Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 20 July 2025 9:37 PM IST
असफल सीएम की छवि से बचने के लिए योग्यता, ईमानदारी और दक्षता से सरकार चलाएं नीतीश तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य को धर्म, जाति, 'डीके टैक्स' और चाटुकारिता से नहीं, बल्कि योग्यता, ईमानदारी और दक्षता से चलाइए। अगर यह सोच आज नहीं बदली, तो इतिहास आपको भाजपा के निर्देश पर चलने वाले एक असफल शासक के रूप में याद रखेगा।
- 20 July 2025 9:07 PM IST
बिहार के विकास में एनडीए का बड़ा योगदान अनुराग ठाकुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही के दिनों में बिहार का कई दौरा किया और बहुत सारी योजनाओं का उद्घाटन किया। इस पर मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार के विकास में एनडीए का बड़ा योगदान है।
- 20 July 2025 8:47 PM IST
देश में पहली बार झारखंड सरकार लांच करेगी माइनिंग टूरिज्म परियोजना, सोमवार को होगा एमओयू
झारखंड अपनी खनिज संपदा और खनन क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। झारखंड पर्यटन विकास निगम (जेटीडीसी) और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सहयोग से देश में पहली बार माइनिंग टूरिज्म की शुरुआत की जा रही है।
- 20 July 2025 8:03 PM IST
झारखंड के कोल्हान में नक्सलियों की साजिश नाकाम, जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना और सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन के भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
- 20 July 2025 7:24 PM IST
कांवड़ यात्रा की आड़ में आए शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को देवभूमि उत्तराखंड दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश में एक लाख रुपए के निवेश प्राप्त होने पर बधाई दी। उन्होंने कांवड़ यात्रा की आड़ में आए शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही।
- 20 July 2025 7:00 PM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान शर्मनाक और आपत्तिजनक अजय आलोक
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक विवादित बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं ने खड़गे की भाषा को आपत्तिजनक और शर्मनाक करार देते हुए उन पर निशाना साधा है।
- 20 July 2025 6:23 PM IST
गंगूबाई हंगल ‘गानेवाली’ जैसे तानों से लड़कर शास्त्रीय संगीत में बुलंदियां छूने वालीं गायिका
हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की दुनिया में एक ऐसी आवाज, जिसने न केवल रागों को जीवंत किया, बल्कि सामाजिक बाधाओं को तोड़कर एक मिसाल कायम की। वह थीं गंगूबाई हंगल। लोग उनको ‘गानेवाली’ कहकर ताना देते थे। उन्होंने अपनी दमदार आवाज और किराना घराने की गायकी से संगीत जगत में ऐसी जगह बनाई है, जिसको कोई भर नहीं सकता है। 21 जुलाई को उनकी पुण्यतिथि है।
- 20 July 2025 5:42 PM IST
उर्फी जावेद के होंठ और चेहरे को क्या हुआ?, वीडियो देखकर फैंस हैरान
सोशल मीडिया और रियलिटी शो की चर्चित हस्ती उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देख फैंस हैरान रह गए। वीडियो में उर्फी का चेहरा और होंठ काफी सूजे हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर उनके चाहने वालों में इस बात की चिंता शुरू हो गई कि उन्हें आखिरकार क्या हुआ है। लेकिन, इसके पीछे वजह कुछ और ही है। उर्फी ने खुद इसके पीछे की वजह का खुलासा अपनी पोस्ट के कैप्शन में किया।
- 20 July 2025 5:25 PM IST
मानसून सत्र के एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक का हुआ आयोजन
सर्वदलीय बैठक का आयोजन बीजेपी चीफ जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा), केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की अगुवाई में संपन्न हुआ। ये मीटिंग मानसून सत्र के एक दिन पहले हुई है, जिसमें विपक्ष के सभी नेता शामिल हुए थे। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में सत्र की सरकार की तैयारियों को बताया गया। वहीं, विपक्ष किन मुद्दों पर इस दौरान सरकार से सवाल पूछेंगे, इस पर भी सहमति बन गई हैं।
- 20 July 2025 5:01 PM IST
भाजपा नेता सतीश पूनिया ने संसद सत्र को लेकर दी प्रतिक्रिया
भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा, "संसद सत्र के दौरान विपक्ष अपनी बात रखे लेकिन मुझे लगता है कि पिछले 11 वर्षों में देश और दुनिया में, खासकर भारत में जो भी सुधार हुए हैं। जिस तरह से अब भारत की विदेश नीति है, हम प्रामाणिकता के साथ आतंकवाद पर बात कर पाए हैं, आज भारत पर्यावरण के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बना है, सवाल पूछा जाना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी के समय में योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता क्यों नहीं मिली।"
Created On :   20 July 2025 8:00 AM IST