Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 20 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
20 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 20 Jun 2025 3:45 PM IST

    IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत कर रहा पहले बल्लेबाजी

    भारतीय क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। आज हेडिंग्ले, लीड्स क्रिकेट मैदान पर पहले टेस्ट के साथ टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर चुकी है और ओपनिंग में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल आ चुके हैं।

  • 20 Jun 2025 3:45 PM IST

    अनिल विज ने राहुल गांधी को दी सलाह, 'बस में बैठकर ले जाएं कांग्रेसी नेताओं को, दिखाएं हमने कितना किया नुकसान'

    हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक सलाह दी। उन्होंने कांग्रेस नेता को पाकिस्तान का प्रवक्ता बताया और कहा कि उन्हें कांग्रेसियों को बस में भरकर पाकिस्तान ले जाना चाहिए। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रवक्ता हैं। जिस तरह से हमारे देश में हमारे प्रवक्ताओं के बयान चलते हैं, उसी तरह पाकिस्तान में कांग्रेस प्रवक्ताओं के बयान चलते हैं। पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री ने माना है कि भारत ने उनके बेस कैंप को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन राहुल गांधी नहीं मान रहे। मैं इतना ही कहूंगा कि आप राहुल गांधी से कहें कि कांग्रेसियों की बस भरकर पाकिस्तान ले जाएं और वहां जा जाकर उन्हें दिखाकर लाएं कि हिंदुस्तान ने किस तरह से पाकिस्तान के एयरबेस तबाह किए हैं।"

  • 20 Jun 2025 3:40 PM IST

    यवतमाल के ढाणकी में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले अध्यापक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक अध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शेख जमीर शेख नजीर बताया गया है। आरोपी ने पीड़ित छात्रा को पढ़ाने के बहाने से बुलाकर छेड़छाड़ की। यह बात पीड़िता ने घर पहुंचकर अभिभावकों को बतायी। जिससे दूसरे दिन अभिभावक स्कूल पर पहुंचे। मगर अध्यापक गायब था। यह खबर आसपास के क्षेत्र में फैलते ही लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। अध्यापक को निलंबित करने की मांग करने लगे। साथ ही बिटरगांव थाने को इसकी सूचना दी गई। जिससे पुलिस ने इस अध्यापक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया था। जिससे 18 जून को वह अग्रिम जमानत के लिए न्यायालय में होने की बात पता चलते ही पुलिस ने पुसद न्यायालय से उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने पर ढाणकी के अध्यापक को 2 दिन का पीसीआर दिया गया है।

  • 20 Jun 2025 3:35 PM IST

    मध्य पूर्व में तनाव का भारतीय कंपनियों पर छोटी अवधि में सीमित असर होगा रिपोर्ट

    मध्य पूर्व में तनाव का अधिकांश भारतीय कंपनियों पर प्रभाव निकट भविष्य में सीमित रहने की उम्मीद है, क्योंकि कम पूंजीगत व्यय और कंपनियों की बैलेंस शीट की मजबूती संभावित कमजोरियों से सुरक्षा प्रदान करेगी। शुक्रवार को जारी क्रिसिल की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

  • 20 Jun 2025 3:30 PM IST

    पहचान के संकट से निकलकर आज आजमगढ़ बना अदम्य साहस का गढ़ सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण किया। राज्य को विकास के नए आयामों पर ले जाने का प्रतीक बना यह लिंक एक्सप्रेसवे 91.352 किलोमीटर लंबा है जिसे 7,283 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। सीएम योगी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए समर्पित किया, जिसके बाद वह गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

  • 20 Jun 2025 3:20 PM IST

    नीतीश कुमार ने विपक्ष पर साधा निशाना, 'किया कुछ नहीं अब सिर्फ अनाप-शनाप बोलते हैं'

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सीवान के जसौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मौका मिला तब किया कुछ नहीं और अब सिर्फ अनाप-शनाप बोलते हैं। उन्होंने इस दौरान एनडीए सरकार में विकास कार्यों की भी चर्चा की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी यहां कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। बिहार लगातार विकास कर रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिवान जिले के जसौली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया।

  • 20 Jun 2025 3:10 PM IST

    पीएम मोदी को ओडिशा के इलाकों में जाकर वास्तविक स्थिति का अध्ययन करना चाहिए कांग्रेस नेता श्रीकांत जेना

    बिहार को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा की यात्रा पर रवाना होंगे। इस बीच, कांग्रेस ने पीएम मोदी के ओडिशा दौरे को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सत्ता में एक साल पूरा होने का जश्न मना रही है, लेकिन यहां की महिलाएं अत्याचारों का सामना कर रही हैं।

  • 20 Jun 2025 3:02 PM IST

    पुराने गानों के साथ 'पंजाब की कटरीना' ने उठाया सुहाने मौसम का लुत्फ

    'पंजाब की कटरीना कैफ' के नाम से मशहूर शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रशंसकों को अपनी जिंदगी के पॉजिटिव पलों से रूबरू कराती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है! अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर पुराने गानों को याद कर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शहनाज कार से कहीं जा रही हैं और उन्होंने वीडियो के बैकग्राउंड में साल 1968 में आई फिल्म 'कन्यादान' का गाना 'लिखे जो खत तुझे' को जोड़कर ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर का इस्तेमाल किया। ये गाना 60 के दशक की याद दिलाता है।

  • 20 Jun 2025 2:55 PM IST

    Chhindwara News: जिले के चार अलग-अलग हादसे में चार लोगों ने गंवाई जान

    जिले के चार अलग-अलग हादसे में चार लोगों की जान चली गई। गुरुवार दोपहर को कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के इसरा उमरिया के समीप एक कार और बाइक की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई।

  • 20 Jun 2025 2:45 PM IST

    सरकारी जगह पर कब्जा कर लगा दिया गेट, निगम ने हटाया

    प्राईवेट बस स्टैंड परिसर की सरकारी जगह पर कब्जा कर अतिक्रमण करने पर गुरुवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की। यहां दोपहिया और चौपहियां वाहनों की वॉशिंग करने वाले दुकानदार द्वारा खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कब्जा कर अपना गेट लगा लिया गया था।

Created On :   20 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story