Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 22 Aug 2025 1:00 AM IST
तेज प्रताप यादव के खिलाफ रचे गए षड्यंत्र का करेंगे खुलास
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और घर से बाहर करने के बाद सुर्खियों में बने हुए है। राजनीतिक गलियारों में खुब बातें हो रही है। इसी बीच गुरूवार की रात एक बड़ा बयान जारी किया है। शुक्रवार को उनके खिलाफ रचे गए षड्यंत्र का खुलासा करने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन को खत्म करने का काम पांच परिवार के लोगों ने किया।
- 22 Aug 2025 12:37 AM IST
गाजा संघर्ष ने लिया नया मोड़
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि गाज़ा में बंदी बनाए गए सभी लोगों को रिहा करने के लिए बहुत जल्द बातचीत शुरू होने वाली है। उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए सिर्फ इजराइल शर्तों पर काम करेगा।
- 22 Aug 2025 12:07 AM IST
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएंगा फैसला
सुप्रीम कोर्ट आज यानी शुक्रवार उस आदेश पर फैसला सुनाएगा। जिसमें दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाकर स्थायी रूप से शेल्टर होम में रखने का विर्देश दिए गए थे। ये आदेश कोर्ट ने 11 अगस्त को पारित किया था। इसके बाद इस फैसले के खिलाफ कई याचिकांए दायर की गई हैं।
- 21 Aug 2025 11:41 PM IST
'चुप्पी देती है बदमाश को बढ़ावा' अमेरिका पर भड़का चीन
चीनी राजदूत ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर कहा, "अमेरिका ने भारत पर 50% तक टैरिफ लगाया है और इससे भी अधिक टैरिफ लगाने की धमकी दी है। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। चुप्पी केवल बदमाश को बढ़ावा देती है। चीन भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।"
- 21 Aug 2025 11:18 PM IST
भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार के हाथ में आते ही बनी युवा टीम
भारतीय टीम ने टी20 में पहले से काफी मजबूत है। भारत ने साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया था, लेकिन उस समय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी इस वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा और विरोट कोहली के संन्यास लेने का एलान कर दिया। जैसे ही इंडिया टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में आते ही युवा टीम बनकर तैयार हो गई।
- 21 Aug 2025 10:49 PM IST
रूस के हैकर ने यूक्रेन की खोली पोल, 17 लाख सैनिक मारने की दी जानकारी
रूसी हैकर के एक ग्रुप ने यूक्रेनी सेना के हेडक्वार्टर को ऑनलाइन हैक कर लिया। इसके बाद डाटा चुराकर, उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। इसमें बताया गया है कि फरवरी 2022 से लेकर अभी तक 1.7 मिलियन यानी 17 लाख यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं या फिर लापता है।
- 21 Aug 2025 10:06 PM IST
कांग्रेस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दायर
चुनाव आयोग पर आरोप लगाने को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। सतीश कुमार अग्रवाल द्वारा दायर इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग पर निराधार आरोप लगाकर एक संवैधानिक संस्था की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया है।
- 21 Aug 2025 9:21 PM IST
बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड के सौ वर्ष पूरे, सीएम के नई घोषणाएं नहीं करने से मुस्लिम समुदाय निराश
बिहार में पटना के बापू सभागार में मदरसा शिक्षा बोर्ड के 100 वर्ष पूरे होने पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई मंत्रियों ने शिरकत की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि हम लोग लगातार मुसलमान भाइयों के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
- 21 Aug 2025 8:54 PM IST
गुजरात गणेश उत्सव में 'ऑपरेशन सिंदूर' की झांकी
गुजरात में आने वाले गणेश उत्सव में 'ऑपरेशन सिंदूर' की झांकी दिखेगी। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष रमेशभाई संघवी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर तैयार गणेश पंडालों के बीच एक प्रतियोगिता होगी और उन्हें पुरस्कार भी मिलेगा।
- 21 Aug 2025 8:35 PM IST
पल्लवी जोशी ने कोलकाता में 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर रिलीज पर रोक के लिए टीएमसी को ठहराया जिम्मेदार
कोलकाता में फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज होना था, मगर प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी और इसे रिलीज नहीं होने दिया। तब इसे लेकर फिल्म के निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री की पुलिस से बहस भी हुई थी। फिल्म के प्रोड्यूसर ने वहां की राज्य सरकार पर अपनी मनमानी करने के आरोप भी लगाए थे। इसके साथ ही सवाल किया था कि क्या पश्चिम बंगाल में दूसरा संविधान चलता है? अब फिल्म की निर्माता और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने भी कोलकाता में फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर लगाई गई रोक पर खुलकर बात की है।
Created On :   21 Aug 2025 7:47 AM IST












