Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 23 Jun 2025 8:26 AM IST
ईरान के समर्थन में सोनिया गांधी के लेख पर इजरायली राजदूत ने जताई नाराजगी
भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के ईरान के समर्थन में लिखे गए लेख पर रविवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को क्षेत्रीय हालात की सही जानकारी होनी चाहिए। राजदूत अजार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा, “हमें यह देखकर निराशा हुई कि जिस व्यक्ति का आपने जिक्र किया, उन्होंने 7 अक्टूबर (2023) के हमलों की उस तरह निंदा नहीं की, जैसी की जानी चाहिए थी। ईरान द्वारा पिछले तीन दशकों से की जा रही आक्रामकता को नजरअंदाज करना पूरी तरह अस्वीकार्य है।”
- 23 Jun 2025 8:13 AM IST
मणिपुर में कोरोना के 33 नए केस दर्ज, कुल मामले बढ़कर 145
मणिपुर में कोविड-19 के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रविवार को 33 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई, जिससे पूर्वोत्तर राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 145 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि रविवार को 101 नमूनों की जांच की गई और तीन जिलों, इंफाल पश्चिम (27), इंफाल पूर्व (3) और थौबल (3) में 33 नमूने कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए। अधिकारियों के अनुसार, रविवार तक कुल 145 पॉजिटिव मामलों में से 103 इंफाल पश्चिम जिले में, 29 इंफाल पूर्व जिले में, छह थौबल जिले में, चार बिष्णुपुर में, दो टेंग्नौपाल में और एक काकचिंग जिले में सामने आया।
- 23 Jun 2025 8:02 AM IST
ईरान पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर कहा कि सत्ता परिवर्तन शब्द का उपयोग करना राजनीतिक रूप से ठीक नहीं है, लेकिन अगर मौजूदा ईरानी शासन ईरान को फिर से महान बनाने में समर्थ नहीं है, तो शासन परिवर्तन क्यों नहीं होगा? MIGA!''
Created On :   23 Jun 2025 8:00 AM IST