Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 20 Jun 2025 12:55 PM IST
एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने नक्सलियों को लेकर दी प्रतिक्रिया
SP इंदिरा कल्याण एलेसेला ने कहा, "छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आज नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई। ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त टीमें भी शामिल थीं। एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है। हमने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं।"
- 20 Jun 2025 12:45 PM IST
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सड़कों के निर्माण को लेकर दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कहा, "हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के सभी मार्ग बेहतर बन चुके हैं। सड़कों के निर्माण के बाद उत्तर प्रदेश के विकास की एक नई गाथा लिखी जा चुकी है। आज उत्तर प्रदेश विकसित राज्य के रूप में पूरे राष्ट्र में स्थापित हो रहा है।" अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उन्होंने कहा, "मैं सभी से अपील करता हूं कि वो धूमधाम से योग दिवस को मनाएं।"
- 20 Jun 2025 12:34 PM IST
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली विधानसभा में कथित कक्षा निर्माण घोटाले पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी कक्षा घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यह भाजपा द्वारा दर्ज किए गए फर्जी मामलों की श्रृंखला में एक और मामला है। पिछले 10 वर्षों में, भाजपा सरकार और इसकी विभिन्न एजेंसियों ने AAP सदस्यों के खिलाफ 200 से अधिक मामले दर्ज किए हैं - लेकिन सभी छापों और जांचों के बावजूद, उन्हें किसी भी AAP नेता से भ्रष्ट धन का 1 रुपया भी नहीं मिला है। इस कक्षा जांच के पीछे असली कारण यह है कि भाजपा शासन करने में असमर्थ है। चाहे वह जलभराव हो, बिजली हो, या स्कूल फीस में वृद्धि हो - हर मोर्चे पर, भाजपा विफल रही है।"
- 20 Jun 2025 12:27 PM IST
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने युद्ध को लेकर दी प्रतिक्रिया
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "कहीं पर भी युद्ध हो ये अच्छी बात नहीं है। ईरान ने ऐसा क्या किया जिस कारण इजराइल को हमला करना पड़ा। ठीक 2 महीने पहले अमेरिका इंटेलिजेंस चीफ ने कहा कि ईरान परमाणु बम बनाने के करीब भी नहीं है। 2 महीने बाद अचानक इजराइल ने ईरान पर हमला किया जितनी जल्दी ये रुके उतना अच्छा है। उनकी लड़ाई में हमारे लोग फंसे हैं। कोशिश हो रही है कि जो 6000 से ज्यादा बच्चे पूरे देश और 1600 के करीब जम्मू-कश्मीर के हैं उनको निकालने का काम करें।"
- 20 Jun 2025 12:14 PM IST
पीएम मोदी के बिहार दौरे पर प्रशांत किशोर ने दिया बयान
PM मोदी के बिहार दौरे पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "पीएम पहली बार नहीं आ रहे हैं। पहले भी हमने कहा है कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री एक बार नहीं 10 बार आएंगे। वे बिहार के लिए नहीं आ रहे हैं, बिहार के भले और विकास के लिए नहीं आ रहे हैं। वे भाजपा और NDA के लिए वोट मांगने आ रहे हैं। मढ़ौरा में लोकोमोटिव फैक्ट्री पहले से है कुछ नया नहीं है। वहां जो चीनी मिल बंद है उस पर पीएम को बोलना चाहिए। मढ़ौरा एक औद्योगिक शहर था उस पर बोलना चाहिए। पिछले 10-12 साल से लोग देख रहे हैं कि घोषणा होती है लेकिन कुछ होता नहीं है। पीएम को बताना चाहिए कि बिहार के बच्चों का पलायन कब रुकेगा। कम से कम इतनी फैक्ट्रियां कब लग जाएगी कि बिहार के लोगों को 10 हजार रुपए के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।"
- 20 Jun 2025 12:05 PM IST
रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने वंदे भारत के अपडेट को लेकर दी बड़ी जानकारी
पीएम नरेंद्र मोदी पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे बोर्ड में सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक (EDIP) दिलीप कुमार ने कहा, "वंदे भारत एक्सप्रेस, नमो भारत रेपिड रेल और अमृत भारत एक्सप्रेस भारतीय रेल की आधुनिक परिवहन व्यवस्था की त्रिवेणी है। इसी त्रिवेणी को और मजबूत बनाने के लिए एक और नए वंदे भारत की शुरुआत हो रही है। इस ट्रेन का परिचालन पाटलिपुत्र और गोरखपुर के बीच किया जाएगा। करीब 7 घंटे में दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी को तय किया जाएगा। यह कुछ ऐसे इलाकों से गुजरेगी जहां वंदे भारत का परिचालन नहीं होता है।"
- 20 Jun 2025 11:56 AM IST
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार को लेकर दिया बयान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "भाजपा की डबल इंजन सरकार 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से अब एक्सप्रेसवे वाले राज्य के रूप में अपनी पहचान बना रहा है, 8 साल पहले आजमगढ़ का नाम लेने से लोग डरते थे। आजमगढ़ अब विकास की मुख्यधारा के साथ जुड़ चुका है।"
- 20 Jun 2025 11:48 AM IST
जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने अमरनाथ यात्रा पर दी प्रतिक्रिया
जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने अमरनाथ यात्रा पर कहा, "बाबा अमरनाथ की यात्रा की सभी को बधाई। ये बहुत बड़ा त्योहार होता है। अमरनाथ यात्रा और मुहर्रम के लिए बैठक हुई है। अधिकारी मौजूद थे। तैयारियां पूरी हैं, हमारी कोशिश है यात्रा ठीक से चले। बढ़-चढ़ कर यात्री उसमें आएं। पर्यटन और धार्मिक यात्रा जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए खुशी का दिन होता है।"
- 20 Jun 2025 11:41 AM IST
कर्नाटक सरकार के आवास योजनाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
कर्नाटक सरकार ने विभिन्न आवास योजनाओं के तहत अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "जहां भी कांग्रेस की सरकार है, वह तुष्टीकरण की राजनीति करती है। समाज को बांटना उनकी राजनीतिक विचारधारा का हिस्सा है।" उन्होंने कहा, "भारत सरकार और राज्य सरकार ईरान में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए मिलकर काम कर रही है।"
- 20 Jun 2025 11:23 AM IST
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने पीएम मोदी की यात्रा को लेकर दिया बयान
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "उनकी(प्रधानमंत्री मोदी की) यात्रा से बिहार की उम्मीदें काफी बढ़ती हैं। हर बार उन्होंने बिहार के लिए कुछ बड़े ऐलान किए हैं, बिहार को बड़ी सौगाते मिली हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को एक मुकम्मल ऊंचाई दी है। विकसित राज्य बनने की राह में जो बिहार की अपेक्षाएं केंद्र से थीं, वो लगातार पूरी हो रही हैं। हमें उम्मीद है कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।"
Created On :   20 Jun 2025 8:00 AM IST