Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 25 May 2025 11:54 PM IST
सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता को 110 रनों से करारी शिकस्त दी
सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की ताबड़तोड़ शतकीय पारी और ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा की धमाकेदार शुरुआत के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 278 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जयदेव उनादकट और हर्ष दुबे की शानदार गेंदबाजी ने कोलकाता को 110 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 का अंत शानदार अंदाज में किया।
- 25 May 2025 10:56 PM IST
कोलकाता को चाहिए 30 बॉल में 149 रन
15 ओवर का खेल खत्म हो गया है। केकेआर की टीम को अब 30 बॉल में 149 रन चाहिए, ऐसा करना काफी अंसंभव है।
- 25 May 2025 10:36 PM IST
9 ओवर का खेल खत्म, केकेआर ने बनाए 76 रन
दूसरी पारी के नौ ओवर खत्म हो गए हैं। जिसमें केकेआर ने कुल 76 रन बना लिए हैं।
- 25 May 2025 8:33 PM IST
हेनरिक क्लासेन ने केवल 17 गेंद में ही लगाया अर्धशतक
सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजी का फैसला किया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए हेनरिक क्लासेन ने केवल 17 गेंद में ही अर्धशतक लगा दिया है।
- 25 May 2025 8:23 PM IST
चेन्नई ने गुजरात को 83 रनों से रौंदा
डेवाल्ड ब्रेविस, डेवोन कॉन्वे और आयुष म्हात्रे की तूफानी बल्लेबाजी के बाद अंशुल कंबोज और नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 83 रनों से करारी शिकस्त दी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में CSK ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 9 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। इस जीत के साथ CSK ने IPL 2025 का अपना सफर 14 मैचों में 4 जीत के साथ समाप्त किया। वहीं, गुजरात की यह लगातार दूसरी हार है, जिससे उनकी टॉप-2 में बने रहने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है।
- 25 May 2025 7:06 PM IST
शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में गैस लीक की आशंका, मरीजों में मची भगदड़
शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में गैस लीक की आशंका, मरीजों में मची भगदड़
- 25 May 2025 6:56 PM IST
शाहजहांपुर: मेडिकल कॉलेज में गैस लीक, मरीजों में मची भगदड़
शाहजहांपुर: मेडिकल कॉलेज में गैस लीक, मरीजों में मची भगदड़
- 25 May 2025 6:44 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की अलग-अलग कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की अलग-अलग कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन
- 25 May 2025 6:31 PM IST
शर्मा के बयान से क्षत्रिय समुदाय के लोगों में आक्रोश
भगवान परशुराम की महत्ता बताते बताते बीजेपी नेता रामबिलास शर्मा ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों का खात्मा किया था। शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम का फरसा आज के समय में परमाणु बम के समान शक्तिशाली माना जाता है। बीजेपी नेता के इस बयान ने क्षत्रिय समुदाय के लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है। क्षत्रियों में शर्मा के बयान से आक्रोश फूट पड़ा है।
- 25 May 2025 6:17 PM IST
हरियाणा के पूर्व मंत्री और भाजाप नेता रामबिलास शर्मा का विवादित बयान
हरियाणा के पूर्व मंत्री और भाजाप नेता रामबिलास शर्मा ने एक विवादित बयान दिया है। ये कोई पहला मौका नहीं जब बीजेपी नेता विवादित बयान दे रहे है। कुछ समय से बीजेपी नेताओं की ओर से खूब विवादित बयान सामने आ रहे है।
Created On :   25 May 2025 8:00 AM IST