Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Dec 2024 5:23 PM
दिल्ली के एम्स पहुंचीं प्रियंका गांधी
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के एम्स पहुंचीं।
- 26 Dec 2024 5:13 PM
विराट से टक्कर के बाद सामने आया कोंस्टास का रिएक्शन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन कंगारूओं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेटों के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। मुकाबले में डेब्यूटेंट सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास ने 60 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इस दौरान उनके और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच तनाव भी देखने को मिली थी। दरअसल, कोहली ने कोंस्टास को कंधे से टक्कर मार दी थी जिसके बाद आईसीसी ने उनपर आचार संहिता के उल्लंघन करने के लिए 1 डिमेरिट पॉइंट और 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। कोंस्टास ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि हम दोनों की भावनाएं चरम पर थीं। मुझे इसका अहसास नहीं हुआ, मैं अपने दस्ताने पहन रहा था, फिर उन्होंने पर वार किया, लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता है। मैदान पर जो कुछ भी होता है, वह मैदान पर ही रहता है।"
- 26 Dec 2024 4:35 PM
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह का निधन हो गया है।
- 26 Dec 2024 4:25 PM
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल मार्श अलीगढ़ कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
पिछले साल भारत में आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला गया था। इसके फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 6वीं बार वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। जीत का जश्न मनाते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी मिशेल मार्श ने वर्ल्ड कप ट्राफी पर पांव रख दिया था। इसको लेकर भारत समेत पूरी दुनिया में उनकी किरकिरी हुई थी।
अब इस मामले में यूपी के अलीगढ़ कोर्ट में एक वाद दायर किया गया है। मामले की सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने जांच का आदेश दिया है। अलीगढ़ कोर्ट के इस आदेश के बाद मार्श आईपीएल 2025 में खेलने का मौका गंवा सकते हैं।
- 26 Dec 2024 4:15 PM
धारावी प्रोजेक्ट पर अडानी का बयान
धारावी प्रोजेक्ट पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा, "व्यक्तिगत रूप से न केवल अच्छे दृष्टिकोण के लिए, बल्कि अपने स्तर पर भी मैं हमेशा सोचता रहता हूं कि क्या यह विशेष परियोजना एक विरासत बना सकती है। आज अडानी समूह के पास कई सफल कहानियां हैं..मैं 62 साल का हूं और रिटायर होने से पहले इस प्रोजेक्ट को ऐसा करके जाना जाता हूं कि अगले 15 साल इसकी चर्चा हो।"
- 26 Dec 2024 3:55 PM
पाकिस्तान की अदालत ने विरोध प्रदर्शन मामले में बुशरा बीबी को 13 जनवरी तक दी अंतरिम जमानत
जिला एवं सत्र न्यायालय ने 26 नवंबर के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मामलों में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को गुरुवार 26 दिसंबर को आगामी 13 जनवरी तक अंतरिम जमानत दे दी है। ड्यूटी जज शबीर भट्टी ने उनकी अंतरिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई की।
- 26 Dec 2024 3:36 PM
एम्स में भर्ती पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गुरुवार को तबीयत बिगड़ने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। 92 वर्षीय मनमोहन सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया।
- 26 Dec 2024 3:25 PM
चुनाव आयोग की शिकायत के बाद एक्शन, फर्जी वोटर कार्ड मामले की जांच करेगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली में फर्जी वोटर कार्ड का मामला काफी चर्चा में है। इस बीच चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस को इस पूरे मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। चुनाव आयोग ने फर्जी वोटर आईडी रजिस्ट्रेशन के मामले में शाहीन बाग थाने में एक केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 336 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और धारा 340 (जाली दस्तावेजों को असली के रूप में इस्तेमाल करना) के तहत केस दर्ज किया है।
- 26 Dec 2024 3:12 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 बच्चों को किया सम्मानित
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी गुरुवार 26 दिसंबर को राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयेजित एक कार्यक्रम में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। बता दें, राष्ट्रपति ने इन बच्चों को ये सम्मान सात अलग-अलग क्षेत्रों के कौशल और उपलब्धियों के लिए दिया। साथ ही उन्होंने उन बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि देश को उनपर काफी गर्व है।
- 26 Dec 2024 2:58 PM
यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण थी- सीएम सुखविंदर
कर्नाटक के बेलगावी में सीडब्ल्यूसी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, " यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण थी।''
Created On : 26 Dec 2024 2:31 AM