Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 22 April 2025 1:55 PM IST
Satna News: आग लगने से गृहस्थी और फसल समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली खाक
रामनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आग लगने से फसल और गृहस्थी समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली के अलावा पालतू मवेशी भी जल गए। इन घटनाओं में कई किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है।
- 22 April 2025 1:45 PM IST
Damoh News: दमोह में दर्दनाक हादसा, पुल से 50 फीट नीचे गिरी बोलेरो चकनाचूर, 6 लोगों की मौत कई गंभीर
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार चौकी के समीप ब्यारमा नदी महादेव पुल घाट से सवारियों से भरी एक बुलेरो कार पुल से नीचे जा गिरी । हादसे में 4 महिला और दो बच्चियों सहित तकरीबन 6 से 7 लोगों की मौत की खबर। वहीं आधा दर्जन से अधिक घायल।
- 22 April 2025 1:35 PM IST
Satna News: सगे भाई ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से की मारपीट
सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत कामता टोला में सगे भाई ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से गाली-गलौज कर मारपीट करने के साथ जमकर तोडफ़ोड़ मचाई, जिस पर अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
- 22 April 2025 1:25 PM IST
Satna News: बीएसएनएल की यूजी कॉपर केबल चोरी में अंतत: दर्ज हुई एफआईआर, मगर आरोपी अज्ञात
शहर में चल रहे सीवर प्रोजेक्ट के काम के दौरान जमीन के अंदर बिछाई गई बीएसएनएल की यूजी कॉपर केबल गायब होने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) और 324(3) के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।
- 22 April 2025 1:15 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 22-अप्रैल-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 21 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 22 April 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 22-अप्रैल-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.42 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 21 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 मार्च 2025 को औसतन 107.42 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं।
- 22 April 2025 1:00 PM IST
तमिलनाडु के राज्यपाल ने 25 अप्रैल को VCs मीटिंग बुलाई
तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि और डीएमके सरकार के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बन सकती है, क्योंकि राज्यपाल ने सप्ताहांत में नीलगिरी जिले में राज्य द्वारा वित्तपोषित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक राज्यपाल से कुलपतियों की नियुक्ति के अधिकार छीन लिए जाने के कुछ सप्ताह बाद हो रही है।
- 22 April 2025 12:55 PM IST
दिल्ली में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का वक्फ बचाओ सम्मेलन
नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आज दिल्ली में प्रदर्शन कर रहा है। 'वक्फ बचाव अभियान' के तहत तालकटोरा स्टेडियम में 'तहफ्फुज-ए-औकाफ कारवां' (वक्फ की हिफाजत) नाम से आयोजन हुआ है। इसमें जमात-ए-इस्लामी हिंद समेत देशभर के मुस्लिम संगठनों के अध्यक्ष और प्रतिनिधि पहुंचे हैं।
- 22 April 2025 12:50 PM IST
केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से मिले चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने यहां केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की है। नायडू के मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की उम्मीद है। वहीं दोपहर 1:40 बजे वह क्रमशः वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमित शाह से उनकी मुलाकात प्रस्तावित है।
- 22 April 2025 12:45 PM IST
बोलेरो हादसे में 5 महिला और एक बच्ची की मौत
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत बनवार मार्ग पर सिमरी के समीप महादेव घाट के पुल पर अनियंत्रित होकर नदी में गिरी बोलेरो में सवार 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें 5 महिलाएं और बच्ची भी शामिल थीं। जबकि, 6 लोगों के घायल होने की खबर है।
Created On :   22 April 2025 8:00 AM IST