Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 27 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
  • 27 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 27 Jun 2025 12:00 PM IST

    पटना में थार सवार ने पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश की

    बिहार की राजधानी पटना में पुलिस इलाके में वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इस दौरान एक थार सवार की गुंडागर्दी करते दिखा। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस वाहन रूकवाने की कोशिश करती रही लेकिन ड्राइवर पर कोई असर होता नहीं दिखा और चालक पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश करता नजर आया।

  • 27 Jun 2025 11:51 AM IST

    जंग खत्म होने के बाद ईरान को इजरायल का अल्टीमेटम

    जंग खत्म होने के बाद ईरान को इजरायल ने अल्टीमेटम दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा है कि ईरान को खतरनाक स्तर तक संवर्धित (एनरिच) किए गए यूरेनियम को वापस करना होगा।

  • 27 Jun 2025 11:40 AM IST

    इमारत ढहने से 3 प्रवासी मजदूरों की मौत

    केरल के कोडगरा क्षेत्र में स्थित एक जीर्ण-शीर्ण और कमजोर पड़ चुकी दो मंजिला इमारत के अचानक ढह जाने से तीन प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई। यह दुखद घटना भारी बारिश के कारण इमारत की नींव और संरचना पूरी तरह से कमजोर होने के कारण हुई। इस इमारत में कुल 17 प्रवासी श्रमिक रह रहे थे, जो काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे।

  • 27 Jun 2025 11:30 AM IST

    मशहूर कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन

    मशहूर कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन हो गया है। उन्होंने 72 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य कवि एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुरेन्द्र दुबे का बृहस्पतिवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

  • 27 Jun 2025 11:20 AM IST

    अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान एक हाथी हुआ बेकाबू

    अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान ही एक हाथी बेकाबू हो गया। बताया जा रहा है कि, डीजे की तेज आवाज से बेकाबू हाथी इधर-उधर दौड़ने लगा और आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, अंत में महावतों ने हाथी को काबू में कर लिया।

  • 27 Jun 2025 11:10 AM IST

    सोने की कीमत में फिर आई गिरावट

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में इन दिनों लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बात करें आज (27 जून 2025, शुक्रवार) की तो, यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में लगातार पांचवें दिन कमी आई है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।

  • 27 Jun 2025 11:00 AM IST

    चांदी के भाव मामूली गिरे

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में इन दिनों लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें भी गिरावट देखने को मिली है। बीते कल की तुलना में आज सिल्वर का भाव करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक टूटा है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी 1,07,900 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।

  • 27 Jun 2025 10:55 AM IST

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट

    आज गुड़गांव में पेट्रोल और डीजल 04-04 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.11 रुपए और 87.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 16 पैसे बढ़कर 94.87 रुपए और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 88.01 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार पटना में भी पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 105.41 रुपए और डीजल 17 पैसे महंगा होकर 91.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 04 पैसे कम होकर 94.69 रुपए और डीजल 05 पैसे सस्ता होकर 87.81 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

  • 27 Jun 2025 10:40 AM IST

    कच्चे तेल की कीमत

    कच्चे तेल की कीमतों में बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (27 जून 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 65.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले इसकी कीमतों में गिरावट देखी गई थी और यह 65.24 डॉलर प्रति बैरल पर था।

  • 27 Jun 2025 10:33 AM IST

    भारतीय रुपया में बढ़त

    भारतीय रुपया में पिछले बंद के मुकाबले शुक्रवार की सुबह बढ़त देखने को मिली और यह 85.50 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 86.09 के करीब खुला था और शाम को 85.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Created On :   27 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story