Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 22 April 2025 6:20 PM IST
मणिपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मणिपुर के इम्फाल ईस्ट जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PREPAK (Pro) के चार सदस्यों को अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला भी शामिल है। यह कार्रवाई सोमवार को नगाखापत एडवेंचर खारोक इलाके में की गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों उग्रवादियों के पास से .32 बोर की पिस्तौल, जिसमें पांच कारतूस लोड थे, 6मोबाइल फोन और 2 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
- 22 April 2025 6:06 PM IST
आतिशी की सुरक्षा घटाई गई
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी की सुरक्षा घटा दी है। आतिशी की सुरक्षा जेड’ श्रेणी से घटाकर वाई श्रेणी कर दी। गृह मंत्रालय ने इसे लेकर दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए है। पुलिस सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। आतिशी की सुरक्षा घटाने को लेकर आप नेता के किसी बड़े नेता का बयान अभी तक सामने नहीं आया है
- 22 April 2025 6:00 PM IST
हमें पर्यावरण की रक्षा करने वाला विकास का मॉडल चाहिए अश्विनी महाजन
भविष्य में विकास का मॉडल कैसा होना चाहिए। इसे लेकर राजधानी दिल्ली में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल होंगी।
- 22 April 2025 5:09 PM IST
अमृतसर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने की हरमंदिर साहिब में प्रार्थना
राज्यसभा सदस्य और पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने मंगलवार को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर उन्होंने तुंग ढाब नाले की सफाई और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने अमृतसर में कचरे और प्रदूषण की समस्या पर चिंता जताई और इसके समाधान के लिए सरकार, अधिकारियों, और शहरवासियों से एकजुट होने की अपील की।
- 22 April 2025 4:43 PM IST
दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी की नागरिकता पर जताया संदेह
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता और समाजवादी पार्टी के नेता रामजी लाल सुमन के विवादित बयान पर बेबाक राय रखी। दोनों मुद्दों पर गंभीर चिंता जताते हुए मंत्री ने कई तीखे सवाल उठाए।
- 22 April 2025 4:31 PM IST
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल स्लेटर को घरेलू हिंसा के लिए 4 साल की जेल की सजा सुनाई गई
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज माइकल स्लेटर को घरेलू हिंसा के कई अपराधों में दोषी पाए जाने के बाद चार साल की जेल-आंशिक रूप से निलंबित- की सजा मिली है।
- 22 April 2025 4:20 PM IST
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में रही तेजी
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 187 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,596 और निफ्टी 41 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,167 पर बंद हुआ।
- 22 April 2025 4:10 PM IST
पोप फ्रांसिस के निधन पर मध्य प्रदेश में दो दिवसीय राजकीय शोक
पोप फ्रांसिस के निधन पर मध्य प्रदेश सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक का ऐलान किया है। राज्य शासन की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि पोप फ्रांसिस के निधन पर उनके सम्मान में प्रदेश में 22 और 23 अप्रैल को दो दिवसीय राजकीय शोक मनाया जाएगा।
- 22 April 2025 4:00 PM IST
नलिन कोहली का आरोप, 'नेशनल हेराल्ड केस से भाग रही कांग्रेस, बयानबाजी से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने मंगलवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। नलिन कोहली ने कहा कि यंग इंडियन-नेशनल हेराल्ड केस में जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी के आलाकमान की चुप्पी है, वह एक बड़ा मुद्दा है। दूसरी तरफ जिस प्रकार से उनके वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से उनका बचाव किया जा रहा है, उससे लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी घबरा गई है।
- 22 April 2025 3:55 PM IST
खुद के किचन गार्डन में सब्जियां उगाते हैं जैकी भगनानी, 'पृथ्वी दिवस' पर लोगों को भी किया जागरूक
हर साल 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में बॉलीवुड सितारे भी आगे आ रहे हैं। एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने भी जागरूकता का संदेश देते हुए बताया कि उनका एक किचन गार्डन है, जिसमें वह सब्जियां उगाते हैं।
Created On :   22 April 2025 8:00 AM IST