Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 28 Aug 2025 9:23 PM IST
पीएम मोदी के लिए अभद्र टिप्पणी निंदनीय, यह जांच का विषय राशिद अल्वी
बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल पर विवाद गहरा गया है। इस मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा न केवल निंदनीय है, बल्कि इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए।
- 28 Aug 2025 8:12 PM IST
काजोल ने मां तनुजा संग शेयर की बच्चे की तस्वीरें, फैंस बोले, ये बच्चा कौन है?
अभिनेत्री काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बच्चे की तस्वीरें शेयर कीं। इसमें उनकी मां, तनुजा, भी दिख रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों को देख लोग हैरत में पड़ गए और पूछने लगे कि ये बच्चा किसका है? काजोल ने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वो एक बच्चे के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं। काजोल की मां भी एक तस्वीर में दिखाई दीं। इन्हें शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, "और ये रही बेबी तनुजा (हां, वही सफेद कपड़े पहने मेरे बगल में बैठी हैं) सहित कुछ खुशनुमा तस्वीरें।"
- 28 Aug 2025 7:19 PM IST
मानसून की अच्छी बारिश से खरीफ फसल की बुआई पिछले साल से 3.4 प्रतिशत अधिक रही रिपोर्ट
अगस्त में धीमी शुरुआत के बाद भी भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून लंबी-अवधि के औसत (एलपीए) से 4 प्रतिशत अधिक रहा है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे खरीफ की बुवाई में सालाना आधार पर 3.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि खाद्यान्नों में बुवाई क्षेत्र में 6.2 प्रतिशत की तेज वृद्धि देखी गई है।
- 28 Aug 2025 6:08 PM IST
WB उर्दू एकेडमी मुशायरे में जावेद अख्तर को बुलाए जाने का कोलकाता में विरोध
WB उर्दू एकेडमी मुशायरे में जावेद अख्तर को बुलाए जाने का कोलकाता में विरोध
- 28 Aug 2025 5:59 PM IST
तकनीकी शिक्षा का विरोध नहीं’, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा
तकनीकी शिक्षा का विरोध नहीं’, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा
- 28 Aug 2025 5:23 PM IST
PM मोदी 13 सितंबर को भैरबी-सैरांग नई रेलवे लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे
PM मोदी 13 सितंबर को भैरबी-सैरांग नई रेलवे लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे
- 28 Aug 2025 5:10 PM IST
ईरान और पाकिस्तान से 23 लाख से अधिक अफगान शरणार्थी अफगानिस्तान लौट चुके हैं-यूएनएचसीआर
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने कहा है कि इस साल ईरान और पाकिस्तान से 23 लाख से अधिक अफगान शरणार्थी अफगानिस्तान लौट चुके हैं। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि लौटे हुए इन शरणार्थियों को गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्काल अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता
- 28 Aug 2025 5:01 PM IST
CSIR के सबसे पुराने संस्थानों में से एक है, जो अपने आप में सबसे पुरानी एजेंसियों में से एक है-जितेंद्र सिंह
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में समापन समारोह CSIR-केंद्रीय ग्लास एवं सिरेमिक अनुसंधान संस्थान (सीजीसीआरआई) पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, मैं प्लैटिनम जुबली के लिए टीम को बधाई देता हूं। यह CSIR के सबसे पुराने संस्थानों में से एक है, जो अपने आप में सबसे पुरानी एजेंसियों में से एक है। CSIR के पहले उपाध्यक्ष इसी धरती के पुत्र डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे। इस संस्थान का बंगाल से एक और मजबूत संबंध है कि इसका उद्घाटन बीसी रॉय ने किया था, जिनका हम सभी चिकित्सा जगत में बहुत सम्मान करते हैं। केंद्रीय ग्लास और सिरेमिक अनुसंधान संस्थान केवल ग्लास और सिरेमिक के लिए समर्पित है।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: समापन समारोह CSIR-केंद्रीय ग्लास एवं सिरेमिक अनुसंधान संस्थान (सीजीसीआरआई) पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "... मैं प्लैटिनम जुबली के लिए टीम को बधाई देता हूं। यह CSIR के सबसे पुराने संस्थानों में से एक है, जो अपने आप में सबसे पुरानी… pic.twitter.com/rgdA21rVih
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 28, 2025 - 28 Aug 2025 4:29 PM IST
रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमले को लेकर कहा उसने अपने सभी टारगेट अचीव किए हैं, रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के नेलिपिवका पर कब्ज़ा करने का भी दावा किया
रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमले को लेकर कहा उसने अपने सभी टारगेट अचीव किए हैं। उसने हाइपरसोनिक 'किंजल' मिसाइलों, ड्रोन और सटीक हवाई मिसाइलों का इस्तेमाल किया। मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन के निगरानी जहाज पर हमला किया। साथ ही यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों को भी निशाना बनाया गया है। रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के नेलिपिवका पर कब्ज़ा करने का भी दावा किया है।
- 28 Aug 2025 4:02 PM IST
यूक्रेन के कीव पर रूस का बड़ा हमला, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दिया बड़ा बयान
रूस ने कीव पर ताबड़तोड़ कई हमले किए, बताया जा रहा है कि रूस ने 629 मिसाइलों से कीव पर हमला किया। इन हमलों में 14 लोगों की मौत होने की खबर है। रूस ने मिसाइल, ड्रोन, सुपरसोनिक मिसाइलों से हमला किया है। यूक्रेन पर बड़े हमले के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय का बयान आया है।
Created On :   28 Aug 2025 8:00 AM IST












