Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 27 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 27 Jun 2025 3:22 PM IST
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने विश्व एमएसएमई दिवस कार्यक्रम पर दी प्रतिक्रिया
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "विश्व MSME दिवस कार्यक्रम का आयोजन गोवा सरकार के उद्योग निदेशालय द्वारा किया गया था। बैंकरों, उद्यमियों, छात्रों और संस्थानों के साथ यह बहुत अच्छी चर्चा थी। प्रधानमंत्री 2014 के बाद MSME में बहुत सारे बदलाव लाए हैं। व्यापार करने में आसानी और सुविधा में आसानी के कारण MSME की ताकत बढ़ी है।"
- 27 Jun 2025 3:05 PM IST
कोलकाता लॉ कॉलेज कथित गैंगरेप मामले में आरोपी मनोजीत मिश्रा के वकील आजम खान ने दी प्रतिक्रिया
कोलकाता लॉ कॉलेज कथित गैंगरेप मामले में आरोपी मनोजीत मिश्रा के वकील आजम खान ने कहा, "पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया है। लेकिन लड़की के साथ (आरोपी) की कई दिन से जान पहचान थी। लड़की भी राजनीति में सक्रिय थी। आपस में कुछ विवाद हुआ है। जिसके बाद लड़की ने बलात्कार की शिकायत दी है। अदालत ने मंगलवार 1 जुलाई तक आरोपी को पुलिस हिरासत दी है।"
- 27 Jun 2025 2:55 PM IST
प्राकृतिक खेती अपनाएं...धरती, पानी, पर्यावरण जन और पशु स्वास्थ्य को बचाएं- आचार्य देवव्रत
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा- धरती, पानी, गाय, पर्यावरण, जन और पशु स्वास्थ्य को बचाना है तो प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के आह्वान पर मानस भवन में एक चौपाल "प्राकृतिक खेती के नाम" ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विशिष्ट अतिथि किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंसाना एवं जबलपुर के सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
- 27 Jun 2025 2:45 PM IST
हल्की बारिश में ही शहर के कई क्षेत्रों में हुआ जलभराव, निगम के इंतजाम पूरी तरह नदारद
मानसून की हल्की बारिश में ही गुरुवार सुबह शहर में कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। दमोह नाका, सिंधी कैम्प, न्यू शास्त्री नगर, मदर टेरेसा नगर और अमखेरा क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी भर गया। जलभराव वाले क्षेत्रों में नगर निगम की टीम भी नहीं पहुंची।
- 27 Jun 2025 2:35 PM IST
सड़क हादसे में घायल को क्लेम देने के बजाय मांग रहे एफआईआर की रिपोर्ट
पॉलिसी धारक को बीमा कराने के बाद उम्मीद होती है कि घटना-दुर्घटना में घायल होते हैं तो कैशलेस इलाज मिलेगा। यहां तक की बिल सबमिट करने पर पूरा भुगतान मिलेगा, पर बीमा कंपनी के जिम्मेदार आम लोगों के साथ गोलमाल करने पर उतारू हैं।
- 27 Jun 2025 2:25 PM IST
तिरछा बना रहे नाला, शासकीय जमीन पर किए जा रहे कब्जों को भी भूले
त्रिमूर्ति नगर से गायत्री मंदिर की ओर जल निकासी के लिए बनाए जा रहे नाले के काम पर नागरिकों ने सवाल खड़े किए हैं, साथ ही गायत्री मंदिर के ठीक सामने की ओर शासकीय जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को भी संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
- 27 Jun 2025 2:15 PM IST
टोल प्लाजा में हमला करने के 3 आरोपी बंदी, भेजे गए जेल
रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत ओढक़ी टोला प्लाजा में धावा बोलकर कर्मचारियों से जमकर मारपीट और तोडफ़ोड़ करने के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों सौरभ पुत्र बाबूलाल साकेत 19 वर्ष, निवासी गड़रिया, थाना समान, जिला रीवा, आदर्श पुत्र सुनील द्विवेदी 19 वर्ष और दिव्यम तिवारी पुत्र रामायण सिंह तिवारी 25 वर्ष, निवासी पाल, थाना रामपुर को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया।
- 27 Jun 2025 2:05 PM IST
अमदरा थाना अंतर्गत दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
अमदरा थाना अंतर्गत पकरिया गांव के पास गुरुवार शाम को दो मोटर साइकिलों की सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पीडि़तों को कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- 27 Jun 2025 1:55 PM IST
उचेहरा थाना अंतर्गत देवार गांव में फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी
उचेहरा थाना अंतर्गत देवार गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी, जिस पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
- 27 Jun 2025 1:45 PM IST
रास्ते के विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या
रैगांव थाना अंतर्गत खड़ौरी गांव में रास्ते और मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई तो वहीं तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने कोठी-सिंहपुर मार्ग पर शव रखकर लगभग 7 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।
Created On :   27 Jun 2025 8:00 AM IST