Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 मार्च 2026 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 24 March 2026 11:18 PM IST
पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अगले महीने होने वाले दो चरणों के विधानसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को पार्टी की राज्य इकाई को स्पष्ट संदेश दिया कि भाजपा इस बार जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
- 24 March 2026 11:05 PM IST
नौसेना और वायुसेना में महिला अधिकारियों के साथ पक्षपात पर सख्त टिप्पणी की
सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना और वायुसेना में महिला अधिकारियों के साथ हुए पक्षपात को गंभीर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि सशस्त्र बलों में मौजूद कुछ पुरानी धारणाओं और गलत मूल्यांकन की वजह से कई महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन नहीं मिल पाया, जिससे उनका करियर प्रभावित हुआ।
- 24 March 2026 10:50 PM IST
आंध्र प्रदेश आरडीटी के लिए एफसीआरए नवीनीकरण पर जगन ने पीएम मोदी का जताया आभार
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट (आरडीटी) के लिए एफसीआरए अनुमति के नवीनीकरण का स्वागत किया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के तहत अनुमति बहाल होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में आरडीटी की महत्वपूर्ण सेवाएं जारी रह सकेंगी। इससे अनंतपुर जिले के गरीब और जरूरतमंद लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
- 24 March 2026 10:41 PM IST
ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को लेकर श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से की वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के बीच मंगलवार को टेलीफोन पर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अहम चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया।
- 24 March 2026 10:21 PM IST
आईओए अध्यक्ष पी.टी. उषा ने पीएम मोदी से की मुलाकात
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे उज्ज्वल भी मौजूद थे।
- 24 March 2026 9:54 PM IST
जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव के खिलाफ केस रद्द करने से किया इनकार
दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कथित भूमि के बदले नौकरी घोटाले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार मामले को रद्द करने की मांग की गई थी।
- 24 March 2026 9:23 PM IST
बिहार रोहतास में एक की हत्या, भोजपुर फायरिंग की घटना में पांच घायल
बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार को उस समय दहशत फैल गई जब पीरो रजिस्ट्री ऑफिस में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें एक प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच लोग घायल हो गए। यह घटना लगभग 2.5 कट्ठा जमीन के एक प्लॉट को लेकर चल रहे झगड़े की वजह से हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हथियारों के लैस बदमाशों के एक गैंग ने अचानक उन लोगों पर हमला कर दिया जो जमीन रजिस्ट्रेशन की फॉर्मैलिटी पूरी करने के लिए रजिस्ट्री ऑफिस आए थे।
- 24 March 2026 9:17 PM IST
तेजस्वी यादव ने अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर निशांत कुमार की आलोचना की
राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है और पिछले दो दशकों में अपराध में भारी वृद्धि का आरोप लगाया है।
- 24 March 2026 8:53 PM IST
सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने की कोई इच्छा नहीं- तेजस्वी यादव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जदयू के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री की कोई इच्छा नहीं है कि वे राज्यसभा जाएं; उन्हें जबरन राज्यसभा भेजा जा रहा है।
- 24 March 2026 8:34 PM IST
सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने की कोई इच्छा नहीं, जबरदस्ती भेजा जा रहा है तेजस्वी यादव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जदयू के फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री की कोई इच्छा नहीं है कि वे राज्यसभा जाएं; उन्हें जबरन राज्यसभा भेजा जा रहा है।
Created On :   24 March 2026 8:00 AM IST












