Breaking News: आज की बड़ी खबरें 6 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 6 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
6 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 6 July 2025 12:41 PM IST

    नेमप्लेट विवाद स्वामी यशवीर महाराज ने यूपी खाद्य विभाग के फैसले का कड़ा विरोध किया

    कांवड़ यात्रा से पहले 'नेमप्लेट' पर विवाद नहीं रुक रहा है। कुछ हिंदू संगठन कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली दुकानों पर 'नेमप्लेट' लगाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दुकानदारों को ग्राहक संतुष्टि फीडबैक प्रपत्र के साथ फूड सेफ्टी ऐप का क्यूआर कोड तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। हालांकि स्वामी यशवीर महाराज इस फैसले से नाखुश हैं और उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

  • 6 July 2025 12:12 PM IST

    रणवीर सिंह के जन्मदिन पर करण जौहर ने दिया 'लॉर्ड ऑफ ब्लिंग' का टैग

    फिल्म मेकर करण जौहर ने अभिनेता रणवीर सिंह को उनके 40वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और उनके लिए एक कविता भी लिखी। अपने पोस्ट में उन्होंने रणवीर को 'लॉर्ड ऑफ ब्लिंग' यानी 'चमक-धमक का बादशाह' टैग दिया। अपनी कविता में करण ने रणवीर की एनर्जी, फैशन और खास अंदाज की तारीफ की।

  • 6 July 2025 12:03 PM IST

    कैप्टन विक्रम बत्रा कारगिल का शेर, जिसने देश के लिए जान न्यौछावर कर दी

    कैप्टन विक्रम बत्रा, एक ऐसा नाम है जो शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। कारगिल युद्ध के दौरान दुर्गम चोटियों पर विजय पाने वाले इस जांबाज योद्धा ने न सिर्फ दुश्मनों को धूल चटाई, बल्कि अपने अदम्य साहस और नेतृत्व से देश के करोड़ों दिलों को छू लिया। हिमाचल की वादियों से उठकर तिरंगे की शान के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले 'शेरशाह' ने साबित कर दिया कि वतन से बढ़कर कुछ नहीं। 7 जुलाई को उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और इतिहास में अमर हो गए।

  • 6 July 2025 11:49 AM IST

    कोलकाता गैंगरेप केस भाजपा नेता दिलीप घोष का सवाल, 'जब यूनियन का चुनाव नहीं तो कॉलेज में दफ्तर क्यों?'

    पूर्व सांसद और भाजपा के केंद्रीय नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की राजनीति, विपक्ष की भूमिका और राष्ट्रीय स्तर पर हो रही घटनाओं को लेकर अपनी राय रखी। कोलकाता गैंगरेप केस को लेकर कहा, "हर यूनिवर्सिटी और कॉलेज में यूनियन रूम नहीं होना चाहिए, उसको टीएमसी पार्टी का ऑफिस बना देना चाहिए।"

  • 6 July 2025 11:22 AM IST

    केरल में निपाह वायरस का प्रकोप, निगरानी में 425 लोग

    केरल में निपाह वायरस के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 425 लोगों को निगरानी में रखा है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि सबसे ज्यादा 228 लोग मलप्पुरम जिले में, 110 पलक्कड़ में और 87 कोझिकोड में निगरानी में हैं।

  • 6 July 2025 8:59 AM IST

    ईरान-इजरायल संघर्ष के बाद पहली बार नजर आए अयातुल्ला अली खामेनेई

    ईरान-इजरायल के 12 दिन तक चले संघर्ष और फिर युद्धविराम के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई शनिवार को पहली बार जनता के सामने आए। खामेनेई ने धार्मिक कार्यक्रम में मौजूदगी दर्ज कराई। इजरायल-ईरान के बीच सीजफायर 24 जून को हो गया था, लेकिन 86 साल के खामेनेई लंबे वक्त तक सामने नहीं आए थे। जब मुहर्रम के जुलूस में उन्हें देखा गया, तो समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इस बीच खामेनेई ने हाथ हिलाकर और सिर झुकाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

  • 6 July 2025 8:53 AM IST

    अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने दलाई लामा को 90वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। दलाई लामा रविवार को 90 साल के हो गए। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने एक बयान में कहा, "अमेरिका तिब्बतियों के मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम तिब्बतियों की विशिष्ट भाषाई, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों का समर्थन करते हैं, जिसमें हस्तक्षेप के बिना धार्मिक नेताओं को स्वतंत्र रूप से चुनने और उनका सम्मान करने की उनकी क्षमता भी शामिल है।"

  • 6 July 2025 8:36 AM IST

    गुजरात में साइबर ठगी का खुलासा 350 करोड़ की धोखाधड़ी, 14 राज्यों में शिकायतें दर्ज

    गुजरात के सूरत शहर के साइबर क्राइम सेल ने एक अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर ठग शेयर बाजार में 7 से 11 प्रतिशत मासिक रिटर्न का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपए ठग रहे थे। पुलिस ने सूरत और राजकोट में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • 6 July 2025 8:27 AM IST

    ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने से मुस्लिम समाज नाराज- संजय निरुपम

    शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के एक साथ आने पर तंज कसा है। उन्होंने शनिवार को कहा कि दोनों के साथ आने से महा विकास अघाड़ी को ही नुकसान होगा। संजय निरुपम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि मुस्लिम समाज दोनों भाइयों के साथ आने से खुश नहीं है। राज ठाकरे को मुस्लिम समाज के लोग पसंद नहीं करते हैं। उनकी ऐसी छवि से उद्धव ठाकरे को ही नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों के साथ आने से महा विकास अघाड़ी नए रूप में सामने आ रही है, लेकिन यह गठबंधन फायदे से ज्यादा नुकसान ही देगा।

  • 6 July 2025 8:11 AM IST

    उद्धव और राज ठाकरे के साथ आने से महायुति को कोई दिक्कत नहीं- भरत गोगावले

    महाराष्ट्र के राजनीति घराने के दो भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ आ गए। ठाकरे भाइयों ने शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित ‘विजय रैली’ में मंच साझा किया। इसे लेकर राज्य में सियासत तेज हो गई है और नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Created On :   6 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story