Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 21 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताज़ा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 21 Sept 2025 10:51 AM IST
सांसद खेल महोत्सव के तहत रांची में साइक्लोथॉन का किया गया आंदोलन
सांसद खेल महोत्सव के तहत रांची में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने साइक्लोथॉन में भाग लिया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। अंतर्राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिस्ट गौरी मिश्रा ने भी साइक्लोथॉन में भाग लिया।
- 21 Sept 2025 10:39 AM IST
जीएसटी सुधार लागू होने से पहले पीयूष गोयल की इंडस्ट्री से अपील, टैक्स कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को दें
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जीएसटी सुधार लागू होने से पहले उद्योगों से अपील की है कि टैक्स कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को दें।
- 21 Sept 2025 10:31 AM IST
अमेरिका में एच-1बी पर 'शुल्क संकट', अब एक मिलियन डॉलर में खरीदें 'ट्रंप गोल्ड कार्ड'
ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा पर सख्ती बढ़ाई है, उसी बीच एक निवेश आधारित योजना 'ट्रंप गोल्ड कार्ड' की जानकारी जारी की गई। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत व्यक्ति 1 मिलियन डॉलर देकर वीजा ले सकेंगे और कंपनियां 2 मिलियन डॉलर देकर ऐसा कर सकेंगी।
- 21 Sept 2025 9:57 AM IST
जरूरतमंद वर्गों के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार करने के लिए सर्वे के आंकड़े का इस्तेमाल होगा-परमेश्वर
कर्नाटक के गृहमंत्री परमेश्वर ने कहा कि सर्वे के आंकड़े का इस्तेमाल भविष्य में केवल सरकारी योजनाएं बनाने या जरूरतमंद वर्गों के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार करने के लिए किया जा सकता है।
- 21 Sept 2025 9:49 AM IST
कर्नाटक में 22 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होने वाली सामाजिक -आर्थिक सर्वेक्षण
कर्नाटक के गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि राज्य में 22 सितंबर से 7 अक्टूबर तक होने वाली सामाजिक -आर्थिक सर्वेक्षण जिसे जाति जनगणना कहा जा रहा है, के आंकड़ों का उपयोग आरक्षण देने के लिए नहीं किया जाएगा।
- 21 Sept 2025 9:39 AM IST
भारत -पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में दोबारा से मुकाबला आज
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में दोबारा से मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमें के बीच आज रविवार (21 सितंबर) को दुबई इंटरेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़त होगी। इस मैच पर फैंस की निगाहें टिकी हुई है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले के कप्तानी भारतीय टीम की तरफ से सूर्यकुमार यादव करने वाले हैं। वहीं, पाकिस्तान की ओर से सलमान अली के कंधो पर जिम्मेदारी टिकी हुई हैं।
- 21 Sept 2025 9:25 AM IST
गायक ज़ुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को उनके गुवाहाटी आवास पर ले जाया रहा है
असम में गायक ज़ुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर दिल्ली से गुवाहाटी हवाई अड्डे पर लाए जाने के बाद उनके आवास पर ले जाया जा रहा है।19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना के बाद गायक का निधन हो गया
- 21 Sept 2025 9:17 AM IST
देहरादून के घंटाघर में 'नमो युवा रन' , cm धामी हुए शामिल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह को हरी झंडी दिखाने के बाद देहरादून के घंटाघर में 'नमो युवा रन' में हिस्सा लिया।
- 21 Sept 2025 8:55 AM IST
पवित्र गंगा के संगम तट पर स्नान
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पितृ पक्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग पवित्र गंगा के संगम तट पर स्नान कर रहे हैं।
- 21 Sept 2025 8:47 AM IST
मुंबई में 'स्वामी विवेकानंद रन 2025' को bjp सांसद पाल ने झंडी दिखाई
महाराष्ट्र में बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने मुंबई में 'स्वामी विवेकानंद रन 2025' को झंडी दिखाई
Created On :   21 Sept 2025 8:00 AM IST












