Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 27 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 27 Jun 2025 5:20 PM IST
एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) देश की अर्थव्यवस्था के एक मजबूत स्तंभ हैं। वे सकल घरेलू उत्पाद में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं और जमीनी स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने एमएसएमई दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एक सुदृढ़ एमएसएमई इकोसिस्टम देश के सतत आर्थिक विकास के लिए न केवल महत्वपूर्ण है, बल्कि आवश्यक भी है। ये उद्यम पूंजी की अपेक्षाकृत कम लागत पर अधिक रोजगार के अवसर पैदा करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये उद्यम ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में रोजगार पैदा करते हैं। इस प्रकार, एमएसएमई क्षेत्र कमजोर वर्गों को सशक्त बनाकर और विकास का विकेंद्रीकरण करके समावेशी विकास में योगदान करता है।
- 27 Jun 2025 5:06 PM IST
अहमदाबाद में बलराम जी के रथ के पहिए में आई खराबी
अहमदाबाद के कालुपुर से सरसपुर के बीच में रथ के पहिए में खराबी आई थी। जिससे करीब 20 मिनट यात्रा रुकी रही। पहिए को ठीक कर लिया गया है। यात्रा सरसपुर पहुंच गई।
- 27 Jun 2025 5:01 PM IST
'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा न होने पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'इसका कोई असर नहीं पड़ता'
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 2012 की सुपरहिट फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में अजय देवगन के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए 'सन ऑफ सरदार 2' में अपनी गैरमौजूदगी को लेकर प्रतिक्रिया दी। आईएएनएस से बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि फिल्म में कास्टिंग से जुड़े ऐसे फैसले इंडस्ट्री में आम बात हैं और इन पर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती। 'सन ऑफ सरदार 2' में शामिल न होने पर उन्होंने कहा कि शायद फिल्म की कहानी अब किसी और दिशा में जा रही है और उसमें नए किरदार होंगे।
- 27 Jun 2025 4:55 PM IST
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बंगाल की सीएम से कहा- भाजपा से सावधान रहें
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप मामले में कहा कि मैं बंगाल की जनता और वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कहना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी से सावधान रहें। उन्होंने आगे कहा कि सीएम अगर अच्छा काम भी करेंगी तो वहां पर भाजपा के लोग राजनीतिक रोटियां सेकने आ जाएंगे। हर दिन उत्तर प्रदेश से दुष्कर्म की खबरें सामने आ रही है। महिलाओं के साथ छोड़खानी के मामलो यूपी सबसे आगे हो गया है, क्योंकि यहां की सरकार कानून-व्यवस्था को छोड़कर बाकी सभी चीजों पर ध्यान दे रही है।
- 27 Jun 2025 4:41 PM IST
रथ यात्रा में शामिल हुई पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
सीएम ममता बनर्जी ने दीघा के भगवान जगन्नाथ मंदिर के रथ यात्रा में पहली बार शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को झाडू से किया साफ। ये वहां की पवित्र रस्म भी होती है ।
- 27 Jun 2025 4:31 PM IST
दिल्ली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की स्थिति चिंताजनक, स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे लोग
दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में इलाजरत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड आंदोलन के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। राज्य भर में लोग उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा, भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने भी उनकी स्थिति में गिरावट पर चिंता जताते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। हाल में ब्रेन स्ट्रोक के कारण उनके शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है। वह किडनी की बीमारी से पहले से जूझ रहे हैं और पिछले एक साल से डायलिसिस पर हैं। इसके अलावा वह डायबिटीज से भी पीड़ित हैं। कुछ साल पहले उनकी ओपेन हार्ट सर्जरी भी हुई थी।
- 27 Jun 2025 4:20 PM IST
उत्तर प्रदेश के इटावा में हुए जातिगत विवाद पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज
मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह ठीक बात नहीं है। कभी भी भारत में जातियों के लिए लड़ाई नहीं हुई है। आत्मवत् सर्वभूतेषू और वसुधैव कुटुंबकम भारत का मूल मंत्र है। भारत का मूल भाव सबको प्रेम करना सिखाता है। इसलिए हम सभी को इसका आदर करना चाहिए।
- 27 Jun 2025 4:04 PM IST
कोलकाता पुलिस ने लॉ कॉलेज की छात्र से गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उनके नाम मनोजीत मिश्रा (31 वर्ष), जैब अहमद (19 वर्ष) और प्रमित मुखर्जी (20 वर्ष) बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि इन तीनों आरोपियों को साउथ 24 परगना के अलीपुर ACMJ अदालत में पेश किया जाएगा। दूसरी तरह पुलिस पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच में जुटी है।
- 27 Jun 2025 3:41 PM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता की तरफ से पीएम मोदी को किया धन्यवाद
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "सबसे पहले मैं उत्तराखंड की जनता की ओर से पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि यह परियोजना 6 दशक से भी ज्यादा समय से लंबित थी। काफी समय बीत गया, सरकारें आईं-गईं लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। पीएम मोदी के नेतृत्व में इस परियोजना को मंजूरी दी गई है। परियोजना को पूरा करने के लिए 2029 का लक्ष्य दिया गया है। हमारा प्रयास है कि परियोजना को समय पर पूरा किया जाए।"
- 27 Jun 2025 3:33 PM IST
राष्ट्रीय महिला आयोग ने कोलकाता में हुई एक चौंकाने वाली घटना पर दी प्रतिक्रया
राष्ट्रीय महिला आयोग ने कोलकाता में हुई एक चौंकाने वाली घटना का स्वतः संज्ञान लिया है, जहां एक लॉ छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में दो वर्तमान छात्रों और एक पूर्व छात्र द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था: NCW
Created On :   27 Jun 2025 8:00 AM IST