Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 24 Jun 2025 5:27 PM IST
गाजीपुर में सीएम योगी ने किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण किया।
- 24 Jun 2025 5:27 PM IST
मध्य प्रदेश पर्यटन का एक बहुत व्यवस्थित गंतव्य-मंत्री विश्वास कैलाश सारंग
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा, "आज सस्टेनेबल टूरिज्म को लेकर विचार-विमर्श किया गया है। मध्य प्रदेश पर्यटन का एक बहुत व्यवस्थित गंतव्य है। यहां आध्यात्मिक पर्यटन से लेकर वन पर्यटन और हमारे पुरातन परंपराओं से जुड़े हुए ग्रामीण परिवेश का पर्यटन है...आज पर्यटन से जुड़े हुए लोग यहां आए और उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि मध्य प्रदेश को आने वाले समय में पर्यटन के मामले में देश में नंबर वन बनाएंगे
- 24 Jun 2025 4:59 PM IST
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने सुरक्षा को लेकर दिया बयान
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "पुलिस या जिन लोगों के पास सुरक्षा की जिम्मेदारी है, हम उनसे बात कर रहे हैं और एक-एक कर हर (पर्यटन)स्थल को खोलने के लिए कह रहे हैं। एक तरफ हम पर्यटन संवर्धन की बात कर रहे हैं, कश्मीर को नए सिरे से सामान्य करने की बात कर रहे हैं, खुद प्रधानमंत्री कश्मीर में दोबारा पर्यटन शुरू हो उसे लेकर बैठक कर रहे हैं, वहीं यदि हम ही स्थलों को बंद रखें तो इससे गलत संदेश जाएगा। जहां हम खड़े हैं वहां पर पर्यटक आ सकते हैं लेकिन यहां से 10 मीटर की दूरी पर पर्यटक नहीं जा सकते हैं। कई सारे इलाके ऐसे हैं जो अभी तक बंद हैं जिन्हें हमें खोलना होगा। तभी जाकर हम कश्मीर को सामान्य तरीके से बहाल कर पाएंगे।"
- 24 Jun 2025 4:53 PM IST
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कांवड़ समितियों की लंबे समय से मांग पर दी प्रतिक्रिया
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा, "कांवड़ समितियों की लंबे समय से मांग थी कि उनके लिए अच्छी व्यवस्थाएं की जाए। हमने सभी शिव भक्तों की सुविधा के लिए दिल्ली के सभी कांवड़ शिविरों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इन कांवड़ शिविरों को मुफ्त बिजली मिलेगी। मुफ्त बिजली के साथ-साथ उनके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जाएंगे।"
- 24 Jun 2025 4:41 PM IST
ईरान -इजरायल सीजफायर के बाद
पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं, एअर इंडिया फिर शुरु करेगा उड़ान, ईरान और इजरायल के सीजफायर के बाद एयर इंडिया की तैयारी
- 24 Jun 2025 4:36 PM IST
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा नालों की सफाई पर दी प्रतिक्रिया
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "यहां के नालों की जो सफाई हुई है और जो होनी बाकी है, उनका आज निरीक्षण किया गया। दिल्ली मानसून के समय में रुके ना, उसकी गति ना रूके, उसके लिए सभी विधायक, सभी मंत्री, पार्टी के लोग सड़कों पर हैं।"
- 24 Jun 2025 4:30 PM IST
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना नेता शाइना एन.सी. का बयान आया सामने
कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने कहा, "राहुल गांधी को खुशी होनी चाहिए जब ज्यादा लोग मतदाता सूची में अपना नाम नामांकित करते हैं या ज्यादा से ज्यादा लोग बाहर आकर वोट करते हैं। जो काम चुनाव आयोग ने किया है, वह है नए मतदाताओं को नामांकित करना। आपके(राहुल गांधी) बार-बार बेबुनियादी आरोप लगाने से एक बात स्पष्ट होती है कि शायद आपके पास वो ज्ञानपूर्ण समझ ही नहीं है कि प्रजातंत्र में चुनाव प्रक्रिया क्या है और कैसे होती है।"
