Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 25 May 2025 6:03 PM IST
अगले सप्ताह अमेरिका जा सकते हैं मिस्री और कपूर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री और राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) पवन कपूर का जल्द वाशिंगटन दौरा होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों शीर्ष अधिकारी अगले सप्ताह अमेरिका जा सकते हैं
- 25 May 2025 5:30 PM IST
चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, 26 मई को जारी होगी अधिसूचना
गुजरात की कादी और विसावदर , केरल की नीलांबुर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट शामिल हैं। उपचुनाव वाली सभी पांच सीटों के लिए चुनाव आयोग 26 मई को अधिसूचना जारी करेगा। नामांकन का आखिरी तारीख 2 जून है।
- 25 May 2025 5:28 PM IST
जवाहरलाल दर्डा ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जबलपुर जेल में एक वर्ष नौ महीने की काटी थी सजा
समाज सुधारक और वरिष्ठ राजनेता जवाहरलाल दर्डा ने महाराष्ट्र सरकार में कई मंत्री पदों पर रहकर समाज की सेवा की और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जबलपुर जेल में एक वर्ष नौ महीने की सजा काटी थी। उनके इस योगदान को याद करते हुए जबलपुर में हर वर्ष निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है।
- 25 May 2025 4:56 PM IST
स्वतंत्रता सेनानी और लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक जवाहरलाल दर्डा की प्रतिमा का अनावरण कल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को जबलपुर के एक अस्पताल परिसर में स्वतंत्रता सेनानी और लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक जवाहरलाल दर्डा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मीडिया समूह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रतिमा का अनावरण जबलपुर के सेठ गोविंद दास शासकीय जिला अस्पताल (विक्टोरिया अस्पताल) में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकमत मीडिया समूह के प्रबंध निदेशक देवेंद्र दर्डा करेंगे।
- 25 May 2025 4:41 PM IST
चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
भारतीय निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जून को उपचुनाव वाली सीटों पर मतदान होगा, जबकि नतीजे 23 जून को आएंगे।
- 25 May 2025 4:32 PM IST
केरल के बाद अब दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में पहुंचा
केरल के बाद अब दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र में पहुंचा
- 25 May 2025 4:22 PM IST
ऐश्वर्या के साथ जब लालू जी के परिवार ने महापाप किया, तब उनकी चेतना क्यों नहीं जागी: JDU
ऐश्वर्या के साथ जब लालू जी के परिवार ने महापाप किया, तब उनकी चेतना क्यों नहीं जागी: JDU
- 25 May 2025 4:11 PM IST
जाति जनगणना देश की जरूरत है: NDA की बैठक में बोले जेपी नड्डा
जाति जनगणना देश की जरूरत है: NDA की बैठक में बोले जेपी नड्डा
- 25 May 2025 3:44 PM IST
खिताब से चूके श्रीकांत, मलेशिया मास्टर्स में उपविजेता रहे
किदांबी श्रीकांत को मलेशिया ओपन 2025 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। रविवार को उन्हें चीन के ली शि फेंग से मात्र 36 मिनट में 11-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।
- 25 May 2025 2:01 PM IST
बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिलीप जायसवाल ने अन्य नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की 'मन की बात'
बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत तमाम नेताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम 'मन की बात' को तन्मयता से सुना। भाजपा प्रदेश कार्यालय में 'मन की बात' के 122वें एपिसोड को सुनने के बाद भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सभ्यता, संस्कृति और विरासत की चर्चा की, साथ ही आतंकवाद से लड़ने की भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति को भी रेखांकित किया।
Created On :   25 May 2025 8:00 AM IST