Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 30 April 2025 11:39 PM IST
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया
आईपीएल 2025 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसके चलते चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। चहल ने गेंदबाजी के दौरान हैट्रिक विकेट लिया। वहीं, अय्यर ने बल्ले से कमाल दिखाया। अब चेन्नई आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है।
- 30 April 2025 10:20 PM IST
पंजाब किंग्स ने 7 ओवर में कुल 57 रन बनाए
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 ओवर में कुल 57 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर खेल रहे हैं।
- 30 April 2025 9:48 PM IST
चेन्नई ने कुल 190 रन बनाए, 20 ओवर भी पूरा नहीं खेल पाई टीम
चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर की दूसरी गेंद पर ऑल आउट हो गई है। चेन्नई ने कुल 190 रन बनाए हैं। ऐसे में अब पंजाब को 191 रनों का लक्ष्य मिला है।
- 30 April 2025 8:59 PM IST
सैम कर्रन ने बनाया अर्धशतक
सैम कर्रन ने अर्धशतक बना लिया है। इस वक्त वह 34 गेंद में 68 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस वक्त शिवम दुबे एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। चेन्नई का स्कोर 15.2 ओवर के बाद 4 विकेट पर 149 रन है।
- 30 April 2025 8:43 PM IST
चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 ओवर में बनाए कुल 117 रन, तीन आउट
चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 13 ओवर में कुल 117 रन बना लिए हैं। अभी तक टीम ने अपने तीन विकेट खोए हैं। अभी क्रीज पर सैम करन और डेवाल्ड ब्रेविस टिके हुए हैं। सेम करन ने 48 और डेवाल्ड ब्रेविस 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- 30 April 2025 8:09 PM IST
चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत, पावरप्ले में जोड़े केवल 48 रन, तीन आउट भी हुए
पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज 49वां मुकाबला खेला जा रहा है। पंजाब में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसके बाद बैटिंग करने आई चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत काफी खराब रही है। चेन्नई छह ओवर में केवल 48 रन ही बना पाई है। साथ ही, टीम के तीन खिलाड़ी भी आउट हो गए हैं। जिसके चलते अभी गेम में पंजाब मजबूत स्थिति में है।
- 30 April 2025 6:27 PM IST
नोएडा चोरी करने वाला पुराना नौकर और ड्राइवर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने घर में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 5 लाख रुपए नकद और 1 करोड़ रुपए मूल्य की ज्वेलरी के साथ एक चाकू बरामद किया है।
- 30 April 2025 5:56 PM IST
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्करों को किया गिरफ्तार
नोएडा की थाना फेज-3 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 5 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 2.5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस को गोपनीय सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर यह सफलता मिली।
- 30 April 2025 5:48 PM IST
शिखर धवन ने 27 मई से शुरू होने वाली इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप के लिए जर्सी का अनावरण किया
इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप (आईएलसी) ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 27 मई से शुरू होने वाले अपने बहुप्रतीक्षित सीजन से पहले आधिकारिक टीम जर्सी का अनावरण किया। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटरों परविंदर अवाना, प्रवीण कुमार और आईएलसी के संस्थापक प्रदीप सांगवान के साथ जर्सी अनावरण समारोह में मुख्य भूमिका निभाई।
- 30 April 2025 5:37 PM IST
नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज 'धड़ाम', निवेशकों में भगदड़
भारत के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध की आशंकाओं के बीच बुधवार को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (पीएसएक्स) में भारी गिरावट आई। बेंचमार्क केएसई-100 सूचकांक में दिन के कारोबार के दौरान 2.2 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच कमजोर बाजार संकेतों और आर्थिक चिंताओं के प्रति निवेशकों की आक्रामक प्रतिक्रिया के कारण पीएसएक्स में इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान कम से कम 2529.39 अंकों की गिरावट आई।
Created On :   30 April 2025 8:00 AM IST