Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 21 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
  • 21 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताज़ा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 21 Sept 2025 7:52 PM IST

    झारखंड भाजपा का आरोप, 'राज्य में स्वास्थ्य मंत्री के संरक्षण में टेंडर घोटाला, एक ही परिवार को मिले 11 ठेके'

    झारखंड भाजपा ने राज्य में स्वास्थ्य विभाग में टेंडरों के आवंटन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और पक्षपात का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रवक्ता अजय शाह ने रविवार को झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने पिछले एक वर्ष में राज्य के छह जिलों में स्वास्थ्य उपकरणों और दवाओं की सप्लाई के सारे टेंडर एक ही परिवार की कंपनियों को दिए गए। इतना ही नहीं, ये सभी कंपनियां एक ही पते पर रजिस्टर्ड हैं।

  • 21 Sept 2025 7:26 PM IST

    कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूके ने ‘स्वतंत्र और संप्रभु मुल्क' के तौर पर फिलिस्तीन को दी मान्यता

    इजरायल के गाजा पर हमलों के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने फिलिस्तीनी देश को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता देने का ऐलान किया है। कार्नी ने अपनी घोषणा में कहा कि "वर्तमान इजरायली सरकार फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना की संभावना को रोकने के लिए व्यवस्थित रूप से काम कर रही है। कनाडा फिलिस्तीन को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता देता है और फिलिस्तीन और इजरायल दोनों के लिए एक शांतिपूर्ण भविष्य के निर्माण में अपनी भागीदारी की पेशकश करता है।"

  • 21 Sept 2025 6:30 PM IST

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का एक्शन, दिल्ली और हिमाचल में छह ठिकानों पर छापेमारी

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 19 और 20 सितंबर को दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कुल 6 ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी दिल्ली बेस्ड इम्पीरियल ग्रुप के चेयरमैन मनविंदर सिंह, उनकी पत्नी सागरी सिंह और उनसे जुड़ी संस्थाओं और अन्य व्यक्तियों के ठिकानों पर की गई। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की गई।

  • 21 Sept 2025 6:23 PM IST

    पाकिस्तान इमरान खान के सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर

    जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स ने हंगामा मचा दिया है। इसे भड़काऊ बताते हुए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

  • 21 Sept 2025 5:55 PM IST

    'सुजलाम सुफलाम' योजना कृषि के लिए अब बारिश पर निर्भर नहीं किसान

    कृषि और सिंचाई के क्षेत्र में गुजरात दूसरे प्रदेशों के लिए एक मिसाल बन चुका है। इसका श्रेय जाता है गुजरात सरकार की महत्वाकांक्षी 'सुजलाम सुफलाम' योजना को, जिसने किसानों के खेतों को लहलहाने और उनकी जिंदगी को समृद्ध करने में अहम भूमिका निभाई है।

  • 21 Sept 2025 5:45 PM IST

    धार्मिक आयोजन पूरी तरह परंपराओं के अनुसार होने चाहिए - विनोद बंसल

    हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। 22 सितंबर से शुरू हो रहे इस पर्व के संदर्भ में, उन्होंने जोर देकर कहा है कि धार्मिक आयोजन पूर्णतः शुद्ध परंपराओं के अनुरूप होने चाहिए। 

  • 21 Sept 2025 5:36 PM IST

    टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चीन ने पैदल चाल में एक रजत पदक जीता

    टोक्यो विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 20 सितंबर को, चीनी खिलाड़ी वांग चाओचाओ ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में रजत पदक जीता। चीनी पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम फाइनल में तो नहीं पहुंच पाई, लेकिन उसने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उसी सुबह पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में, 26 वर्षीय वांग चाओचाओ ने 1 घंटा 18 मिनट 43 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। ब्राजीली खिलाड़ी कैओ बोनफिम ने सिर्फ 8 सेकंड की बढ़त से स्वर्ण पदक हासिल किया। स्पेन के खिलाड़ी पोल म्कग्राथ तीसरे स्थान पर रहे।

  • 21 Sept 2025 5:29 PM IST

    पीएम मोदी कर रहे हैं देश को संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मेरा सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के इस अभियान के साथ अपने राज्यों में उत्पादन से जुड़ें और निवेश के लिए माहौल बनाएं। भारत का हर राज्य विकसित होगा जिससे भारत विकसित होगा। इसी भावना के साथ मैं एक बार फिर इस बजत उत्सव की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देते हुए अपनी बात समाप्त करता हूं। आप सभी को एक बार फिर नवरात्रि और बजत उत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

  • 21 Sept 2025 5:27 PM IST

    पीएम मोदी कर रहे हैं देश को संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली वैसे ही देश की समृद्धी को भी स्वदेशी के मंत्र से ही ताकत मिलेगी। आज जाने-अनजाने में कई विदेशी चीजें हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन गई हैं, जिनका हमें पता भी नहीं है। हमें इनसे मुक्ति पानी होगी। हमें वो सामान खरीदना चाहिए जो मेड इन इंडिया हो, जिसमें हमारे लोगों की मेहनत और पसीना लगा हो, हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना होगा। गर्व से कहो कि ये स्वदेशी है, मैं स्वदेशी खरीदता हूं, मैं स्वदेशी सामान बेचता हूं, ये हर भारतीय का स्वभाव बनना चाहिए, ऐसा होने पर ही भारत विकसित होगा।"

  • 21 Sept 2025 5:23 PM IST

    पीएम मोदी कर रहे हैं देश को संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अब आपके लिए घूमना-फिरना सस्ता हो जाएगा क्योंकि ज्यादातर होटलों पर से GST कम कर दिया गया है। हम नागरिक देवो भव के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। GST सुधारों में इसकी साफ झलक दिखाई दे रही है। यह बजत उत्सव है। विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना होगा। जो हम देश में बना सकते हैं, वह हमें देश में ही बनाना चाहिए। GST की दर कम होने से हमारे MSME को बहुत फायदा होगा।"

Created On :   21 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story