Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटी खास बातें। जानिए भरोसेमंद की बड़ी खबरें।
Live Updates
- 31 Aug 2025 1:11 PM IST
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पर दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पर कहा, "इस समय हमें कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। लोग बहुत तकलीफ में हैं। हमें सरकार का समर्थन करना चाहिए। पंजाब सरकार को केंद्र सरकार से पूरी मदद मिलनी चाहिए। केंद्र सरकार से मदद में कोई कमी नहीं आएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक सर्वदलीय कमेटी बनाकर केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करनी चाहिए और पंजाब की हर बात रखनी चाहिए। हम लोग भी साथ चलने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री को दिल्ली वालों के चंगुल से निकलकर पंजाब की बात करनी चाहिए।"
 - 31 Aug 2025 1:06 PM IST
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर दिया बयान
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर कहा, "प्रधानमंत्री की मन की बात, जन की बात है क्योंकि यह जानकारी की बात है और इतनी विशेष जानकारियां हमें उनके द्वारा मिलती है जो अपने आप में बहुत अद्भुत है। हर भारतवासी को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनना चाहिए क्योंकि इसमें जो जानकारियां मिलती हैं वह बहुत अद्भुत हैं।"
 - 31 Aug 2025 12:52 PM IST
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर दी प्रतिक्रिया
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे तब उनके ऊपर तीन सुपर मुख्यमंत्री थे। जब वे मुख्यमंत्री थे तो मुलायम सिंह यादव सुपर मुख्यमंत्री थे, राम गोपाल यादव थे, शिवपाल यादव थे। अब कुनबा और बड़ा हो गया है। अब क्या करेंगे? इन लोगों ने उत्तर प्रदेश को लूटा है। अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि क्या वे अपने परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति को वहां मुख्यमंत्री बना सकते हैं?"
 - 31 Aug 2025 12:40 PM IST
JDU नेता के.सी. त्यागी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के 'डुप्लिकेट मुख्यमंत्री' वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया
JDU नेता के.सी. त्यागी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के 'डुप्लिकेट मुख्यमंत्री' वाले बयान पर कहा, "INDIA गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है। इससे पहले राहुल गांधी ने 'मुख्यमंत्री कौन होगा?' इस सवाल पर चुप्पी साध गए थे, अब नए तरीके से तेजस्वी यादव ने अपने आप को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आने वाले समय में यह विवाद और बढ़ेगा।"
 - 31 Aug 2025 12:26 PM IST
दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर दी प्रतिक्रिया
दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर कहा, "हमने स्थानीय नागरिकों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। उन्होंने खेल, विश्वकर्मा दिवस, इंजीनियर्स दिवस, सरदार वल्लभभाई पटेल, देशवासियों की प्रतिभा आदि सहित कई विषयों पर बात की। हम सभी उनके कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखते हैं।"
 - 31 Aug 2025 12:11 PM IST
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आतिशी पर साधा निशाना
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "कालकाजी के लोग आतिशी को ढूंढ नहीं पा रहे हैं। लापता के पोस्टर लगे हैं। विधायक लापता हैं, मुख्यमंत्री रहते हुए भी वे लापता थीं, अब जब वे सिर्फ़ विधायक हैं, तब भी लापता हैं। उन्हें अपने क्षेत्र के लोगों पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए। कुछ काम करें, वरना उनका भी वही हश्र होगा जो पूरी पार्टी का हुआ है।"
 - 31 Aug 2025 11:49 AM IST
मन की बात कार्यक्रम के 125वें संस्करण में बोले प्रधानमंत्री मोदी
मन की बात कार्यक्रम के 125वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "दूसरा आयोजन जिसने ध्यान खींचा, वह था देश का पहला 'खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल' और वह भी श्रीनगर की डल झील में आयोजित हुआ। सचमुच, इस तरह के फेस्टिवल की मेजबानी के लिए यह एक विशेष स्थान है। इसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में वाटर स्पोर्ट्स को और अधिक लोकप्रिय बनाना है। पूरे भारत से 800 से अधिक एथलीटों ने इसमें भाग लिया। महिला एथलीट भी पीछे नहीं रहीं, उनकी भागीदारी पुरुषों के लगभग बराबर थी। मैं सभी प्रतिभागियों को बधाई देना चाहता हूं। मध्य प्रदेश को विशेष बधाई, जिसने सबसे अधिक पदक जीते, उसके बाद हरियाणा और ओडिशा का स्थान रहा।"
 - 31 Aug 2025 11:42 AM IST
मन की बात कार्यक्रम के 125वें संस्करण में बोले प्रधानमंत्री मोदी
मन की बात कार्यक्रम के 125वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बाढ़ और बारिश से हुई इस तबाही के बीच, जम्मू-कश्मीर ने दो बेहद खास उपलब्धियां भी हासिल की हैं। इन पर ज़्यादा लोगों का ध्यान नहीं गया। लेकिन आपको इन उपलब्धियों के बारे में जानकर खुशी होगी। पुलवामा के एक स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में लोग इकट्ठा हुए। पुलवामा का पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच यहीं खेला गया। पहले ये नामुमकिन था, लेकिन अब मेरा देश बदल रहा है। ये मैच 'रॉयल प्रीमियर लीग' का हिस्सा है, जिसमें जम्मू-कश्मीर की अलग-अलग टीमें हिस्सा ले रही हैं।"
 - 31 Aug 2025 11:27 AM IST
मन की बात कार्यक्रम के 125वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल को लेकर कहा
मन की बात कार्यक्रम के 125वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "इस आयोजन (खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल) के अनुभव को आप तक पहुंचाने के लिए, मैंने इसमें भाग लेने वाले दो खिलाड़ियों से बात करने का भी सोचा। उनमें से एक ओडिशा की रस्मिता साहू और दूसरी श्रीनगर की मोशिन अली हैं।"
 - 31 Aug 2025 11:04 AM IST
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओणम समारोह में भाग लिया, दिल्ली में रहने वाले 10 लाख मलयाली परिवारों को शुभकामनाएं दी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओणम समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा आज ओणम सिर्फ़ केरल में ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया भर में मनाया जा रहा है। मुझे खुशी है कि ओणम के इस उत्सव की शुरुआत जन सेवा सदन से हुई है। मैं दिल्ली में रहने वाले 10 लाख मलयाली परिवारों को शुभकामनाएं देती हूं। दिल्ली अगले 10 दिनों तक इस उत्सव को मनाएगी।
 
Created On :   31 Aug 2025 8:00 AM IST












