Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 30 Aug 2025 12:49 AM IST
महुआ मोइत्रा के बयान को केसी त्यागी ने बताया आपत्तिजनक
JDU नेता के.सी. त्यागी ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित टिप्पणी पर कहा, "उनका बयान बेहद आपत्तिजनक है और मैं चाहता हूं कि उनके खिलाफ सख्त प्राथमिकी दर्ज की जाए।"
- 30 Aug 2025 12:22 AM IST
पीएम मोदी की वजह से भारत के स्पोर्ट्स सेक्टर में आया बड़ा बदलाव - हर्ष संघवी
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, "...प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 सालों में भारत में स्पोर्ट्स के लिए एक नई दिशा और सभी खिलाड़ियों के लिए नई सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। उसके कारण आज भारत में स्पोर्ट्स सेक्टर में बहुत बड़ी बदलाव आ रहा है...हम सब साथ मिलकर 2030 की कॉमनवेल्थ गेम्स को एक ऐतिहासिक गेम बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं..."
- 30 Aug 2025 12:17 AM IST
पीयूष गोयल ने यूएई के विदेश व्यापार मंत्री का किया स्वागत, निवेश पर हुई चर्चा
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार मंत्री डॉ. थानी अल जायोदी का स्वागत किया और उन्हें नई भूमिका ग्रहण करने के लिए बधाई दी। पीयूष गोयल ने खुद इसकी जानकारी दी।
- 29 Aug 2025 11:30 PM IST
सिवान में बोले राहुल गांधी, बिहार में किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कराए गए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासत तेज हो गई है। एसआईआर के विरोध में कांग्रेस और राजद की ओर से 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाली जा रही है। वोटर अधिकार यात्रा शुक्रवार को सिवान के बबुनिया मोड़ पर पहुंची, जहां लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संयुक्त रूप से केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला।
- 29 Aug 2025 11:00 PM IST
डिजिटल, पारदर्शी और नागरिक-हितैषी की ओर महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को ई-गवर्नेंस और सरकारी सेवाओं में सुधार पर केंद्रित '150 दिवसीय कार्य योजना' कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अभियान में भाग लेने वाले विभागों और कार्यालयों की अंतरिम प्रगति के संबंध में एक समीक्षा बैठक की।
- 29 Aug 2025 10:47 PM IST
वैष्णो देवी में भूस्खलन की होगी उच्च स्तरीय जांच, एलजी मनोज सिन्हा ने गठित की कमेटी
कटरा में श्री माता वैष्णो देवी के मार्ग अर्धकुंवारी पर हुए भूस्खलन की घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।
- 29 Aug 2025 10:24 PM IST
चरणजीत सिंह चन्नी का मान सरकार पर निशाना, बोले, आपदा पर अब बैठक करने का कोई फायदा नहीं
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य में आई बाढ़ को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोला। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाए। पंजाब के कई जिलों में आई बाढ़ को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी सरकार आई है, तब से बाढ़ आ रही है। साढ़े तीन साल में सरकार ने दरिया, नहरें, गली और नालियों की कोई सफाई नहीं करवाई है। साथ ही अवैध खनन करके दरिया से रेत उठवा रहे हैं।
- 29 Aug 2025 9:54 PM IST
हमारी सरकार ने बाढ़ से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए - सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हमारी सरकार ने बाढ़ से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए, लेकिन उसके बावजूद पूरे देश में अत्यधिक वर्षा के कारण नदियों में अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। काशी में भी निचले इलाकों में फंसे लोगों को इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है... जिला प्रशासन मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों के साथ राहत कार्यों में जुटा है... कई परिवार नगर निगम के स्कूल में रह रहे हैं। जिन लोगों के घर सुरक्षित हैं लेकिन उनकी आजीविका प्रभावित हुई है, उन्हें पहले चरण में 15 दिन के अनाज के साथ एक किट दी जा रही है, जिसमें 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, दाल, तेल और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। स्वच्छ पानी और दवा की व्यवस्था की जा रही है। अगर किसी का घर नदी में डूबा है तो उसे मकान दिलाने, जनहानि पर परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता, वन्यजीव और मानव संघर्ष में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने या गंभीर रूप से घायल होने पर उसके परिवार को भी 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की व्यवस्था की जा रही है। यहां युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी है।"
- 29 Aug 2025 9:37 PM IST
31 अगस्त को चीन के तियानजिन शहर का दौरा करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 31 अगस्त और 1 सितंबर को शंघाई सहयोग परिषद (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की 25वीं बैठक के लिए चीन के तियानजिन शहर का दौरा करेंगे।
- 29 Aug 2025 9:18 PM IST
मुंबई सीएसएमटी स्टेशन पर भारी भीड़, रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए बढ़ाई चौकसी
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे स्टेशन परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गई। इस भीड़ को लेकर मध्य रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि रेलवे ने पूरी सतर्कता बरती और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
Created On :   29 Aug 2025 8:00 AM IST