Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 24 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
24 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 24 Jun 2025 8:36 AM IST

    औरंगजेब को 'पवित्र' कहना अक्षम्य, आसिफ शेख की टिप्पणी पर बोले मनोज तिवारी

    औरंगजेब के बारे में विवादित टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व विधायक आसिफ शेख विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने मुगल आक्रमणकारी को 'पवित्र' व्यक्ति बताया, जिसके बाद भाजपा समेत कई पार्टियों ने तल्ख टिप्पणी की। कांग्रेस के पूर्व विधायक शेख ने कथित तौर पर कहा कि औरंगजेब सभी धर्मों का सम्मान करता था और उनके साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करता था। उन्होंने महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक विमर्श की भी आलोचना करते हुए कहा कि औरंगजेब को बदनाम करना और उसके नाम पर वोट हासिल करना ही इस समय हो रहा है।

  • 24 Jun 2025 8:30 AM IST

    ईरान ने इराक और कतर पर किया हमला, दोहा ने कहा - 'जवाब देने का अधिकार सुरक्षित'

    ईरान ने सोमवार को इराक और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर छह मिसाइलें दागी जिससे इजरायल के साथ जारी उसके संघर्ष का दायरा और बढ़ गया है। ये हमले अमेरिका द्वारा रविवार तड़के तेहरान पर किए गए हमलों की जवाबी कार्रवाई के रूप में सामने आए हैं। इसी बीच, कतर ने घोषणा की कि ईरानी हमले के बाद वह भी सीधा प्रत्युत्तर देने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

  • 24 Jun 2025 8:19 AM IST

    ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान, ईरान बोला- नहीं मिला कोई प्रस्ताव

    ईरान की ओर से अचानक की गई युद्ध विराम की घोषणा को लेकर भ्रम और संदेह की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने सीएनएन को बताया कि तेहरान को अमेरिका से कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है और उसे इजरायल या वाशिंगटन के साथ शत्रुता समाप्त करने का कोई कारण नहीं दिखता।

  • 24 Jun 2025 8:09 AM IST

    ईरान पर बिना उकसावे के किए गए हमले का कोई औचित्य नहीं- पुतिन

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि ईरान के खिलाफ की गई बिना उकसावे की सैन्य आक्रामकता का कोई आधार या औचित्य नहीं है। यह टिप्पणी उन्होंने रूस दौरे पर आए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची के साथ एक बैठक के दौरान की।

  • 24 Jun 2025 8:04 AM IST

    शिक्षक से शिखर तक बिहार की सियासत के अनमोल अध्याय- जगन्नाथ मिश्र

    पंडित जगन्नाथ मिश्रा बिहार की राजनीति का ऐसा नाम है, जिन्होंने इतिहास के पन्नों पर अमिट छाप छोड़ी। तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ मिश्र का जीवन उपलब्धियों, विवादों और सियासी उतार-चढ़ाव की एक ऐसी गाथा है, जो आज भी लोगों के जेहन में ताजा है।

Created On :   24 Jun 2025 8:01 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story