Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 30 May 2025 2:20 PM IST
कन्नड़ भाषा विवाद पर बोले कमल हासन- 'अगर मैं गलत नहीं हूं तो माफी नहीं मांगूंगा'
कमल हासन और उनकी फिल्म ठग लाइफ ने कर्नाटक में विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने चेन्नई में एक कार्यक्रम में कथित तौर पर कहा कि कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है।
- 30 May 2025 2:15 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी से बोलीं ममता बनर्जी-
ममता बनर्जी ने यहां राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने आज जो कहा वह न केवल चौंकाने वाला है बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है...
- 30 May 2025 2:10 PM IST
पाकिस्तान संग तनाव के बीच रेवंत रेड्डी का पीएम मोदी से सवाल-
रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि 140 करोड़ भारतीयों की इच्छा के बावजूद मोदी बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करने और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर नियंत्रण करने में विफल रहे।
- 30 May 2025 2:05 PM IST
पीएम मोदी के बिहार दौरे के पीछे हैं ये 55 सीटें, 10 पर ही जीत पाई थी BJP
पीएम मोदी का विक्रमगंज में रैली करना बिहार की शाहाबाद और मगध क्षेत्र में एनडीए की कमजोर कड़ी को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। जानिए क्यों यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम है।
- 30 May 2025 2:00 PM IST
इंदौर को मिलेगी अपनी पहली मेट्रो ट्रेन! PM मोदी देंगे ये खास तोहफा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी के हाथों 31 मई को होगा। जानिए स्टेशन, सुविधाएं, लागत, और इंदौर के स्मार्ट सिटी सफर का यह ऐतिहासिक कदम
- 30 May 2025 1:55 PM IST
रेवंत रेड्डी ने किया राफेल मार गिराए जाने का दावा तो बीजेपी ने किया पलटवार
हैदराबाद में गुरुवार (29 मई, 2025) को एक सार्वजनिक रैली में रेवंत रेड्डी की टिप्पणी पर बीजेपी नेताओं की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है।
- 30 May 2025 1:50 PM IST
भारत का AMCA प्रोजेक्ट: अमेरिका का हैरानी भरा प्रस्ताव, रूस की ओर से भी पेशकश
AMCA भारत का सपना है, जिसे एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) मिलकर साकार कर रहे हैं।
- 30 May 2025 1:45 PM IST
सुप्रीम कोर्ट में 3 जजों ने संभाला कार्यभार, जानिए- कब तक रहेगा कार्यकाल?
नई नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 हो गई है। हालांकि, 9 जून को जस्टिस बेला त्रिवेदी का कार्यकाल खत्म होने वाला है।
- 30 May 2025 1:40 PM IST
ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार पहुंचे पीएम मोदी ने याद दिलाया आतंक को मिट्टी में मिलाने का वादा
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी लड़ाई देश के दुश्मनों से है, फिर वो चाहे सीमा पार हों या फिर देश के भीतर हों।
- 30 May 2025 1:35 PM IST
काराकाट से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया सख्त मैसेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के काराकाट से एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि अगर आतंक का फन उठा तो उसे कुचल दिया जाएगा।
Created On :   30 May 2025 7:59 AM IST