Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 20 Jun 2025 8:43 AM IST
मन अशांत और कुंडली में चंद्र दोष हो तो इन मंदिरों में जाकर करें दर्शन, सारे कष्ट होंगे दूर
कुंडली के नव ग्रहों में से चंद्रमा को मन और माता का कारक माना गया है। यह बेहद शीतल और शुभ ग्रह है। ऐसे में अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा शुभ हो तो ऐसे जातक को समाज में खूब मान-प्रतिष्ठा मिलती है और उसके जीवन में हमेशा शीतलता बनी रहती है। चंद्र को सबसे तेज चलने वाला ग्रह माना गया है। चंद्रमा ढाई दिन में राशि परिवर्तन करता है। यह राशियों में कर्क राशि का स्वामी माना गया है, इसके साथ ही वृषभ राशि को इसकी उच्च राशि और वृश्चिक राशि को इसकी नीच राशि माना गया है।
- 20 Jun 2025 8:30 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार को देंगे 5,700 करोड़ रुपये की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के सीवान जिले का दौरा करेंगे, जहां वह 5,700 करोड़ रुपये की लागत वाली कई बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे के आसपास उद्घाटन समारोह के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। रेलवे के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित वैशाली-देवरिया रेलवे लाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे।
- 20 Jun 2025 8:20 AM IST
भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ शुरू, 90 सैनिकों का भारतीय दल ले रहा हिस्सा
भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ फ्रांस के ला कावेलरी स्थित कैंप लारजैक में गुरुवार को आरंभ हो गया। यह सैन्य अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच संचालनिक समन्वय, अंतर-सक्रियता और आपसी समझ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- 20 Jun 2025 8:12 AM IST
'तेजस्वी यादव कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे', लालू यादव के बयान के बाद बोले राजीव रंजन
जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि तेजस्वी यादव कभी भी बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। नीतीश कुमार का फिर से सीएम बनना तय है। लालू प्रसाद यादव ने राजद की राज्य परिषद की बैठक में पार्टी नेताओं से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
- 20 Jun 2025 8:03 AM IST
विपक्ष को शिक्षा पर राजनीति नहीं करनी चाहिए- मनीषा कायंदे
महाराष्ट्र में नई शिक्षा नीति के तहत मराठी और अंग्रेजी बोर्ड के प्राथमिक स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य किए जाने पर विवाद जारी है। शिवसेना नेताओं ने गुरुवार को विपक्ष पर जानबूझकर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया
Created On :   20 Jun 2025 8:00 AM IST












