Breaking News: आज की बड़ी खबरें 6 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 6 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
6 जुलाई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 6 July 2025 2:35 PM IST

    जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने तेजस्वी यादव के बयान पर दी प्रतिक्रिया

    JDU नेता के.सी. त्यागी ने RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "1990-91 के दौर में अधिकांश व्यापारी पटना, जमशेदपुर, रांची छोड़ चुके थे, हमने उनके पुनर्वास की व्यवस्था की।"

  • 6 July 2025 2:21 PM IST

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर दिया बयान

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर कहा, "(बिहार)वहां आज भी कुछ लोग लालू प्रसाद यादव द्वारा चलाए गए जंगलराज को चला रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब भी बिहार की बात आती है तो बिहार की जनता लालू यादव द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार और जंगलराज को याद करके कांप उठती है। NDA की नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलने वाली सरकार वहां की कानून-व्यवस्था के लिए वचनबद्ध है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।"

  • 6 July 2025 2:12 PM IST

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर दिया बयान

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड पर कहा, "बीच राजधानी के लगातार जिस तरह कानून व्यवस्था खत्म होती जा रही है, वह बलात्कार हो, वह लूटपाट हो, वह हत्याएं हो, पुलिस तक पर हमला हो रहा है। यह गुंडाराज नहीं है तो क्या है, यह NDA, भाजपा का गुंडाराज है जिससे बिहार के लोग त्रस्त आ गए हैं। आज की स्थिति यह है कि पूरी तरह से बिहार में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है।"

  • 6 July 2025 2:00 PM IST

    मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया

    मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "केंद्र सरकार ने सेना भेजकर तत्काल राहत अभियान चलाया। स्थानीय स्तर पर हमने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। भले ही प्रधानमंत्री विदेश यात्रा पर हैं, लेकिन उन्हें यहां जो हो रहा है, उसकी जानकारी दी गई है। एक सांसद के तौर पर मेरा काम फंड लाना और सरकार को जमीनी हकीकत बताना है वह काम मैं पूरी निष्ठा से करूंगी और मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार हिमाचल को अपने पैरों पर खड़ा करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।"

  • 6 July 2025 1:56 PM IST

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने श्रीनगर दौरे पर दी प्रतिक्रिया

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने श्रीनगर दौरे पर कहा, "कश्मीर के लोगों, कश्मीार की सरकार ने जिस प्रकार ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया, आतंकवाद के खिलाफ जिस प्रकार पूरे कश्मीर की जनता खड़ी हुई उसने आतंकियों और उन्हें पनाह देने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब मिलकर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करेंगे। जिस तरह हमने नक्सलवाद को 2026 तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा है, उसी तरह हम आतंकवाद को भी पूरी तरह ध्वस्त करेंगे।"

  • 6 July 2025 1:42 PM IST

    दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के अस्पतालों को लेकर दी प्रतिक्रिया

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "बहुत ही खुशी की बात है कि दिल्ली सरकार के इतिहास में वर्षों बाद स्थायी नर्सिंग स्टाफ के नियुक्ति पत्र सरकार के द्वारा बांटे गए हैं। वर्षों से स्टाफ की कमी के कारण दिल्ली के अस्पताल बेतरतीब चल रहे हैं। सरकार ने इन रिक्तियों की भर्ती के लिए अपने अब तक के कार्यकाल के अंदर ही बड़ा प्रयास किया और आज लगभग 1400 नर्सेों को आज नियुक्ति पत्र दिए गए। दिल्ली के अस्पतालों में दवाई, डॉक्टर, स्टाफ, इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर किसी तरह की कमी ना रहे, यही हमारा प्रयास है। दिल की गहराई से पूरे स्वास्थ्य विभाग को, स्वास्थ्य मंत्रालय को और स्वास्थ्य मंत्री को ढेर सारी शुभकामनाएं। सभी लोग मिलकर दिल्ली की जनता की सेवा करें, यही हमारा निवेदन है।"

  • 6 July 2025 1:30 PM IST

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिया बयान

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी न होते तो कश्मीर कभी भारत का अभिन्न अंग नहीं बन पाता। उन्होंने 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' का नारा बुलंद करते हुए कश्मीर के लिए खुद को बलिदान कर दिया। आज पश्चिम बंगाल हमारे राष्ट्र का हिस्सा है, इसका पूरा श्रेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और स्वामी प्रणवानंद को जाता है। उन्होंने तुष्टीकरण की नीति के विरोध में जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। उन्होंने 10 सदस्यों के साथ जो पार्टी शुरू की थी, वह आज 12 करोड़ लोगों की सदस्यता के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।"

  • 6 July 2025 1:25 PM IST

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पीएम मोदी के 11 साल के कामों पर दिया बयान

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 11 साल के शासन में देश के लिए क्या-क्या किया है, जहां तक सुशासन का सवाल है उसके लिए उन्होंने जो काम किए हैं। गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, सबके लिए किए गए कामों का एक लीफलेट तैयार किया है और हम इसे लेकर घर-घर जा रहे हैं। इसी के तहत मैं अपने विधानसभा क्षेत्र में आया हूं। आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है, हम उन्हें नमन करते हैं। उनके बलिदान के बारे में सभी जानते हैं, सभी को उनके बारे में और जानना चाहिए।"

  • 6 July 2025 1:10 PM IST

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गोपाल खेमका की हत्या को लेकर दी प्रतिक्रिया

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "गोपाल खेमका की हत्या हमारे लिए चुनौती का विषय है, मुख्यमंत्री ने एसआईटी गठित कर स्पष्ट निर्देश दिया है कि अपराधी जहां भी छिपा हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए, उसे बख्शा नहीं जाएगा। बिहार पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और इस घटना की तह तक भी जाएगी।"

  • 6 July 2025 12:53 PM IST

    मुंबई नाबालिग की हत्या मामले में 19 साल का दोस्त गिरफ्तार

    मुंबई के गोवंडी इलाके में 28 जून की देर रात 16 साल के किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल में उसके 19 साल के दोस्त को आरोपी माना और शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने दोस्त को कोल्ड ड्रिंक में कथित तौर पर जहर डालकर पिलाया था, जिससे उसकी मौत हो गई

Created On :   6 July 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story