Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 21 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताज़ा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 Sept 2025 12:27 PM IST
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने GST सुधारों पर दी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने GST सुधारों पर कहा, "इसका असर कल से हर जगह दिखेगा क्योंकि GST के चार स्लैब को घटाकर अब दो कर दिया गया है, अब 5% और 18% के स्लैब हैं। इससे उद्योग जगत को फायदा होगा और हमारे अन्नदाता किसान भाई-बहनों को भी बहुत फायदा होगा, कृषि की लागत भी कम होगी और किसानों को फायदा होगा।"
- 21 Sept 2025 12:20 PM IST
अमेरिका शादी समारोह के दौरान चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, कई घायल
अमेरिका में न्यू हैम्पशायर प्रांत के नाशुआ स्थित स्काई मीडो कंट्री क्लब में शनिवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
- 21 Sept 2025 12:06 PM IST
मिलिंद सोमन ने 'नमो युवा रन' को बताया फिट इंडिया और नशा मुक्त भारत की बड़ी पहल, युवाओं को दी प्रेरणा
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत देशभर में 'नमो युवा रन' का आयोजन किया। इसने युवाओं के बीच फिटनेस, एकता और देशभक्ति की भावना को एक नया आयाम दिया है।
- 21 Sept 2025 11:53 AM IST
पीएम मोदी शाम 5 बजे करेंगे देश को संबंधित, जीएसटी सुधारों से लेकर एच-1बी वीजा तक कई अहम मुद्दों पर देंगे जानकारी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश के लोगों को संबोधित करने वाले हैं। इस संबोधन में पीएम मोदी आर्थिक और विदेश मामलों को लेकर अहम जानकारी देंगे। पीएम मोदी आज देश के कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी अमेरिका के जीएसटी, एच-1बी वीजा नियमों में बदलाव, नए जीएसटी सुधारों जैसे कई जरूरी मुद्दों पर बात करेंगे। हालांकि, मुद्दों को लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
- 21 Sept 2025 11:45 AM IST
हरिद्वार समेत देशभर में अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा घाटों पर भी दिखी भीड़
पंद्रह दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष का रविवार को अंतिम दिन रहा। सर्व पितृ अमावस्या पर अपने पूर्वजों की मोक्ष और शांति की कामना करते हुए देशभर से आए श्रद्धालुओं की हरिद्वार और कोलकाता समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर भीड़ देखने को मिली।
- 21 Sept 2025 11:42 AM IST
दिल्ली में भारी गर्मी, तो यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट, अपने राज्यों के मौसम का जानें हाल
देशभर में बदला-बदला मौसम नजर आ रहा है। मानसून अब देश से अलविदा कहने वाला है तो, कहीं पर भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है तो कहीं पर तीखी धूप से लोगों को परेशानी हो रही है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लोग भारी गर्मी और उमस से काफी ज्यादा परेशान हैं। वहीं, यूपी-बिहार में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। पहाड़ी इलाकों के बारे में जानें तो, यहां पर लगातार प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। आज भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
- 21 Sept 2025 11:31 AM IST
टूना और समुद्री शैवाल का निर्यात बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार लक्षद्वीप में आयोजित करेगी इन्वेस्टर मीट
केंद्रीय मत्स्यपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा है कि सरकार टूना मछली, समुद्री शैवाल की खेती और सजावटी मछलियों में निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नवंबर में लक्षद्वीप में एक निवेशक और निर्यातक बैठक आयोजित करेगी।
- 21 Sept 2025 11:24 AM IST
भारत-पाक क्रिकेट मैच पर दोहरा रवैया गलत, पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी अपराध पप्पू यादव
बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैच कराना गलत नहीं है, लेकिन राजनीतिक दलों का दोहरा रवैया देश के सम्मान और जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करता है।
- 21 Sept 2025 11:10 AM IST
अक्षय-अरशद की 'जॉली एलएलबी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे दिन जबरदस्त कमाई
'जॉली एलएलबी 3' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के पहले दो पार्ट ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई, ऐसे में फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट उस उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश कर रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म के एडवांस टिकट की बिक्री खूब देखने को मिली।
- 21 Sept 2025 11:00 AM IST
साल 2025 के आखिरी सूर्य ग्रहण पर बन रहा खास योग, जानें समय, प्रभाव और बचाव के आसान उपाय
साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण रविवार यानी 21 सितंबर की रात 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन तड़के 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर के दक्षिणी हिस्सों में देखा जा सकेगा।
Created On :   21 Sept 2025 8:00 AM IST












