Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 26 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
26 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 27 Aug 2025 12:39 AM IST

    पश्चिम बंगाल घाटाल में गणेश पूजा की धूम, 2018 से उत्सव की भव्य परंपरा

    गणेश चतुर्थी को लेकर देशभर में भगवान गणेश के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल में भी इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर घाटाल के घर मोड़ इलाके में गणेश पूजा की तैयारियां रात में भी रुक नहीं रही हैं।

  • 26 Aug 2025 11:41 PM IST

    महागठबंधन के लोगों में एकता नहीं - जीतनराम मांढी

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "महा गठबंधन के लोगों में एकता नहीं है। सब मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। NDA में स्पष्टता है। हमने स्पष्ट तौर पर कह दिया गया है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे... जनता समझ गई है कि उनके(राजद-कांग्रेस) पास कोई मुद्दा नहीं है।"

  • 26 Aug 2025 11:21 PM IST

    बयान पर विवाद बढ़ा तो जीतू पटवारी ने दी सफाई

    मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा, "आपकी सरकार ने शराब की बिक्री और खपत को देश में सबसे ज्यादा कर दी है। क्या मुझे अपनी आवाज नहीं उठानी चाहिए? मैं यह PM मोदी द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर कह रहा हूं, यह मेरा आरोप नहीं है। मोहन यादव को जवाब देना चाहिए कि विश्वास सारंग की फोटो ड्रग माफियाओं के साथ क्यों है, प्रह्लाद पटेल, आपके वित्त मंत्री की फोटो ड्रग माफियाओं के साथ क्यों है। आपको जवाब देना होगा कि रिपोर्ट में नशे की लत के शिकार युवाओं और महिलाओं का प्रतिशत क्यों बढ़ रहा है... आपने कहा था कि आप लाडली बहनों को 3000 रुपये देंगे लेकिन आप 1200 रुपये दे रहे हैं और 1800 रुपये की चोरी कर रहे हैं... आपको षड्यंत्र की राजनीति करना बंद करना चाहिए... मोहन यादव को माफी मांगनी चाहिए, जिन्होंने 3000 रुपये का वादा किया था और 1200 रुपये दे रहे हैं, शिवराज सिंह चौहान को माफी मांगनी चाहिए जो किसानों का पैसा, युवाओं की नौकरी खा गए... माफी भाजपा, मोहन यादव मांगे..."

  • 26 Aug 2025 11:00 PM IST

    रेवंत रेड्डी को बिहार बुलाकर कांग्रेस ने अपनी सोच प्रदर्शित की - प्रशांत किशोर

    जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "रेवंत रेड्डी को राहुल गांधी, कांग्रेस या गठबंधन प्रचार के लिए बिहार लाया है और उन्हें मंच पर बैठाया है, इससे पता चलता है कि वे बिहार के बारे में क्या सोचते हैं। रेवंत रेड्डी वही व्यक्ति हैं जिन्होंने कहा था कि बिहार के लोगों के DNA में मजदूरी करना है... अगर कांग्रेस, गठबंधन ऐसे व्यक्ति को मंच पर बैठा रहा है, तो बिहार के लोगों की जिम्मेदारी है कि वे ऐसे व्यक्ति को बिहार से उठाकर वापस तेलंगाना फेंका जाए ताकि उन्हें याद रहे कि अगर बिहार के लोग मजदूरी करने के लिए पैदा हुए हैं, तो वे बिहार में आकर वोट क्यों मांग रहे हैं।"

  • 26 Aug 2025 10:31 PM IST

    अर्धकुमारी लैंडस्लाइड हादसे में 7 की मौत

    वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में अर्धकुमारी के पास लैंडस्लाइड में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 घायल हैं। घायलों को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कटरा ले जाया गया है।

  • 26 Aug 2025 9:42 PM IST

    भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत की - दीपेंद्र सिंह हुड्डा

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत की और कई अनियमितताएं करके चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की कोशिश की। यह सच्चाई जनता के सामने आ गई है... जब राहुल गांधी ने आंकड़े पेश किए, तो चुनाव आयोग की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। महाराष्ट्र और हरियाणा में भी इसी तरह की अनियमितताएं हुई हैं, जल्द ही तथ्यों को प्रदेश और देश के सामने रखने का काम करेंगे।"

  • 26 Aug 2025 9:24 PM IST

    'नो एंट्री' का बिपाशा बसु वाला रोल लारा दत्ता को हुआ था ऑफर

    साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘नो एंट्री’ ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। इसमें सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बसु, लारा दत्ता, ईशा देओल, सेलिना जेटली और बोमन ईरानी समेत अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं।

  • 26 Aug 2025 8:15 PM IST

    सान्या मल्होत्रा का नया 'कर्ली' अवतार, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

    अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा इन दिनों फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह कर्ली हेयर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ स्लीवलेस टॉप पहना हुआ है। सान्या ने इसको कैप्शन दिया, "छोटे कर्ली हेयर, बड़ी खुशी, नताशा मेरी कर्ल विशेषज्ञ हैं, कर्ली कट के लिए धन्यवाद!"

  • 26 Aug 2025 7:34 PM IST

    कांग्रेस पार्टी बिहार गाली देती रहती है - सम्राट चौधरी

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी बिहार को ऐसे ही गाली देती रहती है और रेवंत रेड्डी आज यहां आए हैं, बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। प्रियंका गांधी बिहार आई हैं, उन्हें बताना चाहिए कि उनकी दादी ने कैसे बिहार को लूटा, उनके पिता ने कैसे आरक्षण का विरोध किया, उनकी दादी के पिता ने कैसे दलितों के आरक्षण का विरोध किया, उनकी मां ने कैसे बिहार के साथ अन्याय किया, जो राहुल गांधी घूम रहे हैं, उन्होंने लालू यादव के बिल को फाड़कर मुखिया बनने लायक भी नहीं छोड़ा।"

  • 26 Aug 2025 7:11 PM IST

    फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्दिनांद मार्कोस जूनियर ने पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को गिरफ्तार कर सुर्खियां बटोरने वाले राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख को पद से हटाया

    फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्दिनांद मार्कोस जूनियर ने पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को गिरफ्तार कर सुर्खियां बटोरने वाले राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख को बर्खास्त कर दिया है। आपको बता दें पुलिस चीफ ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के आदेश पर फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते और कथित चाइल्ड सेक्स तस्करी के लिए एफबीआई की वान्टेड लिस्ट में शामिल प्रचारक अपोलो कैरियन क्विबोलोय को गिरफ्तार करके सुर्खियां बटोरीं थी। टोरे की कई सरकारी अधिकारियों से मतभेद भी था। टोरे के निष्कासन के पीछे की ये भी एक मुख्य वजह मानी जा रही है।

Created On :   26 Aug 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story