Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 30 May 2025 1:30 PM IST
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बर्थडे परेड पर लगा ग्रहण! एक्शन के मूड में अमेरिकी, उठाया बड़ा कदम
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों मे घिरते हुए नजर आ रहे हैं, वह अपने जन्मदिन को लेकर जनता के निशाने पर आ चुके हैं, जिसको लेकर काफी आलोचना की जा रही है।
- 30 May 2025 1:25 PM IST
सरकारी इंजीनियर के घर से 2 करोड़ का कैश बरामद, डर के मारे खिड़की से फेंकने लगा नोटों के बंडल
ओडिशा के मुख्य अभियंता बैकुंठ नाथ सारंगी के परिसरों में सतर्कता विभाग की छापेमारी में ₹2.1 करोड़ का कैश बरामद हुआ है।
- 30 May 2025 1:20 PM IST
'भारत को कोई रोक नहीं सकता, गुस्ताखी की तो ओपनिंग नेवी करेगी', INS विक्रांत से राजनाथ सिंह का PAK को मैसेज
रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत को सौप दे, मुंबई हमले में हाफिज सईद शामिल था उसका हिसाब होगा।
- 30 May 2025 1:15 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 30-मई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.40 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 29 मई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- 30 May 2025 1:07 PM IST
एमएनएम अध्यक्ष कमल हसन ने कन्नड़ भाषा पर दी टिप्पणी
एमएनएम अध्यक्ष और अभिनेता कमल हासन ने कन्नड़ समर्थक समूहों द्वारा उनकी फिल्म का बहिष्कार करने की चेतावनी और कन्नड़ भाषा पर उनकी टिप्पणी के लिए उनसे माफी मांगने की मांग पर कहा, "यह लोकतंत्र है। मैं कानून और न्याय में विश्वास करता हूं। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के लिए मेरा प्यार सच्चा है। कोई भी इस पर संदेह नहीं करेगा, सिवाय उन लोगों के जिनका कोई एजेंडा है। मुझे पहले भी धमकियां दी गई हैं, और अगर मैं गलत हूं, तो मैं माफी मांगूंगा, अगर नहीं गलत हूं, तो नहीं।"
- 30 May 2025 12:51 PM IST
अमित शाह ने पुंछ के लोगों को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "पाकिस्तान ने जो घोर निंदनीय हमला किया था। रिहायासी, धार्मिक स्थानों पर हमला किया। वो हमले में हमारे जो नागरिक हताहत हुए उनके परिजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम आज यहां आयोजित किया है। हम सब जानते हैं कि इस मुआवजा और ये सरकारी नौकरी से आपके जीवन में जो क्षति हुई इसकी परिपूर्ति नहीं हो सकती है लेकिन जम्मू-कश्मीर की सरकार और भारत सरकार का ये प्रतीक है। हम सब आपके साथ खड़े हैं। हर आतंकवादी हमले का जवाब इतनी ही तत्परता और इतनी कठोरता से दिया जाएगा।"
- 30 May 2025 12:45 PM IST
केंद्रीय अमित शाह का जम्मू-कश्मीर में दौरे का आज दूसरा दिन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा पार से गोलाबारी में प्रभावित लोगों से मुलाकात की और पीड़ित परिवार को रोजगार नियुक्ति पत्र सौंपे हैं।
- 30 May 2025 12:39 PM IST
INS विक्रांत के दौरे पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जल सेना को किया संबोधित
INS विक्रांत पर के दौरे पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद, जब भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, तो हमारी सशस्त्र बल ने जिस गति, गहराई और स्पष्टता के साथ कार्रवाई की, वह अद्भुत था। उसने न केवल आतंकवादियों को, बल्कि उन्हें पालने-पोसने वाले सरपरस्तों को भी स्पष्ट संदेश दे दिया, कि भारत अब सहन नहीं करता, भारत अब सीधा जवाब देता है। हमने कुछ ही समय में पाकिस्तान के आतंकी अड्डे और उसके इरादों को ध्वस्त कर दिया। हमारा प्रहार इतना तगड़ा था, कि पाकिस्तान पूरी दुनिया से भारत को रोकने की गुहार लगाने लगा। अंत में हमने अपनी शर्तों पर अपने सैन्य कार्रवाइयों को रोका है। अभी तो हमारी सेनाओं ने अपनी आस्तीनें पूरी मोड़ी भी नहीं थी, अभी तो हमने अपना पराक्रम दिखाना शुरू भी नहीं किया।"
- 30 May 2025 12:25 PM IST
पीएम मोदी ने बिहार में लोगों को संबोधित करते हुए कहा- 'माओवादी हिंसा का खात्मा हो जाएगा'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बिहार के लोग इस बात के गवाह हैं कि हमने पिछले सालों में हिंसा और अशांति फैलाने वालों को कैसे खत्म किया है। कुछ साल पहले सासाराम और आस-पास के जिलों में किस तरह नक्सलवाद हावी था। इन लोगों को बाबा साहब अंबेडकर पर कोई भरोसा नहीं था। उस परिस्थिति में भी नीतीश कुमार ने यहां विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया। 2014 से पहले देश में सवा सौ से ज्यादा जिले नक्सल प्रभावित थे, अब सिर्फ 18 जिले नक्सल प्रभावित बचे हैं। अब सरकार सड़क भी दे रही है, रोजगार भी दे रही है। वो दिन दूर नहीं जब माओवादी हिंसा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा। शांति, सुरक्षा, शिक्षा और विकास गांव-गांव तक बिना रुकावट के पहुंचेंगे।"
- 30 May 2025 12:19 PM IST
बीजेपी नेता रविंदर रैना ने अमित शाह के दौरे को लेकर दी प्रतिक्रिया
भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा, "हमारे देश के गृहमंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला पुंछ में आ रहे हैं। भारतीय सेनाओं ने जब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान और PoK में आतंकवादियों के ठिकाने तबाह किए उसके बाद पाकिस्तान की कायर सेना ने आम लोगों को निशाना बनाया। पुंछ में करीब 15 लोगों की जान चली गई। मकानों, मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारे को निशाना बनाया गया। गृह मंत्री आज पुंछ शहर में सभी प्रभावित और पीड़ित परिवारों से मिलने आ रहे हैं।"
Created On :   30 May 2025 7:59 AM IST