Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 21 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताज़ा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 22 Sept 2025 1:00 AM IST
हरभजन सिंह ने कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री अरूप विश्वास के साथ मिलकर कोलकाता के अशोक नगर पार्क में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरभजन ने मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और कोलकाता के लोगों के प्यार एवं सम्मान की सराहना की।
- 22 Sept 2025 12:44 AM IST
'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' अभिषेक शर्मा ने तोड़ा गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड, बने प्लेयर ऑफ द मैच
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 के मुकाबले में दुबई क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
- 22 Sept 2025 12:23 AM IST
'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' अभिषक शर्मा और शुभमन गिल की शतकीय साझेदारी, 6 विकेट से हारा पाकिस्तान
भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को दूसरी बार हरा दिया है। लीग चरण में पाकिस्तान के खिलाफ सफलता पूर्वक ऑपरेशन व्हाइट बॉल चलाने के बाद सुपर-4 के मैच में भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सुपर-4 में भी हरा दिया। 172 रन के लक्ष्य को भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 174 हासिल कर लिया।
- 22 Sept 2025 12:01 AM IST
फिलिस्तीन को मान्यता देना आतंक को इनाम देना है बेंजामिन नेतन्याहू
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन अंतरराष्ट्रीय नेताओं को कड़ी फटकार लगाई है, जिन्होंने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दी है। पीएम नेतन्याहू ने इसे 'आतंकवाद को इनाम देने जैसा' करार दिया।
- 21 Sept 2025 10:59 PM IST
नेक्स्ट जेन जीएसटी पीएम मोदी के संबोधन के बाद निर्मला सीतारमण, अमित शाह और जेपी नड्डा ने साझा किए विचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम 'नेक्स्ट जेन जीएसटी' को लेकर देश को संबोधित किया, जिसे सरकार ने जीएसटी बचत उत्सव नाम दिया। पीएम मोदी के संबोधन के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रतिक्रिया दी।
- 21 Sept 2025 10:39 PM IST
चाइना मास्टर्स वेंग होंगयांग पुरुष एकल का खिताब जीता, जिया यिफान और झांग शुक्सियन महिला युगल में चैंपियन रहीं
चीन के वेंग होंगयांग ने रविवार को विश्व सीरीज सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट, 2025 बीडब्ल्यूएफ चाइना मास्टर्स में पुरुष एकल का खिताब जीता। जिया यिफान और झांग शुक्सियन ने महिला युगल में जीत हासिल की। वेंग ने चीनी ताइपे की लिन चुन-यी को 21-11, 21-15 से हराया।
- 21 Sept 2025 10:20 PM IST
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप आखिरी दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने चार में से तीन रिले खिताब जीते
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन रविवार को अमेरिका ने अपनी स्प्रिंटिंग क्षमता का परिचय देते हुए चार में से तीन रिले स्वर्ण पदक जीते। बोत्सवाना ने पुरुषों की 4x400 मीटर रिले में 2 मिनट 57.76 सेकंड का समय लेकर अमेरिका को मात्र 0.07 सेकंड से हराया, जबकि दक्षिण अफ्रीका को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
- 21 Sept 2025 9:54 PM IST
लिटन दास ने शाकिब अल हसन को पछाड़ बड़ी उपलब्धि अपने नाम की
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने एशिया कप सुपर-4 के अपने पहले मैच में दुबई में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका को हरा दिया। टूर्नामेंट में बांग्लादेश की कप्तानी कर रहे लिटन दास ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- 21 Sept 2025 9:12 PM IST
'स्वतंत्र और संप्रभु मुल्क' की मान्यता देने पर फिलिस्तीन ने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन का जताया आभार
ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन ने रविवार को एक ऐतिहासिक और समन्वित अंतरराष्ट्रीय प्रयास के तहत फिलिस्तीन को 'स्वतंत्र और संप्रभु मुल्क' के रूप में मान्यता दे दी है। फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया को धन्यवाद देते हुए इसे 'साहसिक और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप फैसला' बताया है।
- 21 Sept 2025 8:28 PM IST
सीबीआई की बड़ी कामयाबी, बैंक फ्रॉड मामले में 13 साल से फरार आरोपी सुरेंद्रन गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक से धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे घोषित अपराधी सुरेंद्रन जे को गिरफ्तार किया है। आरोपी को केरल के कोल्लम जिले से पकड़ा गया।
Created On :   21 Sept 2025 8:00 AM IST












