Breaking News: आज की बड़ी खबरें 6 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 6 July 2025 8:07 PM IST
कार्यालय कोई ऑफिस नहीं बल्कि हमारे लिए एक श्रद्धा का केंद्र -
भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिल्ली के 3 जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया है और अब हमारे 14 जिला कार्यालय संपन्न हो गए हैं। हमारे लिए ये कार्यालय कोई ऑफिस नहीं बल्कि हमारे लिए एक श्रद्धा का केंद्र है। हम इनके माध्यम से जनता की सेवा करने का प्रयास करते हैं।"
- 6 July 2025 7:56 PM IST
बिहार में अपनी नीति स्पष्ट करे कांग्रेस - केसी त्यागी
JDU नेता के.सी. त्यागी ने कहा, "अब समय आ गया है कि कांग्रेस पार्टी को अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए। वे बिहार में हमारे गठबंधन के विरोधी हैं और महाराष्ट्र में उनका गठबंधन उन दलों के साथ है, जो महाराष्ट्र में बिहारियों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं।"
- 6 July 2025 7:17 PM IST
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी बिहार को बदनाम कर रहे हैं - शाहनवाज हुसैन
प्यू रिसर्च सेंटर के हालिया सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक लोकतांत्रिक संतोष के मामले में भारत टॉप देशों में शामिल है। साल 2025 में 23 देशों में किए गए सर्वे में 74 फीसदी भारतीय ने कहा कि वे अपने देश के लोकतंत्र से संतुष्ट हैं। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया दी।
- 6 July 2025 7:00 PM IST
तालिबान सरकार को मान्यता देने से पाकिस्तान ने बनाई दूरी
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता देने से पाकिस्तान ने दूरी बना ली है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का साफतौर पर कहना है कि वे फिलहाल अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता देने की जल्दबाजी में नहीं है।
- 6 July 2025 7:00 PM IST
17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में
17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 6-7 जुलाई को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वीडियो आधुनिक कला संग्रहालय के बाहर से है, जहां शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
#WATCH 17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 6-7 जुलाई को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2025
वीडियो आधुनिक कला संग्रहालय के बाहर से है, जहां शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। pic.twitter.com/2TkGojmC6z - 6 July 2025 6:33 PM IST
F-35 विमान में आई खराबी की जानकारी का पता लगाएगी तकनीकी विशेषज्ञों की टीम
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक विमान की मरम्मत के लिए ब्रिटेन से इंजीनियरों की एक विशेष टीम आई है। तकनीकी विशेषज्ञों की ये टीम विमान में आई खराबी की जानकारी का पता लगाएगी। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू होगा।
- 6 July 2025 6:17 PM IST
तकनीकी खराबी के चलते करीब एक महीने से फंसा ब्रिटिश रॉयल नेवी का एफ-35 लड़ाकू विमान
केरल में तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तकनीकी खराबी के चलते करीब एक महीने से फंसा ब्रिटिश रॉयल नेवी का एफ-35 लड़ाकू विमान को आखिरकार रिपेयरिंग के लिए भेज दिया गया है। 14 जून को विमान आपात स्थिति में उतरा था।
- 6 July 2025 6:03 PM IST
केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से F-35 लड़ाकू विमान को 22 दिनों बाद हटाया
केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से F-35 लड़ाकू विमान को 22 दिनों बाद हटाया गया, आगे की जिम्मेदारी UK रॉयल एयर फोर्स को दी गई है। रक्षा सूत्रों के हवाले से एएनआई न्यूज एजेंसी ने बताया कि एयर इंडिया हैंगर में ले जाया गया है, जहां UK रॉयल एयर फोर्स की एक तकनीकी टीम इसकी मरम्मत करने और इसे वापस ले जाने का प्रयास करेगी।
F-35 लड़ाकू विमान को केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंडिया हैंगर में ले जाया गया है, जहां UK रॉयल एयर फोर्स की एक तकनीकी टीम इसकी मरम्मत करने और इसे वापस ले जाने का प्रयास करेगी: रक्षा सूत्र pic.twitter.com/9jDqmo8cOZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2025 - 6 July 2025 5:51 PM IST
फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल फाइटर जेट के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है चीन
चीन फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल फाइटर जेट के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है। फ्रांस की सैन्य और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि चीन अपने दूतावासों के जरिए फ्रांस के लड़ाकू विमान राफेल फाइटर जेट के खिलाफ दुष्प्रचार कर विमानों की क्षमता पर संदेह पैदा करने में जुटा है।
- 6 July 2025 5:42 PM IST
तिब्बती बौद्ध गुरु दलाई लामा ने कहा मैं एक साधारण बौद्ध भिक्षु
दलाई लामा ने रविवार 6 जुलाई, 2025 को अपनी वेबसाइट पर जन्मदिन संदेश में कहा कि वह सिर्फ एक साधारण बौद्ध भिक्षु हैं, और वह मानवीय मूल्यों और धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे।
Created On :   6 July 2025 8:00 AM IST