Breaking News: आज की बड़ी खबरें 6 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 7 July 2025 1:38 AM IST
भाषा को लेकर प्रश्न उठाना दुर्भाग्यपूर्ण - हरीश रावत
महाराष्ट्र भाषा विवाद परकांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "भाषा को लेकर इस तरीके के प्रश्न उठाना दुर्भाग्यजनक है। मुझे तो आश्चर्य है कि भाजपा कैसी पार्टी है जो राज्य भाषा को जब सत्ता में नहीं थे तब राष्ट्र की भाषा की बात करते थे आज इसे राज-काज की भाषा भी नहीं बन सक रहें...जो कुछ महाराष्ट्र में हो रहा है जब आप बांटो राज करो की नीति करेंगे तो यही परिणाम होता है...आप महाराष्ट्र में चुनाव जीतने के लिए मराठा और गैर-मराठा का नारा दिया। आपने मराठा के खिलाफ गैर मराठा को एकत्रित करके चुनाव जीत लिया। अब आज आपने जो किया उसी का जवाब देने का काम हो रहा है..."
- 7 July 2025 1:20 AM IST
हिंदी का विरोध करने वाले नहीं जानते कि वो मातृभाषा है - भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "संजय राउत समेत अन्य नेता जो हिंदी भाषा का विरोध कर रहे हैं, क्या वे यह नहीं जानते कि हिंदी देश की मातृ भाषा है। हिंदी एकमात्र ऐसी भाषा है, जो पूरे देश को एक साथ जोड़ती है। आज अपने राजनीतिक हितों के लिए जो लोग हिंदी का विरोध कर रहे हैं, वे नफरत के बीज बोने की कोशिश कर रहे हैं। इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।"
- 7 July 2025 1:07 AM IST
शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज का नाम एजबेस्टन ऑनर्स बोर्ड में जोड़ा गया
एजबेस्टन टेस्ट मैच में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल और गेंदबाज मोहम्मद सिराज का नाम एजबेस्टन ऑनर्स बोर्ड में जोड़ा गया है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक (269 रन) बनाया और मोहम्मद सिराज के शानदार छह विकेट की मदद से भारत ने बर्मिंघम के किले को भेद दिया और पहली बार इंग्लैंड को हराकर 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज़ 1-1 से बराबर कर दी।
- 7 July 2025 12:49 AM IST
हिमाचल में बारिश से अब तक 78 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि मानसून के कारण मौतों का आंकड़ा बढ़ने के कारण प्रदेश में सार्वजनिक सुविधाएं अभी भी बाधित हैं। अब तक 78 लोगों की मौत हुई है जिनमें 50 की मौत बारिश से संबंधित है।
- 7 July 2025 12:37 AM IST
विकेट भारतीय टीम के लिए अधिक अनुकूल हो गया था बेन स्टोक्स
एजबेस्टन में दूसरे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी टेस्ट में भारत के खिलाफ 336 रनों से बड़ी हार झेलने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता गया, पिच मेजबानों की तुलना में मेहमानों के लिए अधिक अनुकूल हो गई थी।
- 6 July 2025 9:56 PM IST
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा - सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "प्रधानमंत्री के विश्व पर्यावरण दिवस- 5 जून 2025 के विजन के अनुरूप हमने जो 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान शुरू किया था, वह सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 29 जून को यह अभियान आगे बढ़ा और 9 जुलाई को यह एक नई ऊंचाई हासिल करेगा, जब पूरे उत्तर प्रदेश में 37 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे तब 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को एक नई सफलता तक पहुंचाया जाएगा। मुझे खुशी है कि प्रदेश ने पिछले 8 वर्षों में 210 करोड़ वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरे किए गए।"
- 6 July 2025 9:47 PM IST
बर्मिंघम टेस्ट में इंडिया ने इंग्लैंड को 336 रनों से हराया
भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 336 रन से हरा दिया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।
- 6 July 2025 8:51 PM IST
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में बाहरी जिला भाजपा कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बाहरी जिला भाजपा कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "आज हम 6 स्थानों पर कार्यालय का उद्घाटन कर रहे हैं, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का 124 वां जन्मजयंती दिवस है। आज हम बीजेपी को जो वटवृक्ष के रूप में देख रहे हैं इसकी शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। इसलिए उन्हें आज के दिन याद रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और भावनात्मक रिश्ता भी है। वह बहुआयामी प्रतिभा के मालिक थे...उनकी एक विशेष बात थी कि वह कभी भी पद से चिपके नहीं लेकिन उन्होंने विचारों से चिपक कर बलिदान दिया। यह देश उनका ऋणी है, क्योंकि आज का पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर, जिसे हम आज देखते हैं, भारत का हिस्सा नहीं होता। विधान सभा में उनके हस्तक्षेप के कारण ही हम पश्चिम बंगाल को अपने पास रख पाए।"
- 6 July 2025 8:31 PM IST
बिहार में बैलेट पेपर से हो चुनाव - सांसद चंद्रशेखर आजाद
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "बिहार में बैलेट पेपर से चुनाव होने चाहिए क्योंकि यह मेरी नहीं बल्कि जनता की मांग है।"
- 6 July 2025 8:23 PM IST
बिहार कटिहार में ताजिया जुलूस के दौरान बवाल
बिहार में रविवार को मुहर्रम मनाया जा रहा है। इस दौरान कटिहार में मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल की सूचना है। आरोप है कि नया टोला में एक धार्मिक स्थल पर पथराव किया गया, जिसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई।
Created On :   6 July 2025 8:00 AM IST