Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 25 Aug 2025 1:04 AM IST
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अगले महीने होगी तीन दिवसीय बैठक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चर्चाएं एक बार फिर से होती हुई दे रही है। अगले महीने राज्यस्थान के जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय समन्वय मीटिंग हो रही है। जो 5 से 7 सितंबर के दौरान होनी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मीटिंग में भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम पर भी मंथन हो सकता है।
- 25 Aug 2025 12:42 AM IST
अमेरिका उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया बड़ा खुलासा
रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर करवाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीड़ा उठाया है। इसके लिए रूसी राष्ट्रपति और यूक्रेनी राष्ट्रपति ने मुकालात भी की थी, लेकिन अभी तक कोई हल निकलता हुआ नहीं दिखाई दिया है, क्योंकि दोनों देशों ने हमले शुरू कर दिए हैं। इस बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से सवाल किया गया कि रूस पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका क्या कदम उठा रहा है? ताकि दोनों देश एक मेज पर आ जाए। इस पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उस देश के पर आर्थिक दबाव बनाया है, जिससे रूस आर्थिक रूस मजबूत हो रहा है।
- 25 Aug 2025 12:22 AM IST
डीएमके सांसद कनिमोझी ने अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना
डीएमके सांसद एमके कनिमोझी ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने स्कूल के बच्चों से यह सवाल किया था कि चंद्रमा पर सबसे पहले कदम किसने रखा था और फिर जवाब दिया कि वह भगवान हनुमान थे।
- 25 Aug 2025 12:03 AM IST
धर्मेंद्र यादव का भाजपा पर हमला, पूजा पाल के बयान की जांच की उठाई मांग
समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद धर्मेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए सपा विधायक पूजा पाल के बयान पर सवाल उठाया।
- 24 Aug 2025 11:43 PM IST
कर्नाटक कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद ईडी का बड़ा खुलासा
कर्नाटक कांग्रेस के विधायक केसी वीरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में कई हैरान करने वाले खुलासे सामने आए हैं। वीरेंद्र को सिक्किम से गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की गई। उन पर ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध विदेशी नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप है।
- 24 Aug 2025 11:22 PM IST
देश भर में बुनियादी ढांचे का विकास रिकॉर्ड गति से आगे बढ़ रहा पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक वीडियो संदेश के माध्यम से गुजरात के अहमदाबाद में सरदारधाम फेज-II, कन्या छात्रालय के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदारधाम का नाम जितना पवित्र है, उतना ही उसका काम भी पवित्र है। देश भर में बुनियादी ढांचे का विकास रिकॉर्ड गति से आगे बढ़ रहा है।
- 24 Aug 2025 10:59 PM IST
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने जमात-ए-इस्लामी अध्यक्ष रहमान से की मुलाकात
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री, सेनेटर मोहम्मद इशाक डार ने बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के अमीर (प्रमुख) डॉ. शफीकुर रहमान के निवास पर उनसे मुलाकात की।
- 24 Aug 2025 10:29 PM IST
दिग्विजय सिंह के बयान पर बोले कमलनाथ, पुरानी बातें उखाड़ने से कोई फायदा नहीं
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पुरानी बातों को उखाड़ने से कोई फायदा नहीं है।
- 24 Aug 2025 10:10 PM IST
स्मृति शेष नील आर्मस्ट्रांग, दुनिया के पहले शख्स जिन्होंने चांद पर रखा कदम
25 अगस्त 2012 को दुनिया ने एक ऐसे नायक को खो दिया, जिसने चांद पर पहला कदम रखकर मानवता के सपनों को नई उड़ान दी। नील आर्मस्ट्रांग, ये वो नाम है जो साहस, विज्ञान और असंभव को संभव बनाने की जीवटता का प्रतीक है। अपोलो 11 मिशन के कमांडर के रूप में उन्होंने 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा की सतह पर कदम रखा। यह क्षण न केवल इतिहास के पन्नों में, बल्कि हर उस दिल में अमर है, जो अनंत आकाश की ओर देखता है।
- 24 Aug 2025 9:43 PM IST
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की बनेगी सरकार, भाजपा की साजिशों का होगा पर्दाफाश फिरहाद हकीम
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भविष्य के प्रधानमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई है। उनके इस बयान पर राजनीतिक गलियारों में तमाम तरह की प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।
Created On :   24 Aug 2025 8:00 AM IST












