Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 27 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव
  • 27 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 27 Jun 2025 10:20 AM IST

    निफ्टी 25600 के पार

    सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (27 जून 2025, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 63.25 अंक यानि कि 0.25 प्रतिशत बढ़त के साथ 25,612.25 के स्तर पर खुला।

  • 27 Jun 2025 10:15 AM IST

    सेंसेक्स में 206 अंकों की तेजी

    सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (27 जून 2025, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 206.76 अंक यानि कि 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,962.63 के स्तर पर खुला।

  • 27 Jun 2025 10:01 AM IST

    पीएम ने दी जगन्नाथ रथयात्रा की बधाई

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ!

  • 27 Jun 2025 9:58 AM IST

    पंजाब बटाला में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और एक युवक की हत्या

    पंजाब के बटाला में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बटाला के कादिया रोड की है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों पर कुछ बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। कार में सवार एक महिला और एक अन्य युवक की मौत हो गई। पता चला है कि मृतक महिला गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां थी। मृतक की पहचान हरजीत कौर के रूप में की गई है।

  • 27 Jun 2025 9:39 AM IST

    महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से मेरी प्रार्थना कि पूरे विश्व में शांति, मैत्री और स्नेह का वातावरण रहे- राष्ट्रपति मुर्मू

    देश के विभिन्न राज्यों में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं। इस विशेष दिवस पर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं। ओडिशा के पुरी में विश्व की सबसे बड़ी रथ यात्रा निकाली जाती है। इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

  • 27 Jun 2025 9:26 AM IST

    अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे अमित शाह

    भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का शुभारंभ शुक्रवार (27 जून) से हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद में भी भक्त बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस विशेष अवसर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र और सुभद्रा जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 

  • 27 Jun 2025 9:13 AM IST

    अमेरिका के साथ वार्ता फिर से शुरू करने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ ईरान

    ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ वार्ता फिर से शुरू करने के लिए कोई व्यवस्था या प्रतिबद्धता नहीं की गई है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के हवाले से इसकी जानकारी दी है। गुरुवार को प्रसारक के साथ हुए साक्षात्कार में अराघची ने कहा कि वार्ता फिर से शुरू करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि तेहरान के राष्ट्रीय हितों की रक्षा की जाती है या नहीं।

  • 27 Jun 2025 8:51 AM IST

    नोएडा की पेंट फैक्ट्री में भीषण आग

    नोएडा सेक्टर 2 से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। यहां शुक्रावर (27 जून) सुबह एक पेंट की फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। मैके पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौजूद हैं और टीम आग पर काबू पाने की कोशिश के जुटी हुई है। फैक्ट्री में केमिकल होने के चलते अभी तक आग पूरी तरह से बुझ नहीं पाई है। फिलहाल किसी के भी हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। 

  • 27 Jun 2025 8:40 AM IST

    पुरी: जगन्नाथमंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

    आज से शुरू होने वाली वार्षिक रथ यात्रा के लिए पुरी के जगन्नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ पुरी के 145वें पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज से मुलाकात।

  • 27 Jun 2025 8:32 AM IST

    पुरी रथ यात्रा में अदाणी ग्रुप की भोजन सेवा को तीर्थयात्रियों ने सराहा, जमकर की तारीफ

    प्रयागराज के महाकुंभ मेले में करोड़ों श्रद्धालुओं की सेवा के बाद अदाणी ग्रुप ने गुरुवार को घोषणा की कि वह ओडिशा के पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा में भी तीर्थयात्रियों की सेवा करेगा। इस वर्ष रथ यात्रा के दौरान अदाणी ग्रुप लगभग 40 लाख निःशुल्क भोजन और पेय पदार्थ वितरित करेगा। इसके लिए पूरे पुरी शहर में विशेष खाद्य काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Created On :   27 Jun 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story