Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 अक्टूबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 Oct 2025 10:28 AM IST
पहले फेज की 121 सीटों पर कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ सियासी तस्वीर साफ हो गई है। पहले फेज की 121 सीटों पर कुल 1314 उम्मीदवार अब मैदान में बचे हैं, जिनके बीच चुनावी मुकाबला होगा।
- 21 Oct 2025 9:58 AM IST
अमेरिका ने 1 लाख डॉलर की एच-1बी वीजा फीस पर दी सफाई, मौजूदा वीजा धारक रहेंगे मुक्त
विदेशी पेशेवरों को बड़ी राहत देते हुए अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने एच-1बी वीजा की 1 लाख डॉलर आवेदन फीस पर नया दिशा-निर्देश जारी किया है। इसमें कई छूटें और अपवाद शामिल किए गए हैं।
- 21 Oct 2025 9:54 AM IST
तमिलनाडु के थेनी में बाढ़ की चेतावनी, वैगई बांध लगभग भरा
पूर्वोत्तर मानसून के प्रभाव के कारण पश्चिमी घाट में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तमिलनाडु के थेनी जिले में वैगई बांध का जलस्तर तेजी से बढ़कर 69 फीट हो गया है, जिसके कारण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तीसरे स्तर की बाढ़ चेतावनी जारी की है।
- 21 Oct 2025 9:53 AM IST
दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में बीती रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। दिल्ली फायर सर्विस के कंट्रोल रूम को देर रात 1:25 बजे इस आग की सूचना मिली।
- 21 Oct 2025 9:29 AM IST
मौसम विभाग ने चेन्नई समेत तमिलनाडु के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया
चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने चेन्नई सहित तमिलनाडु के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 21 से 24 अक्टूबर के बीच दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
- 21 Oct 2025 9:23 AM IST
महिला विश्व कप संकट से जूझ रही पाकिस्तानी टीम का कोलंबो में साउथ अफ्रीका से सामना
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच महिला विश्व कप 2025 का 22वां मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें पाकिस्तानी टीम जीत का खाता खोलना चाहेगी। पाकिस्तान ने अब तक कुल पांच मुकाबलों में तीन हार का सामना किया है, जबकि दो मुकाबले बारिश के चलते बेनतीजा रहे। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है।
- 21 Oct 2025 8:54 AM IST
दीपावली के बाद दिल्ली में 'गंभीर' हुई हवा, कई हिस्सों में एयूआई 400 के पार
दीपावली के त्योहार के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर 'बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है। आतिशबाजी और मौसम संबंधी कारकों के कारण दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयूआई) 400 के आंकड़े को पार कर गया है, जिससे लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।
- 21 Oct 2025 8:53 AM IST
अमेरिका ने 100,000 डॉलर के एच-1बी वीजा शुल्क को स्पष्ट किया, वर्तमान धारकों को दी छूट
अमेरिका में एच-1बी वीज़ा धारकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने हाल ही में 1 लाख डॉलर (लगभग 83 लाख रुपये) की आवेदन फीस को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें कई तरह की छूट और अपवाद दिए गए हैं।
- 21 Oct 2025 8:27 AM IST
नोएडा मोबाइल चोरी और छिनैती करने वाला गिरोह दबोचा, 5 गिरफ्तार
नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी और छिनैती करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी और छिनैती किए गए कुल 11 मोबाइल फोन, एक बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी व गोपनीय सूचना के आधार पर की है।
- 21 Oct 2025 8:16 AM IST
बांग्लादेश डेंगू से चार और मौत दर्ज, मृतकों की संख्या 249 हुई
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार सुबह तक 24 घंटों में डेंगू से चार और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 249 हो गई।
Created On :   21 Oct 2025 8:05 AM IST