Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 24 Jun 2025 9:09 PM IST
कांग्रेस कन्फ्यूज पार्टी, ईरान के समर्थन की वजह साफ नहीं कृष्णा हेगड़े
ईरान-इजरायल के बीच सैन्य तनाव वैश्विक चिंता का विषय बना हुआ है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों से शांति और संयम बरतने की अपील की है। भारत ने इस युद्ध में तटस्थ रुख अपनाते हुए क्षेत्रीय स्थिरता और कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी के ईरान समर्थक रुख ने देश में राजनीतिक बहस को जन्म दिया है।
- 24 Jun 2025 7:19 PM IST
'बारी बारी' सॉन्ग ने मुझे कंफर्ट जोन से बाहर निकाला अरमान मलिक
अपनी खास आवाज के लिए मशहूर सिंगर अरमान मलिक नए गाने 'बारी बारी' में शानदार डांस मूव्स से छा गए हैं। इस धमाकेदार पंजाबी-पॉप गाने में अरमान की सिंगिंग के साथ ही डांस स्टेप को भी काफी पसंद किया जा रहा है। अरमान ने बताया कि लेटेस्ट सॉन्ग ने उन्हें कंफर्ट जोन से बाहर निकलने में मदद की।
- 24 Jun 2025 6:57 PM IST
विधानसभा सचिवालय एक-दो दिन जारी करेगा अधिसूचना
28 जुलाई 2025 से शुरु होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, 8 अगस्त तक चलेगा, जल्द जारी होगी अधिसूचना
- 24 Jun 2025 6:56 PM IST
मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में वाराणसी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में चार राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के सीएम मौजूद
- 24 Jun 2025 6:55 PM IST
अखिलेश यादव ने पार्टी के सिर्फ तीन बागी विधायकों पर ही एक्शन क्यों लिया?
उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी ने बीते दिन सोमवार को अपने तीन विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। लेकिन राजनीतिक गलियारों में ये सवाल तेजी से उछल रहा है कि अखिलेश यादव ने पार्टी के सिर्फ तीन बागी विधायकों पर ही एक्शन क्यों लिया, जबकि राज्यसभा चुनाव में कुल 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की और एक विधायक गैरहाजिर रहा।
- 24 Jun 2025 6:36 PM IST
आरजेडी के 13वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर लालू जी ने पार्टी की तेहरवीं कर दी-राय
बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है, इससे कुछ माह पहले ही आरजेडी मुखिया लालू यादव ने आरजेडी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया, उनके नामांकन पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने निशाना साधते हुए कहा कि 13वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर लालू जी ने आरजेडी का तेहरवीं कर दिया है।
- 24 Jun 2025 6:15 PM IST
कांग्रेस में गुटबाजी ,उपचुनाव में हार
गुजरात -पंजाब में उपचुनाव में मिली हार, कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे के बाद पार्टी में सामने आई गुटबाजी
- 24 Jun 2025 5:53 PM IST
एअर इंडिया फिर शुरु करेगा उड़ान
पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं, एअर इंडिया फिर शुरु करेगा उड़ान
- 24 Jun 2025 5:42 PM IST
कश्मीर को नए सिरे से सामान्य करने की बात कर रहे हैं-सीएम उमर अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "पुलिस या जिन लोगों के पास सुरक्षा की जिम्मेदारी है, हम उनसे बात कर रहे हैं और एक-एक कर हर (पर्यटन)स्थल को खोलने के लिए कह रहे हैं। एक तरफ हम पर्यटन संवर्धन की बात कर रहे हैं, कश्मीर को नए सिरे से सामान्य करने की बात कर रहे हैं
- 24 Jun 2025 5:41 PM IST
इटावा में यादव कथावाचक की पिटाई में सपा ने कार्रवाई की मांग की
इटावा में यादव समाज के कथावाचक व उनके साथियों को बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने पीटा, बाल भी काटे , सपा चीफ अखिलेश ने कार्रवाई की मांग की
Created On :   24 Jun 2025 8:01 AM IST