Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 21 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
  • 21 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताज़ा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 21 Sept 2025 5:22 PM IST

    पीएम मोदी कर रहे हैं देश को संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब आपने 2014 में हमें अवसर दिया, तो हमने जनहित और राष्ट्रहित में GST को अपनी प्राथमिकता बनाया। सबको साथ लेकर, आज़ाद भारत का सबसे बड़ा कर सुधार लागू किया गया। केंद्र और राज्य के प्रयासों का ही परिणाम था कि देश दर्जनों करों के जाल से मुक्त हुआ। एक राष्ट्र, एक कर का सपना साकार हुआ। सुधार एक सतत प्रक्रिया है। जब समय बदलता है, जब देश की ज़रूरतें बदलती हैं, तो अगली पीढ़ी के सुधार भी उतने ही महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इसीलिए ये नए GST सुधार लागू किए जा रहे हैं। अब केवल 5% और 18% के स्लैब होंगे, यानी रोज़मर्रा की चीज़ें सस्ती हो जाएंगी।"

  • 21 Sept 2025 5:21 PM IST

    पीएम मोदी कर रहे हैं देश को संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देश के हर परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। मैं देश के कोटि-कोटि परिवारजनों को इस बजत उत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। ये कारोबार को और आसान बनाएंगे और निवेश को और आकर्षक बनाएंगे। जब साल 2017 में भारत ने GST सुधारों की ओर कदम बढ़ाया तो एक नया इतिहास रचने की शुरूआत हुई थी। दशकों तक देश की जनता अलग-अलग टैक्स के जाल में उलझी हुई थी। हमारे देश में दर्जनों टैक्स थे। उस वक्त बहुत सी रुकावटे थीं। टैक्स और टोल के जंजाल की वजह से लाखों कंपनियों और देशवासियों को अलग-अलग टैक्स के जाल की वजह से कई परेशानियां होती थी।"

  • 21 Sept 2025 5:13 PM IST

    पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि कल से शुरू हो रहा है, आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं। नवरात्रि के पहले दिन से, देश आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। कल, नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के GST सुधार लागू हो जाएंगे। यह GST बचत उत्सव आपकी बचत को बढ़ाएगा और आप अपनी मनचाही चीज़ें ज़्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। इस बचत उत्सव से देश के गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, सभी को बहुत लाभ होगा।"

  • 21 Sept 2025 5:12 PM IST

    चीन और अमेरिका पर नए काल में सहयोग और साझी जीत का रास्ता निकालने की जिम्मेदारी है

    चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 19 सितंबर की रात अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत कर वर्तमान चीन-अमेरिका संबंध और समान चिंता वाले सवालों पर ईमानदार और गहन रूप से रायों का आदान-प्रदान किया और अगले चरण में चीन-अमेरिका संबंध के स्थिर विकास के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

  • 21 Sept 2025 5:00 PM IST

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे जोधपुर

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जोधपुर पहुंचे। वे आज श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय के भवन और छात्रावास का शिलान्यास करेंगे।

  • 21 Sept 2025 4:54 PM IST

    अराजकता-भ्रष्टाचार का पर्याय है इंडी गठबंधन गौरव वल्लभ

    भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने राजद और इंडी गठबंधन को अराजकता, भ्रष्टाचार और परिवारवाद का पर्याय बताया और कहा कि उनका एजेंडा रोजगार नहीं है, बल्कि गालियां और व्यक्तिगत हमले ही उनके हथियार हैं।

  • 21 Sept 2025 4:40 PM IST

    भारत में ओएनजीसी और बीपी साथ मिलकर गहरे समुद्र में करेंगे तेल एवं गैस की खोज

    सरकारी तेल कंपनी ओनएजीसी, वैश्विक एनर्जी दिग्गज बीपी के साथ मिलकर देश में अगले साल से गहरे समुद्र में तेल एवं गैस की खोज करेंगी। यह देश की एनर्जी सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा तेल और गैस की खोज करने के मिशन का हिस्सा है, जिससे देश के एनर्जी आयात को घटाया जा सके। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से दी गई।

  • 21 Sept 2025 4:30 PM IST

    'बिग बॉस 19' में उर्फी जावेद की एंट्री ने मचाया धमाल, रोमांस और तकरार से भरपूर रहा एपिसोड

    'बिग बॉस 19' के एपिसोड में नया ट्विस्ट तब आया, जब उर्फी जावेद की शो में एंट्री हुई। अपने अनोखे फैशन और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर उर्फी ने घर में कदम रखते ही माहौल पूरी तरह बदल दिया। उनके आते ही घर में हंसी-ठिठोली के साथ-साथ तकरार, सवाल-जवाब और रोमांस का भी तड़का लग गया।

  • 21 Sept 2025 4:24 PM IST

    उम्मीदवारों का पैनल तैयार, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया नाम

    बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार को बोर्ड के शीर्ष पदों के लिए उम्मीदवारों के नए पैनल की घोषणा की। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।

  • 21 Sept 2025 4:12 PM IST

    समृद्धि से सशक्तीकरण तक मोटे अनाजों की प्राकृतिक खेती से संवर रही सुमन की जिंदगी

    कभी छोटी जोत की किसान परिवार की बहू रही सुमन देवी आज पूरे वाराणसी में 'कृषि सखी' के नाम से जानी जाती हैं। मिशन शक्ति के जरिए प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी सुमन देवी नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं।

Created On :   21 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story