहार में नीतीश सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध शंभू शरण पटेल

    बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर भाजपा के राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि हाल के दिनों में बिहार में अपराध के मामले बढ़े हैं, लेकिन एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Created On :   20 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story