Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 24 Nov 2025 11:02 AM IST
देश के 53वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस सूर्यकांत, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ
जस्टिस सूर्यकांत सोमवार को भारत के नए मुख्य न्यायाधीश बने। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद वह देश के लिए 53वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत के नए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व मुख्य न्यायधीश बीआर गवई समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
- 24 Nov 2025 10:51 AM IST
महाराष्ट्र नशे में धुत कार चालक ने 6 गाड़ियों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। बालाजी नगर रोड पर गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रही दो टू-व्हीलर समेत कुल 5 से 6 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे में धुत था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। गलत साइड से आ रही कार ने सबसे पहले एक बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद कार अनियंत्रित होते हुए अन्य वाहनों को भी ठोकती चली गई। अचानक हुए इस हादसे में कई वाहन सड़क पर पलट गए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।
- 24 Nov 2025 10:40 AM IST
बीवीएफसीएल की क्षमता को बढ़ाने के लिए नामरूप साइट पर स्थापित किया जाएगा चौथा प्लांट सर्बानंद सोनोवाल
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीवीएफसीएल) के मौजूदा परिसर में एक नया ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स, चौथा नामरूप फर्टिलाइजर प्रोजेक्ट का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत की सबसे पुरानी फर्टिलाइजर यूनिट ब्रह्मपुत्र वैली फर्टिलाइजर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीवीएफसीएल) अपनी स्थापना के समय से ही इस क्षेत्र के किसानों की सेवा कर रही है। बीवीएफसीएल की क्षमता को बढ़ाने के लिए नामरूप साइट में एक चौथा प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
- 24 Nov 2025 10:31 AM IST
किरेन रिजिजू के नेतृत्व में पवित्र बुद्ध अवशेष को लाने के लिए प्रतिनिधिमंडल भूटान रवाना
केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू सोमवार को भूटान के लिए रवाना हुए। रिजिजू उस डेलीगेशन को लीड करेंगे जो पड़ोसी देश में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को पब्लिक में दिखाने के बाद उन्हें भारत वापस लाने में मदद करेगा। किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों (नई दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में रखे) की वापसी के लिए डेलीगेशन को लीड करने के लिए भूटान जा रहा हूं, जिन्हें पब्लिक प्रदर्शनी के लिए भूटान लाया गया था।"
- 24 Nov 2025 10:22 AM IST
फायरिंग की आवाज से दहल उठा पाक, सुबह-सुबह पेशावर में FC हेडक्वार्टर के पास हमला, दहशत में लोग
पड़ोसी मुल्क से एक बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार (24 नवंबर) सुबह पाकिस्तान के पेशावर स्थित अर्धसैनिक बल (एफसी) के मुख्यालय के पास अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया है। रॉयटर्स के अनुसार, द्वारा फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुन कर सुरक्षा बल फौरन मौके पर पहुंचा।
- 24 Nov 2025 10:03 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरु तेग बहादुर के 350वां शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
आध्यात्मिक व्यक्तित्व और मातृभूमि के प्रेमी नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई प्रमुख नेताओं ने उनके बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
- 24 Nov 2025 9:50 AM IST
ईसीआई अधिकारी सोमवार से पूरे तमिलनाडु में एसआईआर का करेंगे रिव्यू
भारत का चुनाव आयोग (ईसीआई) 24 से 26 नवंबर तक तमिलनाडु की मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) को जांचने और सुधारने के लिए चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का रिव्यू करेगा। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी और राज्य सरकार की सचिव अर्चना पटनायक ने दी है।
- 24 Nov 2025 9:37 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई 450 के पार, लोगों का सांस लेना दूभर
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) लगातार तीसरे सप्ताह से गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 396 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
- 24 Nov 2025 9:30 AM IST
सुप्रीम कोर्ट आज 2020 दिल्ली दंगा मामले में जमानत के खिलाफ दिल्ली पुलिस की दलीलें सुनेगा
सुप्रीम कोर्ट में 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में यूएपीए के तहत आरोपित छात्र नेताओं (शरजील इमाम, उमर खालिद, मीरान हैदर, गुलफिशा फातिमा और शिफा-उर-रहमान) की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को भी जारी रहेगी। सभी आरोपी यूएपीए के कठोर प्रावधानों के तहत गिरफ्तार हैं।
- 24 Nov 2025 9:14 AM IST
यूक्रेन और अमेरिका ने माना; जिनेवा वार्ता में 'प्रगति', लेकिन कुछ चीजों को सुलझाने की जरूरत
अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष खत्म करने के लिए तैयार किए जा रहे 28 बिंदुओं वाले प्रस्ताव पर जिनेवा में हुई बातचीत में कुछ प्रगति हुई है। हालांकि कई मुद्दों पर दोनों पक्षों को अभी और नजदीक आना है और मतभेदों को कम करने की जरूरत है।
Created On :   24 Nov 2025 8:00 AM IST












