Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 29 Aug 2025 1:41 AM IST
कांग्रेस सबसे बड़ी चोर पार्टी - हरियाणा सीएम सैनी
दरभंगा में INDIA ब्लॉक के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "कांग्रेस सबसे बड़ी 'वोट चोर' पार्टी है। जब वे सत्ता में थे, तो वे 'बूथ' कैप्चरिंग और लोगों को धमकाकर वोट चुराने में विश्वास करते थे। जब वे हर राज्य में चुनाव हार रहे थे, तो उन्होंने EVM को दोष दिया... प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे प्रिय नेता हैं और जिस तरह की भाषा का उन्होंने(राहुल गांधी और तेजस्वी यादव) इस्तेमाल किया है वह निंदनीय है... उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए..."
- 29 Aug 2025 1:38 AM IST
कांग्रेस सबसे बड़ी चोर पार्टी - हरियाणा सीएम सैनी
दरभंगा में INDIA ब्लॉक के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी वाले एक वायरल वीडियो पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "कांग्रेस सबसे बड़ी 'वोट चोर' पार्टी है। जब वे सत्ता में थे, तो वे 'बूथ' कैप्चरिंग और लोगों को धमकाकर वोट चुराने में विश्वास करते थे। जब वे हर राज्य में चुनाव हार रहे थे, तो उन्होंने EVM को दोष दिया... प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे प्रिय नेता हैं और जिस तरह की भाषा का उन्होंने(राहुल गांधी और तेजस्वी यादव) इस्तेमाल किया है वह निंदनीय है... उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।"
- 29 Aug 2025 12:49 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव कांग्रेस के गढ़ 'अररिया' में जदयू-भाजपा की राह मुश्किल
बिहार के अररिया जिले में स्थित अररिया विधानसभा सीट एक महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र है। यह सीट पूर्णिया प्रमंडल के अंतर्गत आती है और क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास रोचक रहा है, जहां कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा और कभी निर्दलीय उम्मीदवार ने अपनी जीत का परचम बुलंद किया है।
- 29 Aug 2025 12:00 AM IST
आरएसएस के बिना भाजपा कुछ नहीं, मतभेद उनका निजी मामला - राशिद अल्वी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मोहन भागवत के जनसंख्या वृद्धि और रिटायरमेंट से संबंधित बयानों पर सवाल उठाए, साथ ही अरविंद केजरीवाल के नेशनल हेराल्ड मामले और दिल्ली के विकास को लेकर दिए गए बयानों को हास्यास्पद करार दिया।
- 28 Aug 2025 11:31 PM IST
महाराजा ट्रॉफी 2025 हुबली टाइगर्स को शिकस्त देकर मैंगलोर ड्रैगन्स ने जीता खिताब
मैंगलोर ड्रैगन्स ने महाराजा ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने गुरुवार को मैसूर में खेले गए बारिश से बाधित खिताबी मुकाबले में हुबली टाइगर्स के खिलाफ वीजेडी नियम के तहत 14 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हुबली टाइगर्स को सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। कप्तान देवदत्त पड्डिकल ने मोहम्मद ताहा के साथ 2.3 ओवरों में 38 रन की साझेदारी की।
- 28 Aug 2025 11:08 PM IST
एशिया कप श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम का ऐलान, हसरंगा को मौका
एशिया कप 2025 में श्रीलंका के अभियान की शुरुआत 13 सितंबर से होगी, जिसके लिए श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इस टूर्नामेंट के लिए लेग-स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को मौका दिया गया है। हसरंगा हाल ही में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे, तभी से हसरंगा रिकवरी के लिए टीम से बाहर हैं।
- 28 Aug 2025 10:52 PM IST
काशी-मथुरा आंदोलनों का हिस्सा नहीं होगा संघ, स्वयंसेवक ले सकते हैं भाग मोहन भागवत
उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद अब काशी और मथुरा में मंदिर बनाए जाने की मांग अदालत में लंबित है। इसे लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया।
- 28 Aug 2025 10:35 PM IST
चीन ने इजरायल से गाजा में सैन्य अभियान तुरंत रोकने का आग्रह किया
संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप-स्थायी प्रतिनिधि कंग शुआंग ने इजरायल-फिलिस्तीन मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की एक खुली बैठक में इजरायल से गाजा पट्टी में अपने सैन्य अभियान तुरंत रोकने का आग्रह किया। कंग शुआंग ने कहा कि गाजा संघर्ष लगभग 700 दिनों से चल रहा है और 20 लाख गाजावासी एक विशाल, मानव-निर्मित आपदा में फंसे हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।
- 28 Aug 2025 10:11 PM IST
जातीय जनगणना से विकास का एक नया मॉडल मिलेगा राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार शाम अपनी वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में मोतिहारी में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से देश के विकास को एक नया मॉडल मिलेगा, लेकिन यह केवल शुरुआत होगी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए भरोसा दिया कि आरक्षण की 50 प्रतिशत की दीवार को वे तोड़ कर फेंक देंगे।
- 28 Aug 2025 9:49 PM IST
बिहार चुनाव हरसिद्धि विधानसभा सीट पर 'रोमांचक जंग' की आहट, किंगमेकर की भूमिका में जदयू
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र सियासी हलकों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हरसिद्धि और तुरकौलिया प्रखंडों से मिलकर बनी सीट का गठन 1951 में हुआ था और अब तक यहां 17 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।
Created On :   28 Aug 2025 8:00 AM IST












