Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 30 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
30 अप्रैल 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 30 April 2025 5:29 PM IST

    भाजपा सांसद किरण चौधरी ने मान सरकार पर किया कटाक्ष, कहा- पानी पर हक है तो लेकर रहेंगे

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा में पानी को लेकर मचे बवाल पर पंजाब की भगवंत मान सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पानी का हक है, तो लेकर रहेंगे। पंजाब में विधानसभा चुनाव को देखकर मान सरकार ने हरियाणा का पानी रोककर राजनीति शुरू कर दी है।

  • 30 April 2025 4:49 PM IST

    यूपी में 60 वर्ष से अधिक के आयु के ट्रांसजेंडर को वृद्धाश्रम की मिलेगी सुविधा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश में सामाजिक समरसता और समावेशी विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु के ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को वृद्धाश्रम की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे उन्हें न केवल आश्रय मिलेगा, बल्कि एक सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जीने का अवसर भी मिलेगा।

  • 30 April 2025 4:36 PM IST

    प्रसिद्ध निशानेबाज और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच सनी थॉमस का 83 वर्ष की आयु में निधन

    महान शूटिंग कोच प्रो. सनी थॉमस का केरल के कोट्टायम जिले के उझवूर में बुधवार को निधन हो गया। प्रो. थॉमस 83 वर्ष के थे। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित प्रो. सनी थॉमस ने 1993 से 2012 तक 19 वर्षों तक भारतीय शूटिंग टीम के कोच के रूप में सेवा दी और इस दौरान कई चैंपियन निशानेबाजों को मार्गदर्शन दिया, जिनमें 2008 बीजिंग ओलंपिक में भारत को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा भी शामिल हैं।

  • 30 April 2025 4:26 PM IST

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का जाति जनगणना को लेकर बयान आया सामने

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं- सिलचर से शिलांग और शिलांग से सिलचर एक बहुत बड़ी परियोजना हाई स्पीड कॉरिडोर हाईवे जो मेघालय और असम को जोड़ता है उसे मंजूरी मिली है। इसकी अनुमानित लागत 22,864 करोड़ रुपए है।"

  • 30 April 2025 4:17 PM IST

    जाति जनगणना पर मोदी सरकार का फैसला

    पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की मीटिंग की अध्यक्षता की। इसके अलावा उन्होंने आज ही कैबिनेट की बैठक की और राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमिटी की भी मीटिंग की। यही नहीं आर्थिक मामलों की समिति की मीटिंग भी नरेंद्र मोदी ने बुलाई है। मोदी सरकार कराएगी जाति जनगणना कराएगी जल्द पता लगेगा कि किस बिरादरी के कितने लोग हैं। 

  • 30 April 2025 4:14 PM IST

    हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी नेता जयराम ठाकुर के बयान पर दी प्रतिक्रिया

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा नेता जयराम ठाकुर के बयान पर कहा, "जिस दिन पूरा देश शोक में था, उस दिन जयराम ठाकुर नाच रहे थे। वे उन लोगों पर ऊंगली उठा रहे हैं जिन्होंने देश की एकता-अखंडता के लिए प्राणों का बलिदान दिया है, जिन्होंने देश को मजबूती प्रदान की...जयराम ठाकुर को मीडिया फीवर हो गया है, वह अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। यह उन्हें शोभा नहीं देता, वह राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं... उन्होंने राज्य के संसाधनों को लुटाया है, हम इसकी रक्षा कर रहे हैं और अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं।"

  • 30 April 2025 3:57 PM IST

    भगवंत मान के बयान पर अनिल विज ने दी प्रतिक्रिया

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हरियाणा को और पानी देने से इनकार करने वाले बयान पर राज्य के मंत्री अनिल विज ने कहा, "देश युद्ध के मुहाने पर खड़ा है। युद्ध के समय सभी को एकता दिखानी चाहिए। देश का बच्चा-बच्चा प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। ऐसे समय में आपसी विवाद नहीं बढ़ाने चाहिए। पंजाब सीमावर्ती राज्य है। इस समय इसकी जिम्मेदारी ज्यादा है। मेरा मानना ​​है कि भगवंत मान को इस समय अपना बयान वापस ले लेना चाहिए।"

  • 30 April 2025 3:48 PM IST

    पहलगाम में हुए हमले को लेकर विशेष सत्र बुलाने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान आया सामने

    पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बयान दिया है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, "पूरा विपक्ष सरकार के साथ है, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। हमने मांग की है कि एकजुटता का संदेश देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए।"

  • 30 April 2025 3:22 PM IST

    कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान आया सामने

    कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "हम संविधान और उसकी मूल भावना को बचाने के लिए देशभर के राज्यों में अभियान चला रहे हैं। पिछले 70-75 सालों में सभी लोगों और सरकारों ने संविधान की भावना को बचाने का काम किया है। अब इन कुछ सालों में संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। मैं यहां बदलाव की हवा देख रहा हूं। उत्तराखंड में डेढ़ साल बाद चुनाव हैं। यहां बदलाव की हवा है।" 

  • 30 April 2025 2:55 PM IST

    Satna News: 2 साल में 872 घटनाओं पर 100 के खिलाफ एफआईआर

    शासन के सख्त प्रतिबंधों के बावजूद भी लोग फसल कटाई के बाद नरवाई में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही का इस साल किसी हद तक अब असर भी सामने आ रहा है।

Created On :   30 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story