Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 24 Aug 2025 9:29 PM IST
अनावश्यक बयानबाजी और आपत्ति जताते हैं उद्धव ठाकरे राजू वाघमारे
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के एशिया कप को लेकर दिए बयान पर शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अनावश्यक बयान देने और आपत्तियां जताने में मजा आता है।
- 24 Aug 2025 9:00 PM IST
रूस और यूक्रेन ने 146 और कैदियों की अदला-बदली की
रूस और यूक्रेन के बीच कैदियों की अदला-बदली का एक और दौर शुरू हुआ है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूस और यूक्रेन ने रविवार को 146 और कैदियों की अदला-बदली की। यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र के आठ निवासियों को भी वापस भेज दिया। अगस्त 2024 में हुए अचानक हमले में यूक्रेन ने इस क्षेत्र पर कुछ समय के लिए कब्जा कर लिया था। इसके बाद रूसी सेना ने इस साल की शुरुआत में इसे फिर से अपने कब्जे में ले लिया था।
- 24 Aug 2025 8:42 PM IST
बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' जारी, नेताओं ने कहा- 'यह परिवर्तन की पुकार'
बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' ने जनता के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है। इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मतदाताओं के अधिकारों के साथ 'वोट चोरी' जैसे गंभीर मुद्दों को उठा रहे हैं। इस यात्रा को लेकर भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि जनता से मिल रही प्रतिक्रिया हमारी उम्मीदों से परे है। बिहार की जनता अब विकल्प चाहती है।
- 24 Aug 2025 8:20 PM IST
महाराजा ट्रॉफी 2025 शरत-गौड़ा की तूफानी पारी, ड्रैगन्स ने ब्लास्टर्स को नौ विकेट से रौंदा
बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 के 27वें मैच में मैंगलोर ड्रैगन्स को 9 विकेट से रौंदा। यह मुकाबला रविवार को श्रीकांतदत्त नरसिम्हा राजा वाडेयार मैदान पर खेला गया। मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 146 रन बनाए।
- 24 Aug 2025 7:52 PM IST
बिहार गेसिंग रैकेट का भंडाफोड़, वॉकी-टॉकी से पुलिस की निगरानी कर रहे थे आरोपी, 17 गिरफ्तार
बिहार की राजधानी पटना में अवैध गेसिंग के धंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पीरबहोर थाना क्षेत्र के सब्जीबाग चंबलघाटी इलाके में संचालित हो रहे इस रैकेट पर पुलिस ने छापेमारी कर गेसिंग संचालक सहित कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया।
- 24 Aug 2025 7:23 PM IST
25 अगस्त एक नहीं, बल्कि दो बार! इसी दिन भारत 'पोलो' में बना वर्ल्ड चैंपियन
भारतीय खेल जगत में '25 अगस्त' बेहद खास रहा है। इसी दिन भारत ने साल 1957 और 1975 में 'पोलो वर्ल्ड कप' जीता था। ठीक एक ही तिथि पर, दो बार यह कारनामा दोहराकर भारत ने इस खेल में अपना दबदबा साबित किया है।
- 24 Aug 2025 6:54 PM IST
गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिव्यांगों की सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
मध्य प्रदेश के गुना जिले में बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने रविवार को भी आमजन से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
- 24 Aug 2025 6:32 PM IST
मुंबई गणपति उत्सव के लिए मध्य रेलवे ने कसी कमर, चलाई जाएंगी 306 स्पेशल ट्रेनें
मध्य रेलवे गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों के लिए आरामदायक और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम कर रहा है। भारतीय रेलवे ने त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अब तक 380 गणपति स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, जिनमें से मध्य रेलवे सबसे अधिक 306 ट्रेनें संचालित कर रहा है।
- 24 Aug 2025 6:11 PM IST
रांची और लोहरदगा में स्कूली छात्रों की पिटाई, सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के निर्देश
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची और लोहरदगा जिले में दो स्कूली छात्र-छात्रा की बेरहम पिटाई की घटनाओं पर संज्ञान लिया है। उन्होंने दोनों जिलों के उपायुक्तों को इन घटनाओं की जांच कर समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पहली घटना रांची के खलारी स्थित बमने उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है, जहां स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष जयधन महतो और दो शिक्षकों जितेंद्र महतो एवं राजनाथ महतो पर एक आदिवासी छात्रा की बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगा है। छात्रा की मां का कहना है कि पिटाई के कारण बेटी के कंधे की हड्डी और पसली टूट गई है।
- 24 Aug 2025 6:03 PM IST
भारत के लिए खेलने पर गर्व, टीम से कई यादें जुड़ी हैं चेतेश्वर पुजारा
भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया। पुजारा को गर्व है कि उन्होंने भारत के लिए क्रिकेट खेला। टीम के साथ उनकी ऐसी कई यादें हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। चेतेश्वर पुजारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "भारतीय टीम के लिए खेलना गर्व की बात है। मैंने सौराष्ट्र की ओर से डोमेस्टिक क्रिकेट का सफर शुरू किया। जब आप इतने लंबे वक्त तक भारतीय टीम के लिए खेलते हैं, तो काफी यादें जुड़ी होती हैं। इस सफर में परिवार, कोच, साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का साथ रहा है। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहूंगा।"
Created On :   24 Aug 2025 8:00 AM IST












