Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 22 Sept 2025 12:56 PM IST
‘नॉर्थ-ईस्ट के राज्य हमारे लिए अष्ठलक्ष्मी’, ईटानगर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा
‘नॉर्थ-ईस्ट के राज्य हमारे लिए अष्ठलक्ष्मी’, ईटानगर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा
- 22 Sept 2025 12:47 PM IST
भारतीय रुपया में गिरावट
भारतीय रुपया में बीते बंद के मुकाबले 9 पैसे की गिरावट देखने को मिली और यह 88.19 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 88.22 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 88.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 22 Sept 2025 12:35 PM IST
निफ्टी 25250 से नीचे आया
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (22 सितंबर 2025, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 84.30 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,242.75 के स्तर पर खुला।
- 22 Sept 2025 12:12 PM IST
सेंसेक्स में 326 अंकों की तेजी
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (22 सितंबर 2025, सोमवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 326.99 अंक यानि कि 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,299.24 के स्तर पर खुला।
- 22 Sept 2025 12:02 PM IST
फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने से भड़के इजराइली प्रधानमंत्री, नेतन्याहू ने ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया को दिखाए तेवर
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने वाले ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया पर निशाना साधा है। उन्होंने इन तीनों देशों पर 'आतंकवाद को पुरस्कृत' करने का आरोप लगाया है। नेतन्याहू ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि इजराइल जॉर्डन नदी के पश्चिम में फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना कभी नहीं होने देगा।
- 22 Sept 2025 11:51 AM IST
उदित राज ने नवरात्रि में मीट बैन की मांग को बताया असंवैधानिक, कहा- संविधान से चलेगा देश
नवरात्रि के पर्व का सोमवार से आगाज हो गया है। इसी के साथ ही दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मीट दुकानों को बंद करने की मांग की गई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे संविधान के अनुच्छेद 19 का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी पसंद का अधिकार है अगर कोई मीट नहीं खाना चाहे, तो न खाए।
- 22 Sept 2025 11:40 AM IST
ऑपरेशन व्हाइट बॉल अभिषेक का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज 50 छक्कों का रिकॉर्ड, 'गुरु' को पीछे छोड़ा
अभिषेक शर्मा ने रविवार को दुबई में एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराने के दौरान विश्व रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक शानदार फॉर्म में दिखे और उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबदबा बनाते हुए 39 गेंदों में 74 रन बनाए।
- 22 Sept 2025 11:27 AM IST
देश के कई राज्यों को मानसून कह रहा है अलविदा, लेकिन एमपी में नहीं मिलेगी राहत, दशहरे में हो बरस सकते हैं बादल
देश के कई सारे हिस्सों से मानसून वापसी कर रहा है। लेकिन मध्य प्रदेश में अभी बारिश का दौर थमा नहीं है। राजधानी भोपाल के साथ-साथ कई अन्य जिलों में भारी बारिश हो सकती है। बीते दिन की बात करें तो, रविवार को भोपाल में दिन के समय तेज हवाएं और बारिश का दौर देखने को मिला था। साथ ही उज्जैन में भी शाम तक बारिश देखने को मिली थी। ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस बार नवरात्र में बारिश का दौर थमने नहीं वाला है।
- 22 Sept 2025 11:13 AM IST
बांग्लादेश अवामी लीग ने यूनुस सरकार पर लगाया नेताओं के उत्पीड़न का आरोप, जांच की मांग
बांग्लादेश की अवामी लीग ने सोमवार को मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की कड़ी आलोचना की। साथ ही आरोप लगाया कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं, खासकर महिलाओं, को जेलों में शारीरिक और मानसिक अत्याचार का शिकार बनाया जा रहा है। उन्हें झूठे मुकदमों के जरिए भी परेशान किया जा रहा है।
- 22 Sept 2025 11:03 AM IST
हरियाणा मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि की धूम, लाखों श्रद्धालु पहुंचे
हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी कस्बे में स्थित प्रसिद्ध मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में सोमवार से शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है। महाभारत काल से इस मंदिर में नवरात्रि के दौरान भव्य मेला का आयोजन होता आ रहा है। देशभर से लाखों भक्त माता के दर्शन के लिए आ रहे हैं। पहले दिन ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का सैलाब देखने लायक था।
Created On :   22 Sept 2025 8:04 AM IST












