Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 26 नवंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
26 नवंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 26 Nov 2025 9:17 AM IST

    लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क हादसा शादी से लौट रही अल्टो कार नहर में गिरी, 5 की मौत, एक घायल

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। ढखेरवा-गिरजापुरी हाईवे पर तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित होकर शारदा नहर में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • 26 Nov 2025 9:06 AM IST

    एसआईआर दूसरा चरण 12 राज्यों में 99.16 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित किए गए

    बिहार के बाद अब देश के 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) जारी है। एसआईआर के निर्वाचन आयोग की टीम मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना फॉर्म (ईएफ) बांट रही है। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मंगलवार को एसआईआर के दूसरे चरण में महत्वपूर्ण प्रगति की सूचना दी।

  • 26 Nov 2025 8:40 AM IST

    राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी संविधान दिवस 2025 समारोह की अध्यक्षता, नौ भारतीय भाषाओं में 'डिजिटल संविधान' होगा जारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस 2025 के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय समारोह की अध्यक्षता करेंगी। इस कार्यक्रम में नौ भारतीय भाषाओं में संविधान को डिजिटल तरीके से जारी किया जाएगा।

  • 26 Nov 2025 8:33 AM IST

    दिल्ली वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन सख्त

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की स्थिति में अब भी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। कई इलाकों में एक्यूआई 350 पार दर्ज किया गया है। कुछ इलाकों में एक्यूआई लगभग 400 का आंकड़ा छूने से दूर नहीं है। प्रशासन वायु प्रदूषण को कम करने की हर संभव प्रयास कर रहा है। राज्य की हालत को गंभीरता से लेते हुए इंडस्ट्रियों के लिए भी कड़े नियम बनाए गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि स्टोन क्रशर, माइनिंग साइट्स और गैर-क्लीन फ्यूल से चलने वाले हॉट-मिक्स प्लांट पूरी तरह बंद किए जा चुके हैं। वहीं, लोगों दिल्ली-एनसीआर की हवा में सांस लेना अब भी मुश्किल बना हुआ है।

  • 26 Nov 2025 8:21 AM IST

    गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस बोले लोग- पीएम मोदी ने बढ़ाया सिख समाज का मान

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंगलवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत के 350 साल पूरे होने पर गीता उपदेश स्थली पर बड़ा समागम आयोजित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। इस अवसर पर पीएम मोदी ने विशेष सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी किया। उन्‍होंने गीता अनुभव केंद्र का अवलोकन किया और पांचजन्य स्मारक का उद्घाटन भी किया।

  • 26 Nov 2025 8:09 AM IST

    राजनीति में माता-पिता तक जाना सियासी संस्कारों के खिलाफ- हरीश रावत

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से राहुल गांधी और उनके माता-पिता के संस्कारों पर उठाए गए सवाल पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राजनीति में माता-पिता तक जाना सियासी संस्कारों के खिलाफ है। अगर आप किसी के मां-बाप तक जाते हैं तो आपको उनके प्रति आदर और संस्कार ही व्यक्त करना चाहिए।

Created On :   26 Nov 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story