Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 20 Jun 2025 10:46 AM IST
बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बिहार राजनीति को लेकर दी प्रतिक्रिया
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "अगर प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बिहार की NDA सरकार बिहार का विकास करती है तो तेजस्वी यादव को तकलीफ है। तेजस्वी यादव को खुश करने के लिए NDA सरकार काम नहीं करेगी, NDA सरकार बिहार की जनता के लिए काम करेगी।"
- 20 Jun 2025 10:36 AM IST
दिल्ली में डिमोलिशन अभियान पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली में डिमोलिशन अभियान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "जो लोग दुष्प्रचार करना चाहते हैं राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहते हैं। उन्होंने कभी शहर चलाने का सोचा नहीं। उनका ध्येय चुनाव लड़ना और जीतना है। एक राजधानी के हर वर्ग के लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए काम हो रहा है। कहीं दिल्ली बाढ़ में ना डूब जाए, दिल्ली प्यासी ना मरे, गंदगी में ना रहे, कूड़े के पहाड़ खत्म करने हैं, नदी साफ करनी है। ये काम कैसे होंगे? ये काम तभी होंगे जब जनता को पता होगा कि किसी भी प्रकार का गलत कार्य नहीं करना है। रेलवे की लाइन पर जाकर आप मकान बनाएंगे तो मुख्यमंत्री इसे नहीं बचा सकती।"
- 20 Jun 2025 10:24 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया देहरादून के राजपुर रोड पर राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून के राजपुर रोड पर राष्ट्रपति निकेतन का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
- 20 Jun 2025 10:15 AM IST
अब छुट्टियां कम करने पर डोनाल्ड ट्रंप का जोर, बोले 'नॉन-हॉलिडे से हमारे देश को हो रहा अरबों का नुकसान'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में नॉन-हॉलिडे के आर्थिक प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने दावा किया कि सभी व्यवसायों को बंद रखने से हमें अरबों डॉलर का नुकसान होता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा, "अमेरिका में बहुत सारी गैर-कामकाजी छुट्टियां हैं। इससे हमारे देश को अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है, क्योंकि इन छुट्टियों में सारी दुकानें और व्यवसाय बंद रहते हैं। कर्मचारी भी ऐसा नहीं चाहते हैं। जल्द ही हम साल के हर एक कार्य दिवस पर छुट्टी मनाने लगेंगे। अगर हम अमेरिका को फिर से महान बनाना चाहते हैं तो इसे बदलना होगा।"
- 20 Jun 2025 10:04 AM IST
बेटे से हर दिन कुछ नया सीखते हैं बिग बी, बोले- ' अभिषेक का साथ सबसे बड़ा आशीर्वाद'
मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। बिग बी ने कहा है कि अपने बेटे के साथ कुछ नया बनाना उनके लिए बहुत खास अनुभव है। यह उनके लिए सबसे बड़ी सीख और सबसे बड़ा आशीर्वाद है।
- 20 Jun 2025 9:55 AM IST
मुंबई पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की घाटकोपर यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई में तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.18 किलोग्राम मेथमफेटामाइन (एमडी) ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.03 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। यह कार्रवाई मुंबई के अंधेरी और घाटकोपर इलाकों में की गई
- 20 Jun 2025 9:41 AM IST
गाजियाबाद लूट कांड पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। अपराध करने वाले बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इसी क्रम में कवि नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के 5 लुटेरों को धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाश घायल हो गए। इन बदमाशों के पास से करीब 5 लाख रुपये की नकदी और अवैध हथियार बरामद किए गए।
- 20 Jun 2025 9:24 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप दो सप्ताह में ईरान पर कार्रवाई का फैसला करेंगे- व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले दो सप्ताह में ईरान पर हमला करने का आदेश देंगे या नहीं, इस पर फैसला करेंगे। लेविट ने गुरुवार को ट्रंप की ओर से एक बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने इस अटकलों का जवाब दिया कि क्या अमेरिका सीधे ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष में शामिल होगा।
- 20 Jun 2025 9:17 AM IST
प्रेसिडेंट मुर्मू को रक्षा मंत्री ने दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जमीनी स्तर से लेकर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक का उनका सफर भारत के लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है। सामाजिक न्याय, गरीबों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता राष्ट्र को प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्र की सेवा में उनके दीर्घ, स्वस्थ और संपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
- 20 Jun 2025 9:05 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शुभकामनाएं दीं। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका जीवन और नेतृत्व देश भर के करोड़ों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। जनसेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए आशा और शक्ति की किरण है। उन्होंने हमेशा गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया है। ईश्वर उन्हें लोगों की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।“
Created On : 20 Jun 2025 8:00 AM IST