- 24 Jun 2025 4:20 PM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साधा बीजेपी पर निशाना, भाषा विवाद को लेकर दी प्रतिक्रिया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "हमारे देश में हर वर्ग के लोग रहते हैं। यह भारत की धर्मनिरपेक्ष परंपरा है। लेकिन भाजपा भाषा के आधार पर राजनीति कर रही है। बंगाल के जो प्रवासी हैं, जिन्हें दूसरे राज्यों में किसी योजना के तहत काम के लिए ले जाया जाता है, जब वे आपस में बांग्ला भाषा में बात करते हैं तो उन्हें बांग्लादेशी करार कर दिया जाता है और बांग्लादेश भेज दिया जाता है। ऐसे बहुत सारे मामले हमारे पास आए हैं और उन्हें हम (बांग्लादेश से) वापस लाए हैं। ऐसा ही एक और मामला राजस्थान से आया है जहां 300 से 400 लोगों को बांग्लादेशी करार दिया गया है। यह क्या हो रहा है? वह बांग्लादेशी नहीं हैं, उनकी अपनी पहचान है, वह पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और पश्चिम बंगाल भारत का एक राज्य है।"
- 24 Jun 2025 4:14 PM IST
दिल्ली मंत्री कपिल मिश्रा ने की ऐतिहासिक घोषणाएं
दिल्ली मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "मुख्यमंत्री जी ने आज कई ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं जो भोले भक्त और कांवड़ यात्री दिल्ली में आएंगे तथा कांवड़ सेवा शिविर चलाने वाले सभी लोगों के लिए मुख्यमंत्री ने एक बहुत ही ऐतिहासिक घोषणा की है। सबसे बड़ी घोषणा ये है कि दिल्ली में लगने वाले हर कांवड़ शिविर को 1200 यूनिट बिजली बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी। ये एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक घोषणा है और जब कांवड़ शिविर के सभी लोग मुख्यमंत्री के साथ बैठे तो उनकी सबसे बड़ी मांग भी यही थी। कांवड़ सेवा शिविर के आयोजकों ने दो बड़ी मांगें रखी थीं। पहली, उन्हें बिजली को लेकर कुछ राहत मिले और दूसरी सिंगल विंडो क्लीयरेंस मिले। ये दोनों ही ऐतिहासिक फैसले मुख्यमंत्री ने किए हैं। इसके साथ ही तीसरा बड़ा फैसला हुआ है। केजरीवाल सरकार भोले भक्तों की सेवा के नाम पर बहुत बड़ा भ्रष्टाचार का खेल खेल रही थी और टेंडर देने के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा था। टेंट लगाने के नाम पर भ्रष्टाचार की शिकायतें पूरी दिल्ली से आ रही थीं। हर कोई इससे त्रस्त था। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। ऐसा कोई भी टेंडर,कॉन्ट्रैक्ट इस व्यवस्था को खत्म करने के बाद कांवड़ सेवा शिविर लगाने वालों को दिल्ली सरकार की तरफ से सीधे उनके खाते में पैसे जमा किए जाएंगे। ये बहुत ही ऐतिहासिक निर्णय है। उनके खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे और वो पैसे जरूरत के हिसाब से कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए किया जाएगा।"
- 24 Jun 2025 4:06 PM IST
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कांवड़ समितियों की मांग पर दी प्रतिक्रिया
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा, "कांवड़ समितियों की लंबे समय से मांग थी कि उनके लिए अच्छी व्यवस्थाएं की जाए। हमने सभी शिव भक्तों की सुविधा के लिए दिल्ली के सभी कांवड़ शिविरों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। इन कांवड़ शिविरों को मुफ्त बिजली मिलेगी। मुफ्त बिजली के साथ-साथ उनके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जाएंगे।"
Created On :   24 Jun 2025 8:01 AM IST