Breaking News: आज की बड़ी खबरें 31 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटी खास बातें। जानिए भरोसेमंद की बड़ी खबरें।
Live Updates
- 31 Aug 2025 10:52 AM IST
फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने औपचारिक रूप से गाजा सैन्य कमांडर मोहम्मद सिनवार की मौत की पुष्टि की
इजरायल के दावे के महीनों बाद, फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने औपचारिक रूप से अपने गाजा सैन्य कमांडर मोहम्मद सिनवार की मौत की पुष्टि की है। यह पुष्टि इजरायल द्वारा मई में की गई उस घोषणा के बाद हुई है जिसमें कहा गया था कि सिनवार एक लक्षित हमले में मारा गया था।
 - 31 Aug 2025 10:27 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने तियानजिन में की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
#WATCH | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2025
(सोर्स: ANI/DD न्यूज़) pic.twitter.com/sqyDPzUdqx - 31 Aug 2025 10:10 AM IST
बीजापुर पुलिस को तलाशी अभियान के दौरान 10 किलो का आईईडी मिला
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को तलाशी अभियान के दौरान गोरना-मनकेली मार्ग पर लगभग 70-80 मीटर लंबे बिजली के तार से जुड़ा 10 किलो का आईईडी मिला। बीजापुर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया
 - 31 Aug 2025 10:08 AM IST
AI2913 उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई
न्यूज एजेंसी एएनआई ने एअर इंडिया के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि 31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान AI2913, उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई, क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला।
 - 31 Aug 2025 9:52 AM IST
दिल्ली से इंदौर जा रहे एअर इंडिया के विमान के इंजन में आग लगने से प्लेन की उड़ान भरते ही इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से इंदौर जा रहे एअर इंडिया के विमान के इंजन में आग लगने से प्लेन की उड़ान भरते ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला। जिसके बाद सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए विमान को वापस दिल्ली मोड़ा गया, जहां पर उसकी सुरक्षित लैंडिंग हो सकी। बताया जा रहा है कि यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में स्थानांतरित किया जा रहा है।
 - 31 Aug 2025 9:31 AM IST
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) संगठन में शामिल सदस्य देशों को लेकर चीन के पर्यावरण उपमंत्री गुओ फांग ने कहा, सभी सदस्य देशों ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई बड़ी अहम उपलब्धियां हासिल की हैं
चीन के पर्यावरण उपमंत्री गुओ फांग ने आज आयोजित होने जा रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) संगठन में शामिल सदस्य देशों को लेकर कहा, सभी सदस्य देशों ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई बड़ी अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। जिनमें हरित अर्थव्यवस्था और सतत विकास को और बढ़ावा मिला है। गुओ फांग ने कहा कि एससीओ के ढांचे के अंतर्गत चीन अन्य सदस्य देशों के साथ मिलकर सहमति बनाने, सहयोग बढ़ाने, हरित बदलाव को प्रोत्साहित करने और वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने का काम करेगा।
 - 31 Aug 2025 9:17 AM IST
राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के तहत आयोजित साइक्लोथॉन, सीएम सैनी ने लिया हिस्सा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के तहत आयोजित साइक्लोथॉन में हिस्सा लिया।
 - 31 Aug 2025 9:04 AM IST
दूरदर्शन, आकाशवाणी के अलावा जानिए किन-किन प्लेटफॉर्म पर भी सुन सकते है रेडियो प्रोग्राम मन की बात
पीएम मोदी मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 125वें एपिसोड में राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह एपिसोड पूरे आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) और दूरदर्शन नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। यह आकाशवाणी समाचार वेबसाइट, न्यूज ऑनएयर मोबाइल ऐप और आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के बाद, आकाशवाणी कार्यक्रम को विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित करेगा।
 - 31 Aug 2025 8:51 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आज मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग रविवार को तियानजिन में मुलाकात करेंगे। यह करीब 10 महीनों में दोनों की पहली मुलाकात होगी
 - 31 Aug 2025 8:29 AM IST
रेडिया कार्यक्रम मन की बात के 125वां एपिसोड
रेडिया कार्यक्रम के 125वां एपिसोड में पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए मनमाने टैरिफ, संविधान संसोधन कानून और किसानों के हितों जैसे अहम मुद्दों पर बात कर सकते हैं।
 
Created On :   31 Aug 2025 8:00 AM IST












