Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 26 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
26 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 26 Aug 2025 7:04 PM IST

    आज कोर्ट सुनवाई के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था और अदालत परिसर के बाहर हो विरोध प्रदर्शनों के बीच न्यायालय ने विक्रमसिंघे को जमानत दे दी।

    पूर्व राष्ट्रपति पर आरोप है कि उन्होंने 2023 में लंदन यात्रा के दौरान 16.6 मिलियन श्रीलंकाई रुपये (एलकेआर) यानी करोड़ों रुपये सरकारी निधि से खर्च किए। यात्रा के दौरान विक्रमसिंघे ने अपनी पत्नी मैत्री के विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। उन पर आरोप है कि यह उनकी निजी यात्रा थी और इसे सरकारी दौरे के नाम पर सरकार फंड से खर्च किया गया। हालांकि विक्रमसिंघे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज दिया। उनका कहना है कि उनका यह लंदन दौरा पूरी तरह से आधिकारिक दौरा था, क्योंकि उन्हें यह निमंत्रण श्रीलंका के राष्ट्रपति होने के नाते मिला था, न कि निजी तौर पर।

  • 26 Aug 2025 6:48 PM IST

    विक्रमसिंघे अस्पताल के आईसीयू से ही जूम के जरिए ही कार्ट कार्यवाही में शामिल हुए। कोर्ट कार्यवाही कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट निलुपुली लंकापुरा की अध्यक्षता में हुई।

    सीआईडी ने 22 अगस्त की रात विक्रमसिंघे को गिरफ्तार कर कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने विक्रमसिंघे को 26 अगस्त तक रिमांड पर जेल भेज दिया। विक्रमसिंघे को राजधानी कोलंबो की मैगजीन रिमांड जेल में रखा गया। गिरफ्तारी के बाद पूर्व राष्ट्रपति की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, पहले उन्हें जेल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। विक्रमसिंघे को डिहाइड्रेशन की समस्या हो गई थी। आपको बता दें आज न्यायालय में जब सुनवाई हुई तो विक्रमसिंघे अस्पताल के आईसीयू से ही जूम के जरिए ही कार्ट कार्यवाही में शामिल हुए। कोर्ट कार्यवाही कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट निलुपुली लंकापुरा की अध्यक्षता में हुई।

  • 26 Aug 2025 6:38 PM IST

    विक्रमसिंघे का कहना है कि उन्हें ये निमंत्रण श्रीलंका राष्ट्रपति के तौर पर मिला था

    पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे पर आरोप है कि उन्होंने 2023 में लंदन यात्रा के दौरान 16.6 मिलियन श्रीलंकाई रुपये (एलकेआर) यानी करोड़ों रुपये सरकारी निधि से खर्च किए। यात्रा के दौरान विक्रमसिंघे ने अपनी पत्नी मैत्री के विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। उन पर आरोप है कि यह उनकी निजी यात्रा थी और इसे सरकारी दौरे के नाम पर सरकार फंड से खर्च किया गया। हालांकि विक्रमसिंघे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज दिया।

  • 26 Aug 2025 6:30 PM IST

    श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को मिली जमानत

    श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को मंगलवार को एक कोर्ट ने जमानत दे दी। पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को बीते शुक्रवार पुलिस की आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया था। 22 अगस्त की रात विक्रमसिंघे को गिरफ्तार कर कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने विक्रमसिंघे को 26 अगस्त तक रिमांड पर जेल भेज दिया। आज सुनवाई में उन्हें जमानत मिली

  • 26 Aug 2025 6:18 PM IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 31 अगस्त और 1 सितंबर को एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की 25वीं बैठक के लिए चीन के तियानजिन का दौरा करेंगे

    प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा पर विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 31 अगस्त और 1 सितंबर को शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की 25वीं बैठक के लिए चीन के तियानजिन का दौरा करेंगे

  • 26 Aug 2025 6:09 PM IST

    सरकार को लोगों की जिंदगी को बचाने का प्रयास करना चाहिए,आपदा के कारण हिमाचल प्रदेश कई वर्ष पीछे चला गया है-जयराम ठाकुर

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा आपदा पूरे प्रदेश में अब सब जगह आ गई है। चंबा जिला पिछले 4 दिन से पूरे देश से कटा पड़ा है। वहां नेटवर्क नहीं है, सड़कें बर्बाद हो गई हैं, कई घर बह गए हैं। कांगड़ा, ऊना जिले में भी नुकसान हो रहा हैवर्तमान सरकार को लोगों की जिंदगी को बचाने का प्रयास करना चाहिए। आपदा के कारण हिमाचल प्रदेश कई वर्ष पीछे चला गया है। 

  • 26 Aug 2025 6:06 PM IST

    देहरादून स्थित विधान सभा भवन स्थित कई कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित विधान सभा भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधान सभा सचिवालय, मंत्रियों के कक्षों एवं अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

  • 26 Aug 2025 5:53 PM IST

    राहुल गांधी अपनी वोटर अधिकार यात्रा में बिहार को गाली देने वाले व्यक्ति को मंच पर घुमा रहे हैं

    जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा बिहार के लिए रेवंत रेड्डी कौन है? वे बिहार को गाली देने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने बिहार के लिए क्या किया है? उन्होंने बिहार के लोगों को गाली दी है और कहा है कि मज़दूरी करना बिहार के लोगों के DNA में है। अगर रेवंत रेड्डी किसी गांव में आ जाए, तो लोग लाठी-डंडों से उसे दौड़ा देंगे। राहुल गांधी उन्हें मंच पर घुमा रहे हैं, ये उनकी मानसिकता को दर्शाता है कि आप बिहार को गाली देने वाले व्यक्ति को मंच पर घुमा रहे हैं। 

  • 26 Aug 2025 5:42 PM IST

    संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों को लोगों से छीना जा रहा है-बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम

    बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा यहां संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों को लोगों से छीना जा रहा है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबूत दिए हैं।  वोट चोरी हुई है और राहुल गांधी द्वारा इसपर दिए गए सबूतों पर चुनाव आयोग की ओर से कोई जवाब नहीं आया। आज लोगों को एहसास हो गया है कि विपक्ष, INDIA गठबंधन के नेता सच बोल रहे हैं। आज उसी का नतीजा है कि लोग यहां उमड़ रहे हैं।

  • 26 Aug 2025 5:31 PM IST

    JDU नेता संजय झा ने मतदाता अधिकार यात्रा पर तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

    JDU नेता संजय झा ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' पर कहा तेजस्वी यादव मखाना के खेत में गए हैं, उनसे पूछना चाहिए कि जब उनकी सरकार थी तब मखाना के लिए क्या किए? जीआई टैग NDA सरकार में प्रधानमंत्री मोदी ने दिया। मखाना का प्रचार दुनिया में किया। अब मखाना बोर्ड बनेगा। ये यात्रा फोटो खींचने और वीडियो बनाने के अलावा कुछ नहीं है।

Created On :   26 Aug 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story