Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 25 Nov 2025 2:25 PM IST
Trade Fair बस और 2 दिन! जानिए टिकट, टाइमिंग, पार्किंग से लेकर एंट्री तक...ट्रेड फेयर की डिटेल
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में 27 नवंबर तक चलेगा, अगर आप भी अब तक इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नहीं गए हैं तो जाने का प्लान कर सकते हैं, आइए जानते हैं टिकट, टाइमिंग, एंट्री से लेकर पार्किंग तक की क्या व्यवस्था है।
- 25 Nov 2025 2:16 PM IST
इंडिया गेट प्रदर्शन मामले में 22 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए, पुलिसकर्मियों पर मारपीट के लगे आरोप
दिल्ली के इंडिया गेट प्रदर्शन में गिरफ्तार कई आरोपियों ने कोर्ट में दावा किया कि पुलिस कस्टडी में उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार हुआ। हालांकि, प्रदर्शनों के बाद गिरफ्तार 23 में से 22 आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
- 25 Nov 2025 2:06 PM IST
मर्डर के आरोप में काटी जेल, अब बना DSP... भिंड के जैनेंद्र कुमार की कहानी, जिसने तय किया 'हथकड़ी' से 'वर्दी' तक का सफर
DSP Jainendra Kumar Nigam: रंजिश के चलते जैनेंद्र, उनके भाई और पिता पर फर्जी FIR दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया. अप्रैल 2020 में उनके माता-पिता पर जानलेवा हमला हुआ, घर जला दिया गया और उलटे उन पर दूसरी फर्जी FIR दर्ज कर उन्हें दोबारा जेल भेज दिया गया।
- 25 Nov 2025 1:56 PM IST
शादी में रिश्तेदारों को भौकाल दिखाने के लिए Car पर लगा ली 'लाल-नीली बत्ती', लेकिन असली पुलिस से हो गया सामना
MP के उज्जैन निवासी कार ड्राइवर रवि ने खुद को मध्य प्रदेश पुलिस का ट्रैफिक इंचार्ज बताया और उसके साथी अभिषेक व सुनील ने स्वयं को पुलिस स्टाफ बताया। लेकिन राजस्थान पुलिस ने तुरंत तीनों का झूठ पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।
- 25 Nov 2025 1:46 PM IST
MP: दतिया में BJP-RSS से जुड़े लोगों को बनाया गया SIR असिस्टेंट, कलेक्टर ने माना 'गलती'
चुनाव आयोग के आदेश पर वोटर रोल के SIR के तहत घर-घर जाकर गिनती का काम पूरे मध्य प्रदेश में 4 नवंबर को शुरू हुआ और 4 दिसंबर तक चलेगा, ड्राफ्ट रोल 9 दिसंबर को पब्लिश किए जाएंगे।
- 25 Nov 2025 1:35 PM IST
युवती को कैफे में मुलाकात के लिए बुलाया, गैंगरेप के बाद धमकाकर छोड़ा
सिवनी में 20 साल की युवती को कैफे में बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके जान पहचान के एक युवक ने 22 नवम्बर की रात उसे कंडीपार रोड के एक कैफे में मिलने के लिए बुलाया था जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया।
- 25 Nov 2025 1:26 PM IST
'ब्राह्मण बहू दान में मिलने तक रहे आरक्षण...', IAS अधिकारी का विवादित बयान; ब्राह्मण समाज भड़का
IAS संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज को लेकर कुछ ऐसा विवादित बयान दे दिया है कि वो अब सुर्खियों में छा गए हैं, भोपाल में उनके बयान के ख़िलाफ़ आंदोलन की तैयारी की जा रही है, ब्राह्मण समाज ने मुख्यममंत्री से कार्रवाई की अपील की है।
- 25 Nov 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 25-नवंबर-2025 को डीजल की कीमत
पूरे मध्य प्रदेश में डीज़ल का एवरेज प्राइस 92.67 रुपये है। कल, 14 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीज़ल के प्राइस पिछले महीने 31 अक्टूबर, 2025 को एवरेज प्राइस 92.67 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुए थे, जो महीने में बिना किसी बदलाव के थे।
- 25 Nov 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 25-नवंबर-2025 को पेट्रोल की कीमत
पूरे मध्य प्रदेश में पेट्रोल का एवरेज प्राइस Rs 107.32 है। कल, 14 अक्टूबर 2025 से मध्य प्रदेश में प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल के प्राइस पिछले महीने 31 अक्टूबर, 2025 को एवरेज प्राइस Rs 107.32 प्रति लीटर पर बंद हुए थे, जो महीने में बिना किसी बदलाव के थे।
- 25 Nov 2025 12:55 PM IST
अयोध्या ध्वजारोहण सपने, संघर्ष और बलिदान आज हुए सार्थक- मोहन भागवत
राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि आज का दिन उन सभी संतों, श्रद्धालुओं और कर्मयोगियों के लिए सार्थकता का क्षण है, जिन्होंने सदियों तक राम मंदिर निर्माण के संकल्प के लिए संघर्ष किया और अपने प्राण अर्पित किए। उन्होंने कहा कि जिन महान आत्माओं ने इस स्वप्न को साकार देखने की इच्छा रखी थी, आज उनकी आत्मा तृप्त हुई होगी। भागवत ने कहा कि अशोक सिंघल, संत परमहंस चंद्र दास और आदरणीय डालमिया जी जैसी विभूतियों को आज वास्तविक शांति मिली होगी। मंदिर की शास्त्रीय प्रक्रिया पूर्ण हो गई है और राम राज्य का वह ध्वज, जो कभी अयोध्या में फहराया करता था और दुनिया को अपने आलोक से समृद्धि देता था, आज हमारी आंखों के सामने पुनः आकाश में ऊंचा उठा है।
Created On :   25 Nov 2025 8:00 AM IST












