Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 जून 2025 हिंदी न्यूज लाइव

- 27 जून 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 27 Jun 2025 8:21 AM IST
'काले इतिहास से सभी को रू-ब-रू होना चाहिए', आपातकाल पर बोले भाजपा नेता
आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर गुरुवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद, बांसुरी स्वराज, दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय भी शामिल हुए। कार्यक्रम में आपातकाल के दौर को याद करते हुए भाजपा नेताओं ने लोगों से अपील की है कि वे आपातकाल के काले इतिहास से जरूर रू-ब-रू हों।
- 27 Jun 2025 8:15 AM IST
नवीन पटनायक ने अस्पताल से दी रथ यात्रा की शुभकामनाएं, जारी किया वीडियो संदेश
बीजू जनता दल के अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश साझा किया। नवीन पटनायक ने अपने वीडियो संदेश में कहा, "मेरे प्यारे भाइयों और बहनों, मैं भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर आप सभी को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"
- 27 Jun 2025 8:09 AM IST
2029 में नहीं मिली बड़ी जिम्मेदारी तो ममता बनर्जी जीवनभर रहेंगी बंगाल की मुख्यमंत्री- ब्रात्य बासु
पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बासु ने सीएम ममता बनर्जी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 2029 में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं आती है तो वह आजीवन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी रहेंगी।
Created On :   27 Jun 2025 8:00 AM IST